Varanasi Division, N.E.Railway

Call Website Contact the organization

Varanasi Division, N.E.Railway Varanasi railway division is one of the three railway divisions under North Eastern Railway zone of Indian Railways.

This railway division was formed on 1 May 1969 and its headquarter is located at Varanasi in the state of Uttar Pradesh of India.[1]

🌸 मंडल महिला कल्याण संगठन ने 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित!मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी की अध्यक्षा ...
05/11/2026

🌸 मंडल महिला कल्याण संगठन ने 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित!

मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन ने आज 05 नवम्बर 2026 को अधिकारी क्लब, लहरतारा में 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती जागृति सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधुलिका सिंह एवं सदस्याएं श्रीमती सुनीता गौर, श्रीमती मौसमी चौधरी तथा श्रीमती शालिनी अवस्थी उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India
#सम्मान_समारोह

🚉 कप्तानगंज में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन!मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्म...
05/11/2026

🚉 कप्तानगंज में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन!

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, कप्तानगंज में आज 05 नवम्बर 2026 को शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 08 रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही, 05 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने एवं जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कर्मचारी कल्याण एवं बेहतर सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध वाराणसी मंडल।
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

डिजिटल सुविधा, सम्मान और सहयोग का संकल्प! सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-प...
05/11/2026

डिजिटल सुविधा, सम्मान और सहयोग का संकल्प!
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 का आयोजन
📅 अवधि: 01 से 30 नवंबर,2026

N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

🚆 डिजिटल सुविधा, सम्मान और सहयोग का संकल्प! सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण...
05/11/2026

🚆 डिजिटल सुविधा, सम्मान और सहयोग का संकल्प!
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 का आयोजन
📅 अवधि: 01 से 30 नवंबर,2026

N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु03139/03140 सियालदह-बलिया-सियालदह अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी क...
05/11/2026

दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु

03139/03140 सियालदह-बलिया-सियालदह अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन

▶️ सियालदह से 11 नवम्बर, 2026 दिन बुधवार को तथा
▶️ बलिया से 12 नवम्बर, 2026 दिन बृहस्पतिवार को निम्नवत किया जायेगा।

दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु03141/03142 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता वाया कप्तानगंज अनारक्षित त्य...
05/11/2026

दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु

03141/03142 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता वाया कप्तानगंज अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन

🔹 कोलकाता से 13 नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को तथा
🔹 गोरखपुर से 14 नवम्बर, 2026 दिन शनिवार को निम्नवत किया जायेगा।

🚆 गाजीपुर घाट स्टेशन पर संरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन!मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष...
04/11/2026

🚆 गाजीपुर घाट स्टेशन पर संरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन!
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में आज 04 नवम्बर 2026 को गाजीपुर घाट (GZT) स्टेशन पर संरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
इस दौरान विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन संबंधी विफलताओं की कृत्रिम परिस्थितियां उत्पन्न कर रेल कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
मॉक ड्रिल में परिचालन, सिग्नल एवं TRD विभाग के कुल 20 रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की।
उद्देश्य – आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता, कार्यकुशलता एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ कर रेल परिचालन को सुरक्षित बनाना।
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India
#रेलसंरक्षा #पूर्वोत्तररेलवे

🌱 भोजन की बर्बादी रोकें, सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाएं!मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ...
04/11/2026

🌱 भोजन की बर्बादी रोकें, सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाएं!

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में ‘सतत स्वस्थ जीवनशैली सप्ताह’ (01 से 07 नवम्बर 2026) के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान यात्रियों, खानपान विक्रेताओं एवं रेल कर्मचारियों को भोजन की बर्बादी रोकने, आवश्यकतानुसार भोजन लेने तथा खाद्य अपशिष्ट का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।
छोटी-छोटी पहल से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

Address

Varanasi
221002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Varanasi Division, N.E.Railway posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Varanasi Division, N.E.Railway:

Shortcuts

Share