Bhishma Shanker Tiwari - Kushal Tiwari

Bhishma Shanker Tiwari - Kushal Tiwari

Share

Ex Member of Parliament

27/09/2025

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

आदिशक्ति दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी के पूजन दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय माता दी !🙏🚩

25/09/2025

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तप‌द्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना है कि सबका मंगल और कल्याण कीजिए। रोग, शोक, भय से मुक्त कर यश, बल, दीर्घायु प्रदान कीजिए।

हे मैया अपने बच्चों को खुशहाल और आनंदमय जीवन का आशीर्वाद दीजिए।

जय माँ कूष्माण्डा!

Photos from Bhishma Shanker Tiwari - Kushal Tiwari 's post 13/07/2025

नि:शब्द... अत्यंत दुःखद... हृदय विदारक घटना।
बाबा धाम की यात्रा के दौरान एक भीषण सड़क दुर्घटना में हमारे सिद्धार्थनगर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक श्री सुजीत जायसवाल जी, श्री रामकरण गुप्ता जी, श्री मनोज सिंह जी, श्री कैलाश त्रिपाठी जी का दुःखद निधन होना अत्यंत कष्ट व पीड़ादायक है।

यह दुर्घटना कुशीनगर के तमकुही रोड पर उस समय हुई जब इनकी अर्टिगा वाहन एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
घटना स्थल पर ही चारों महानुभावों ने अपना जीवन खो दिया।

श्री राजेश शर्मा जी एवं श्री पिंटू शर्मा जी सुरक्षित हैं — यह ईश्वर की कृपा रही।

इस हृदय विदारक हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। हम सभी इस अपूर्णीय क्षति से स्तब्ध हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी
पूर्व सांसद

10/04/2025

लखनऊ में अपनों के बीच ।

Photos from Samajwadi Party's post 09/01/2025
Photos from Bhishma Shanker Tiwari - Kushal Tiwari 's post 17/03/2024

मित्रों ,
हम पं. हरिशंकर तिवारी जी के वंशज हैं, हमारी रगों में उनका रक्त दौड़ता है, और हमारे कण-कण में उनके दिये हुए संस्कार स्थापित हैं । ब्राह्मण स्वाभिमान के लिए सत्ताधीशों से युद्ध लड़ते लड़ते , बाबूजी को जो आपने अपना स्नेह दिया , उसी स्नेह ने पंडित जी को ब्राह्मण स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में स्थापित किया | उस लड़ाई को सदैव लड़ते रहने का दायित्व हमें विरासत में मिला है । इस संघर्ष-पाथ पर अग्रसर हो, हमें जितनी भी बाधाओं का सामना करना पड़े, हम अपने स्वाभिमान से समझौता कदापि नहीं करेंगे ।

हम ब्रह्मऋषि वशिष्ठ के वंशज हैं , हम भगवान परशुराम के वंशज हैं , हम पंडित हरिशंकर तिवारी के वंशज हैं । स्वाभिमान से जिये हैं ! स्वाभिमान से जीते रहेंगे ! लड़ेंगे ! जीतेंगे !
आपका अपना- “कुशल “

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhairahawa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

60 लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज सिद्धार्थनगर
Bhairahawa
226010