Bhagat Singh Chhatra Morcha - BCM

Bhagat Singh Chhatra Morcha - BCM

Share

Bhagat Singh Chhatra Morcha is a socio-political student organization which follows and works on the ideology of shaheed Bhagat Singh.

13/03/2019
Photos from Bhagat Singh Chhatra Morcha - BCM's post 18/02/2019

आज दिल्ली में शिक्षा हुंकार रैली में शामिल भगत सिंह छात्र मोर्चा!!

Photos from Bhagat Singh Chhatra Morcha - BCM's post 14/10/2018

भगत सिंह छात्र मोर्चा से छात्रों का एक डेलीगेशन ने दिनाँक 12/10/2018 को कैंपस से जुड़े कुछ मुलभूत व ज़रूरी मुद्दों को बीएचयू कुलपति व रजिस्ट्रार को एक 8 सूत्रीय ज्ञापन देकर अवगत कराया।
कुलपति के उपस्थित न होने पर डेलीगेशन रजिस्ट्रार को मिलकर ज्ञापन देने पहुँचे। पर पहले तो मीटिंग में व्यस्त होने की बात कहकर रोका गया, फिर ना मानने पर जाने दिया गया। रजिस्ट्रार छात्रों से संवाद स्थापित करने की बजाय सिर्फ अपनी ही बात करने लगे और छात्रों से बोलने लगे की आप लोग अपनी पढाई पर ध्यान दें।
ज्ञापन में मुख्य रूप से इस बात की ओर ध्यान दिलाया गया कि अभी हाल में हुए 23 सितंबर को छात्राओं के साथ झगड़ा-मारपीट व बदसुलूकी तथा मेडिकल के डॉक्टर/छात्रों के साथ हुई मारपीट, जिसके बाद कला संकाय व कला संकाय व मेडिकल साइंस के हॉस्टल्स को बंद कर दिया गया है, इससे छात्र छात्राओं का पठन-पाठन ठप हो गया है। इससे जुड़े दोषी लोगो पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाय तथा इन मामलो में प्रशासन की भी गैरज़िम्मेदराना व्यवहार व लंपट तत्वों को बचाने का काम दिखा, जिस पर जांच होनी चाहिए व कार्यवाही होनी चाहिए।
जल्द से जल्द होस्टल्स व संकाय को खोलकर सुचारू रूप से पठन पाठन शुरू की जाय। परीक्षाएं भी बहुत नज़दीक है।
Phisically Challenged छात्रों से जुड़े मांगों पर उनका ये तर्क था कि डेलीगेशन में कोई Phisically Challenged छात्र नहीं है इसलिए ये माँगे नहीं रख सकते। sc/st फीस में जो इस बार बदलाव लाया गया है और उसमें ये कहा जा रहा है की sc/st के छात्र फीस जमा करें क्योंकि उनके स्कॉलरशिप में फीस की राशि जुड़कर आएगी। पर UP के छात्रों के अलावा किसी भी छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप नही आती इस पर रजिस्ट्रार ने कोई बात नहीं की।
पूरी बातचीत में रजिस्ट्रार अपनी ही कंट्राडिक्टरी बात करते रहें। अंत में ज्ञापन पर विचार करने की बात कही।

हमारी 8 सूत्रीय माँगें :-

1. SC/ST छात्रों से नई फीस जमा करने की प्रक्रिया के माध्यम से वसूली बंद किया जाय तथा पूर्ववत फी प्रणाली लागू की जाय।
2. छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में Obc आरक्षण लागू किया जाए।
3.प्रशासन विकलांग छात्र-छात्राओं के प्रति संवेदनशील हो तथा ugc निर्देशानुसार EOC (Equal Opportunity Cell) को गठित किया जाए। उनके लिए तत्काल यातायात,परमानेंट लाइब्रेरी रिकॉर्डर व लिपिक की सुविधा उपलब्ध कराया जाए।
4. 23 सितंबर 2018 को छात्राओं पर हमले व छेड़खानी करने वाले आपराधिक तत्वों पर वि. वि. प्रशासन तत्काल कार्यवाई करे।
5. कला संकाय व चिकित्सा विज्ञान संस्थान में पठन- पाठन को तत्काल शुरू किया जाए
एवं इनसे संबंधित छात्रावासों को तत्काल खोला जाए। प्रशासन की लापरवाही से सभी छात्रों को हुई असुविधा के लिए प्रशासन सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
6. 28 सितंबर 2018 को भगत सिंह के जयंती पर हॉल का परमिशन होने के बावजूद 53 मिनट पहले रद्द करने पर प्रशासन माफी मांगे।
7. 25 सितम्बर 2018 को हुई हिंसक मारपीट व 23 सितम्बर वाली घटना में प्रशासन की मिलीभगत है। स्वतंत्र कमिटी बनाकर जाँच हो तथा रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाय।
8. MMV में कई विभागों में शिक्षकों का आभाव है, अतः वहाँ तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

Photos from भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा - Bsm's post 30/09/2018
Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Benaras Hindu University
Varanasi
221005