CPIM Chamba

Call Website Contact the organization

CPIM Chamba worker's of the world unite.. Karl Marx official page of communist party of India Marxist District committee chamba Himachal Pradesh.

09/30/2026

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
जिला कमेटी चंबा

प्रेस विज्ञप्ति

चंबा, 30 सितंबर 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता बहाल करने की मांग को लेकर माकपा ने किया धरना-प्रदर्शन

आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी चंबा द्वारा वामपंथी पार्टियों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत जिला उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तत्काल रोकने, गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए नागरिकों के मतदान अधिकार बहाल करने तथा भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता को बहाल करने की मांग उठाई गई।

माकपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार पर टिकी हुई है। ऐसे में मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की मनमानी, अपारदर्शिता अथवा पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने की आशंका गंभीर चिंता का विषय है।

वामपंथी दलों ने 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में विरोध कार्यक्रमों का आह्वान किया है। इन कार्यक्रमों के केंद्र में SIR को रोकने, गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों के मतदान अधिकार बहाल करने और निर्वाचन आयोग के कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांगें हैं।

माकपा जिला कमेटी ने कहा कि मतदान का अधिकार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों का मूल लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें किसी भी पात्र नागरिक का नाम बिना उचित प्रक्रिया और पर्याप्त अवसर दिए न हटे। पार्टी ने मांग की कि जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और पात्र पाए जाने पर उनके मतदान अधिकार तत्काल बहाल किए जाएं।

प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। माकपा ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे हर परिस्थिति में मजबूत किया जाना चाहिए।

पार्टी ने कहा कि SIR और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों पर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए तथा राजनीतिक दलों और नागरिकों की चिंताओं का उचित संज्ञान लिया जाना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आयोग को सभी प्रक्रियाओं और निर्णयों के संबंध में स्पष्टता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता बहाल करने के पक्ष में नारे लगाए।

माकपा जिला कमेटी चंबा ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में भी इन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नरेंद्र
जिला सचिव
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
जिला कमेटी चंबा

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)जिला कमेटी चंबाप्रेस विज्ञप्तिचंबा, 30 सितंबर 2026मतदाता अधिकारों की रक्षा और निर...

Comrade Sitaram Yechury Amar Rahe...
09/10/2026

Comrade Sitaram Yechury Amar Rahe...

09/07/2026
23 मार्च 1916 से 1 अगस्त 2008पुण्यतिथि पर नमनराजनीति के अनूठे शिल्पकारकॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीतआज श्रद्धांजलि उस योद्धा ...
08/01/2026

23 मार्च 1916 से 1 अगस्त 2008
पुण्यतिथि पर नमन
राजनीति के अनूठे शिल्पकार
कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत

आज श्रद्धांजलि उस योद्धा को, जिसने भगत सिंह से प्रेरणा ली, मार्क्सवाद को अपनाया, और भारत की राजनीति को पार्टी की सीमाओं से परे जाकर गहराई से प्रभावित किया।

15 वर्ष की उम्र में तिरंगा फहराने के लिए गोली तक झेली, साम्प्रदायिकता और अलगाववाद के हर रूप से लड़े,

उन्होंने कभी न झुकने वाली विचारधारा, अद्वितीय संगठन क्षमता और गहरी वैचारिक स्पष्टता के साथ राजनीति को जनपक्षधर दिशा दी। चाहे क्यूबा के लिए भारतीय किसानों से अन्न जुटाना हो या भाजपा को सत्ता से दूर रखने की रणनीति – कॉमरेड हरिकिशन सिंह सुरजीत हमेशा जनतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए खड़े रहे।

वह एक स्टेट्समैन थे, जमीनी नेता थे, विचारक थे

लाल सलाम कॉमरेड सुरजीत

घटिया तरीके इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार...
05/27/2026

घटिया तरीके इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार...

शहीद भगतसिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहें।
03/23/2026

शहीद भगतसिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहें।

03/16/2026

कॉम कुशाल जन सभा को संबोधित करते हुए। 24 मार्च दिल्ली चलो।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला चम्बा प्रेस विज्ञप्ति स्मार्ट मीटर के जरिए कॉर्पोरेट को फायदा पहुँचाने वाले म...
03/16/2026

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला चम्बा
प्रेस विज्ञप्ति
स्मार्ट मीटर के जरिए कॉर्पोरेट को फायदा पहुँचाने वाले मोदी के “ओवर-स्मार्ट प्लान” का सीपीआई(एम) ने किया पर्दाफाश।
आज दिनांक 16 मार्च 2026 को सीपीआई (एम) चम्बा द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज व प्रेम गौतम शामिल रहे। जनसभा की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य सुदेश ठाकुर ने की। 24 मार्च को पार्टी द्वारा जनता के मुद्दों को लेकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है इसी संदर्भ में चम्बा में भी जन आक्रोश जत्था अभियान के तहत आज जनसभा आयोजित की गई।
जनसभा में महिलाओं, किसानों और मजदूरों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल जनसंघर्ष के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने विशेष रूप से मनरेगा की बहाली और ग्रामीण रोजगार की गारंटी की मांग उठाई।
इस दौरान आयोजित जन सभा को सीपीआई(एम) हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवाल्य सदस्य कुशाल भारद्वाज व प्रेम गौतम ने संबोधित किया।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरे सार्वजनिक क्षेत्र को अपने दोस्त पूंजीपतियों और बड़ी कंपनियों के हाथों बेचने का काम कर रही है। बिजली क्षेत्र को निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है और स्मार्ट बिजली मीटर उसी योजना का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) ग्रांट भी समाप्त कर दी है, जिससे प्रदेश की जनता को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती का खतरा पैदा हो गया है। हाल के समय में मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगे घुटने टेक दिए हैं, जिससे भारत की स्वतंत्र विदेश नीति कमजोर हुई है और कहा की आज प्रदेश के अंदर जो वितीय हालात खराब हुए है. उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार की भ्रष्ट नीतियां है , इसके इलावा मोदी सरकार मनरेगा कानून को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। नई योजनाओं के माध्यम से केंद्र सरकार अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है, रोजगार की गारंटी खत्म की जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सीमित किए जा रहे हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के समय हिमाचल और विशेष रूप से मंडी जिले की जनता को केंद्र सरकार ने लगभग अकेला छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मंडी की सांसद भले ही एक अच्छी कलाकार हों, लेकिन जनता की सच्ची हितैषी साबित नहीं हुई हैं।

प्रेम गौतम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के प्रवेश, वन संरक्षण कानून 1980 में संशोधन तथा आपदा प्रभावितों और भूमिहीनों को बसाने के लिए जमीन देने के सवालों पर केंद्र सरकार की नीतियां जनता के खिलाफ हैं। उन्होंने हिमाचल में आपदा प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। मोदी सरकार चार लेबर कोड़ ला कर मजदूरों को बंधुवा मजदरी की तरफ धकेलने का काम कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना मोदी सरकार का अपने कॉर्पोरेट दोस्तों को फायदा पहुँचाने और आम जनता को लूटने का “ओवर-स्मार्ट प्लान” है, जिसका सीपीआई(एम) का जन आक्रोश जत्था गांव-गांव जाकर पर्दाफाश कर रहा है।

जिला सचिव नरेंद्र ने 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल राष्ट्रीय रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चम्बा से भी सैकड़ों लोग इस रैली में भाग लेंगे और इसके लिए आने वाले दिनों में गांव स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर विपिन (जिला कमेटी सदस्य), विक्की (जिला कमेटी), रवि, सविता, चमन, सावित्री, हसन, चैन लाल, लकी आदि शामिल रहे।
नरेंद्र
जिला सचिव

Address

Charlotte, NC

Telephone

+19805768206

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPIM Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CPIM Chamba:

Shortcuts

Share