08/06/2023
आज राबट्सगंज लोकसभा का व्यापारी सम्मेलन ओबरा में तथा घोरावल विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आदरणीय रविंद्र जायसवाल जी थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माननीय अजीत चौबे जी ने किया कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदरणीय रामसकल जी, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ जी, राबट्सगंज के विधायक भूपेश चौबे जी, दूद्धी के विधायक राम दुलारे गौड़ जी, राबट्सगंज नगर पालिका की चेयरमैन रूबी प्रसाद जी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
05/06/2023
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के रोहनिया स्थित कार्यालय में काशी क्षेत्र के यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय दिलीप सिंह पटेल जी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
05/06/2023
उत्तर प्रदेश से गुंडाराज को समाप्त करने वाले उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले उत्तर प्रदेश को भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
02/06/2023
आज सोनभद्र जिले में केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों पर पत्रकार वार्ता का आयोजन सर्किट हाउस में तथा जिला कार्यालय में लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट लोगों से संपर्क भी किया गया। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री आदरणीय सूर्य प्रताप शाही जी थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माननीय अजीत चौबे जी, घोरावल के विधायक माननीय अनिल मौर्या जी, राबट्सगंज के विधायक माननीय भूपेश चौबे जी, चकिया के विधायक माननीय कैलाश खरवार जी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा जी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
02/06/2023
हिन्दू साम्राज्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शिवाजी महाराज द्वारा हिन्दु पद पादशाही की आज के दिन ही स्थापना की गई थी और उनका राज्याभिषेक काशी के ब्राह्मण गागभट्ट ने किया था।
30/05/2023
देश की अध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर, जीवन दायिनी, मोक्ष दायिनी माँ गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
28/05/2023
महान क्रांतिकारी नेता हिंदुत्व के महान पुरोधा भारत मां के महान सपूत विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्म जयंती की संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
27/05/2023
आज राबट्सगंज नगर पालिका परिषद की चेयरमैन आदरणीया रूबी प्रसाद जी एवं सभी पार्षद गण के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री माननीय रविंद्र जायसवाल जी थे। इस अवसर पर सोनभद्र के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी घोरावल के विधायक अनिल मौर्या जी रावटसगंज के विधायक भूपेश चौबे जी पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह जी पूर्व चेयरमैन एवं जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
26/05/2023
आज रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में वाराणसी के महापौर माननीय अशोक तिवारी जी एवं सभी पार्षद गण का शपथ ग्रहण समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी, काशी क्षेत्र के लोकप्रिय अध्यक्ष आदरणीय दिलीप सिंह पटेल जी, बिहार के प्रदेश सह प्रभारी माननीय सुनील भाई ओझा जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आदरणीय रविंद्र जायसवाल जी, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय जी अन्य सभी जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
21/05/2023
आज सोनभद्र जिले की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमो की विधिवत चर्चा हुई तथा उनके सफलतापूर्वक क्रियांवयन की योजना रचना हुई। बैठक की अध्यक्षता जिले के सम्मानित अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने किया। बैठक में राज्यसभा सांसद आदरणीय राम शकल जी, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ जी, राबट्सगंज के विधायक भूपेश चौबे जी, राबट्सगंज की चेयरमैन रूबी प्रसाद जी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार केसरी जी धर्मवीर तिवारी जी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में भाजपा के नवनिर्वाचित सभी चेयरमैनों का अंगवस्त्रम के द्वारा स्वागत किया गया।
19/05/2023
लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हमारे अभिभावक सिक्किम के राज्यपाल परम आदरणीय लक्ष्मण आचार्य जी के काशी आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत का अवसर प्राप्त हुआ साथ में काशी क्षेत्र के सम्मानित यशस्वी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल जी, जिला अध्यक्ष माननीय हंसराज विश्वकर्मा जी, महानगर अध्यक्ष माननीय विद्यासागर राय जी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
17/05/2023
आज भारतीय जनता पार्टी के रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में काशी क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय धर्मपाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय दिलीप सिंह पटेल जी ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला जी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जी, मीना चौबे जी, अनामिका चौधरी जी, काशी क्षेत्र के क्षेत्र पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, वाराणसी एवं प्रयागराज के महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष विधानसभा के प्रत्याशी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के संचालन का अवसर मुझे प्राप्त हुआ।