03/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
जनसेवा, संगठन सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उनका समर्पित योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
03/06/2026
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, 'पद्म विभूषण' से सम्मानित वरिष्ठ नेता
जॉर्ज फर्नांडिस जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन !
02/06/2026
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्रद्धेय कैलाश नारायण सारंग जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
संगठन की मजबूती और समाज की सेवा में आपके योगदानों से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
01/06/2026
आज के बच्चे ही कल इस राष्ट्र और समूची मानवता का नेतृत्व करेंगे।
हम सभी को बच्चों के सपनों और हितों के लिए सदैव समर्पित रहना होगा। इस दिशा में हमारी सरकार हमेशा आपके साथ है।
आइए, ‘अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ पर हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल वातावरण देने का संकल्प लें।
01/06/2026
आप सभी को ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारे परिश्रमी पशुपालक भाई-बहनों ने मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना दिया है। हमारी सरकार भी गौ-संरक्षण, गौशालाओं के निर्माण और डेयरी सेक्टर के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे किसान और पशुपालक बंधुओं के पुरुषार्थ से राज्य शीघ्र ही ‘मिल्क कैपिटल’ बनेगा।
01/06/2026
स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति श्री नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
स्वतंत्रता के संघर्ष से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक, उन्होंने पूरी ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ मां भारती की सेवा की।
उनका पूरा जीवन राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक परंपराओं की पाठशाला है।
31/05/2026
विश्व धूम्रपान निषेध दिवस जागरूक करता है कि तंबाकू और धूम्रपान से स्वयं दूर रहें और स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों की जड़ है।
30/05/2026
सभी पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जब पंडित युगल किशोर शुक्ल जी ने ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के माध्यम से हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी, तब उनका उद्देश्य केवल समाचार पहुंचाना नहीं था, बल्कि ‘देशहित’ का पवित्र संकल्प था। इस दौर में भी वही संकल्प पत्रकारिता का मानक होना चाहिए।
200 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में हिन्दी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने और लोकतंत्र को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
29/05/2026
महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका पूरा जीवन किसान कल्याण, ग्रामीण भारत के पुनरुत्थान और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।
राष्ट्रहित और ईमानदारी को लेकर उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।
#चौधरी_चरण_सिंह
29/05/2026
श्री राम सकल पटेल जी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा वाराणसी जिला का जिलाध्यक्ष एवम अन्य नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं!
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh