24/04/2022
Uttam Update
"HELLO � नमस्तेमैं हूं, 'MUNNA' और आप देख रहे है?
24/04/2022
डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 131 वें जन्मोत्सव पर आप सभी क्षेत्र वासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
07/04/2022
तमिलनाडु में एक नवविवाहित जोड़े को शादी में उनके दोस्तों ने दिए एक बेहद कीमती तोहफा! 1 लीटर पेट्रोल और डीजल!
05/04/2022
7 thousand vaccinated in last 3 days
Seven thousand citizens and residents have received the Covid-19 vaccines over the past three days to protect themselves and their families from Covid-19 infection at the vaccination centers at the Mishref Fairgrounds, primary health care centers, Jleeb Youth Center and Sheikh Jaber Bridge.
A local Arabic daily quoting medical sources, said the medical staff and nursing teams continue their efforts to immunize all segments of society, especially during the month of Ramadan, which may witness an increase in infection rates as a result of frequent contact and social events.
The daily monitored the atmosphere of Ramadan work in a number of vaccination centers including the Jaber Bridge Center, which operates from eight in the evening until twelve in the middle of the night, where the relative calm prevailed as the medical staff worked in an orderly manner to serve the citizens and residents.
A health official reiterated the need for everyone to hurry to obtain the third dose, indicating that it strengthens immunity and reduces the chances of infection with the virus and its variants, in addition to reducing complications, as it provides greater protection for the most vulnerable groups.
5 positive signs of vaccination
Low number of infections
Increased recovery rates
Low cases of care
Mild symptoms of infection
Timings at vaccination centers during Ramadan
Mishref Fairground Center from 10:00 am to 5:00 pm
Jleeb Youth Center from 9:00 pm to 12 midnight
Jaber Bridge Center from 8:00 pm until 12 midnight
Primary health care centers from 8:00 pm to 12 midnight
02/04/2022
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
माँ भगवती की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बेटा बेटा मत कर सासु अब तेरा बेटा मेरा है😃🤪
मज़ेदार और धमाकेदार 🤩 ( विवाह नकटा गीत)😍
28/03/2022
जियो ने लॉन्च किया 30 दिन की वैधता वाला प्लान, हर रोज मिलेगा 1.5GB डाटा
ट्राई ने कहा था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान लॉन्च करने होंगे जिनके साथ एक महीने की वैलिडिटी हो। अब जियो ने एक महीने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है।
जिसाक इंतजार आपको लंबे समय से था वह अब खत्म हो गया है। रिलायंस जियो (Jio) ने कई सालों के इंतजार के बाद आखिरकार एक महीने वाला प्री-पेड प्लान लॉन्च कर दिया है। पिछले कई सालों से यूजर्स की मांग थी कि कौन से कानून के तहत टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक महीने 28 दिनों का होता है। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ जिसके बाद ट्राई ने कहा था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान लॉन्च करने होंगे जिनके साथ एक महीने की वैलिडिटी हो। अब जियो ने एक महीने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। जियो ने कहा है कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी है। आइए जानते हैं जियो के इस एक महीने वाले प्लान के बारे में...
जियो के 30 दिन वाले प्लान के फायदे
जियो के इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
24/03/2022
हैकर ने ओटीपी पूछ 10 लोगों का व्हाट्सएप्प किया हैक
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के तारा गांव के 10 लोगों का व्हाट्सएप बृहस्पतिवार को हैकर ने हैक कर लिया है। हैकर की ओर से एलआईसी की सुविधा देने की नाम पर ओटीपी पूछकर इन लोगों का व्हाट्सएप्प हैक किया गया है। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। गांव की रहने वाली किरण मौर्य के मोबाइल पर एक कॉल आया और खुद को एलआईसी का अधिकारी बताते हुए उससे आसपास के 10 लोगों का मोबाइल नंबर पूछा। साथ ही इनको गवाह बनाने की बात कही गई। जब किरण ने अपने पड़ोसी 10 लोगो का नंबर बताया। तभी ओटीपी आई और ओटीपी बता देने के बाद प्रदीप कुमार, रीना देवी, राकेश खैरवार, किरण राजभर, दिनेश यादव, ममता मौर्य, दीपू मौर्य, लहुआ पंडित, राजकुमार आदि का मोबाइल व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। सभी लोगो ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है। थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव ने बताया कि मामले कि जानकारी है। इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
24/03/2022
घर में बहू थी अकेली और ससुर की डोल गई नीयत..., बचाव में बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
प्राइवेट पार्ट कटने से घायल शख्स की हालत गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यह शर्मनाक घटना जौनपुर जिले के एक गांव की है।
घर में अकेली बहू को देखकर ससुर की नीयत डोल गई। वह बहू के कमरे में घुसा और उससे छेड़खानी करने लगा। बहू ने अपने बचाव का पूरा प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुई तो दांत से ही ससुर के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद घायल अवस्था में ससुर घर से भागने लगा लेकिन तबतक शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे दबोच लिया।
यह शर्मनाक घटना जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घटी। इधर, प्राइवेट पार्ट कटने से घायल शख्स की हालत गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में घर मे बहू और ससुर ही रहते हैं।
बहू ने सुनाई ससुर की हैवानियत की कहानी
महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता था। अक्सर गलत इशारे भी करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। बुधवार रात करीब 12 बजे वह मेरे कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
पहले तो मैंने बचने का भरपूर प्रयास किया, जब कोई उपाय नहीं दिखा तो दांत से ही प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में घायल ससुर दर्द से छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयान की। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्द से तड़प रहे अधेड़ को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राम विजय ने बताया कि दांत से काटने के कारण जख्म गहरा हुआ है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर घटना को लेकर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
