Vikash Valmiki Vidhansabha Jhajjar

Vikash Valmiki Vidhansabha Jhajjar

Share

समाज सेवा ही मेरा धर्म हैं।

12/13/2022
12/13/2022

*HM Amit Shah’s statement on Congress handling of India-China relation.*

12/13/2022

लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर 13 दिसम्बर 2001 में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मातृभूमि की सेवा करते हुए माँ भारती के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

12/13/2022

वाक् कौशल के धनी Bharatiya Janata Party (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री Dr. Sambit Patra जी को जन्मदिवस पर हार्दिक मंगलकामनाएं।

मां सरस्वती सदैव आपकी वाणी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और आप भाजपा की विचारधारा से जन-जन को जोड़ने में नए कीर्तिमान अर्जित करें ऐसी कामना करता हूं।

12/08/2022

गुजरात की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत जनता के प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी पर असीम भरोसे को दर्शाता है।

ये जीत मोदी जी गृह मंत्री श्री Amit Shah जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी के नेतृत्व में किए गुजरात टीम की कड़ी मेहनत का फल है।

इस भव्य जीत पर मुख्यमंत्री Bhupendra Patel जी, प्रदेश अध्यक्ष C R Paatil जी और अथक परिश्रम करने वाले BJP Gujarat के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

Photos from Vikash Valmiki Vidhansabha Jhajjar's post 12/08/2022

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ ज़ी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

Photos from Vikash Valmiki Vidhansabha Jhajjar's post 12/06/2022

सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक समानता के लिए समर्पित,संविधान निर्माता भारत रत्न श्रध्देय बाबासाहब डाॅ.भीमराव अंबेडकर जी की 66 वे #महापरिनिर्वाण_दिवस पर उनके चरणों में शत-शत नमन्।
राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सदभाव में बाबासाहब का योगदान अतुलनीय और स्मरणीय है।

11/25/2022

सहज सरल स्वभाव के धनी,त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में राज्यसभा सांसद तथा BJPHaryana.org के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री Biplab Kumar Deb जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

11/22/2022

हरियाणा के गरीब-जरूरतमंद परिवारों के लिए आज का दिन बहुत अहम है!

सरकार ने आज प्रदेश में "आयुष्मान भारत योजना-PMJAY" का विस्तार करते हुए अब 29 लाख जरूरतमंद परिवारों को 'स्वास्थ्य कवच' देना सुनिश्चित कर दिया है।

11/21/2022

*मनोहर सरकार ने निभाया संकल्प पत्र में स्वस्थ हो हर परिवार का वादा : धनखड़*

-- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वादा पूरा करने पर सीएम मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जताया आभार
-- वर्ष 2019 में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने का किया था वादा
-- चिरायु हरियाणा योजना से सवा करोड़ हरियाणा वासियों को मिली पांच लाख रुपये तक फ्री कैशलेस ईलाज की सुविधा

*चंडीगढ़, 21 नवंबर।* प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए अंत्योदय परिवारों को योजना के दायरे में शामिल कर स्वस्थ हो हर परिवार का वादा पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाकर जरूरतमंद व गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में बतौर मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन पार्टी के संकल्प पत्र में आयुष्मान भारत पीएम आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों को पीएम आरोग्य योजना में शामिल करने वादा किया था।
धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जारी मेनिफेस्टो में हर जरूरतमंद परिवार व व्यक्ति को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था, वह वादा आज अंत्योदय विस्तारीकरण योजना से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं की आखिरी गरीब तक पहुँच और अंतिम व्यक्ति का उदय ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान और स्वावलंबन के सिद्धांत पर काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सभी लाभार्थियों को अंत्योदय विस्तारीकरण योजना में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में हरियाणा की मनोहर सरकार ने अंत्योदय योजना के तहत जरूरतमंद नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेकों पहल की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विजन को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार हरियाणा में 15 लाख 51 हजार 798 परिवार इस योजना में कवर हो रहे थे, लेकिन हरियाणा की मनोहर सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाया, जिसके कारण अब प्रदेश के लगभग 28 लाख परिवारों के लगभग सवा करोड़ लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत- सशक्त भारत के विजन को एक नयी दिशा और गति मिलेगी।
धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2018 में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की घोषणा की थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी माने जाने वाली इस योजना का उद्देश्य गरीबों और वंचितों को स्वास्थ्य का लाभ पहुंचाना है। हरियाणा के ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए बीपीएल परिवारों की वार्षिक आमदनी का दायरा एक लाख 20 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान विस्तारीकरण योजना का नाम चिरायु हरियाणा का नाम दिया है। चिरायु हरियाणा योजना के दायरे मेंं शामिल जरूरतमंद व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का अपना इलाज फ्री ईलाज करा सकेंंगे। धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे हर लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनवाने में मदद करें।

फोटो : औमप्रकाश धनखड़ , अध्यक्ष हरियाणा भाजपा।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dallas?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Dallas, TX