28/12/2017
इंडियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट उत्तर प्रदेश एवं राजकीय पुस्तकालय वाराणसी के सौजन्य से रीडिंग विदाउट वाल के अंतर्गत राजकीय जिला पुस्तकालय वाराणसी में बाल रचनात्मक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसके माध्यम से छात्रों में कहानी निर्माण, कविता/कहानी का सस्वर पाठ/, अभिव्यक्ति की क्षमता, मूक अभिनय आदि विभिन्न क्षमताओं का विकास किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्दली बाजार के 17 छात्रों और 3 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार रॉय, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, जवाहर नवोदय विद्यालय, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर ने पढाई के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सञ्चालन इंडियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट उत्तर प्रदेश के राजकुमार वर्मा एवं सहयोग प्रशिक्षु आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर सुधीर चंद्र वर्मा, श्रीकांत सिंह एवं छात्रों और शिक्षकों सहित कुल 30 लोग उपस्थित रहे।
20/11/2017
पुस्तक सप्ताह कार्यक्रम मनाये जाने की श्रृंखला में आज राजकीय जिला पुस्तकालय में इंडियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट के सहयोग से वाराणसी के जिलाधिकारी योगेश्वर मिश्र द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पुस्तकालय में सदस्यता ग्रहण करायी गयी
19/11/2017
राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तक सप्ताह के अवसर पर आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी
18/11/2017
District library is celebrating bational book week n on this occasion a book exhibition held at district library varanasi you all are invited at lt campus ardali bazar on 18 niv to 21 nov
18/11/2017
District library varanasi celebrating national book week 18 nov to 21 nov 2018 book fair held at district library varanasi ardali bazar varanasi ..u all are invited
Thanku
12/09/2017
आज दिनांक 12सितम्बर 2017 को राजकीय जिला पुस्तकालय वाराणसी मे इंडियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट उत्तर प्रदेश एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे संस्कृत सप्ताह के क्रम मे संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय ज़िला पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री के.एस. परिहार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसमे 7 विद्यालयों से 13 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में काशी विश्वनाथ वेद विद्यालय के श्री आदित्यनाथ प्रथम , मातृ मंदिर कन्या गुरुकुल से जागृति आर्या द्वितीय ,आर्य महिला पी जी कॉलेज से अनुरंजिता चतुर्वेदी तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पाणिनि कन्या महाविद्यालय से दिव्या आर्या ने प्राप्त किया
निर्णायक मंडल में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से श्री शरदेंदु जी एवं राश्ट्रीय उपाध्यक्ष संस्कृत भारती से श्री संजीव राय जी , क्षेत्र संगठन मंत्री ने सहभाग किया।
नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से द्विजेंद्र ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया एवं संचालन इन्डियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट उत्तर प्रदेश से अनुराग ने किया
धन्यवाद ज्ञापन संजना तिवारी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम मे 8 विद्यालयो के प्राध्यापक, प्राचार्य, एवं शिक्षकों ने सहयोग किया।
इंडियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट की तरफ से श्री विवेक जी ,राजकुमार जी ,
राजकीय ज़िला पुस्तकालय टीम से संजना ,अलोक, पल्लवी प्रेमा , अनुराग, चिंतामणि ,अंकिता ,
बबिता ने कार्यक्रम में सहयोग किया
12/09/2017
आज दिनांक 11 सितम्बर 2017 को राजकीय जिला पुस्तकालय वाराणसी मे इंडियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट उत्तर प्रदेश एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे संस्कृत सप्ताह के क्रम मे श्लोक पाठन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 5 विद्यालयों से 38 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता 2चरणो मे सम्पन्न हुई प्रथम चरण मे सामूहिक श्लोक पाठन प्रतियोगिता एवं द्वितीय चरण मे एकल श्लोक पाठन प्रतियोगिता सम्पादित हुई।
निर्णायक मण्डल मे प्रो0 गोपबन्धु मिश्र विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं राश्ट्रीय उपाध्यक्ष संस्कृत भारती एवं डा0 संजीव राय क्षेत्र संगठन मन्त्री संस्कृत भारती ने सहभाग किया।
नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से द्विजेंद्र ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया एवं संचालन इन्डियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेंट उत्तर प्रदेश से अनुराग ने किया।कार्यक्रम मे 4 विद्यालयो के प्राध्यापक, प्राचार्य, एवं शिक्षकों ने सहयोग किया।
03/09/2017
डा. शम्भूनाथ द्विवेदी की पुण्यतिथि पर रंकिय जिला पुस्तकालय में काव्य संगोष्ठी। का आयोजन आज हुआ
24/08/2017
18 august At district library varanasi, teleconfrencing with experts of medanta on myths , queries n cure about breastcancer