04/06/2026
स्थानांतरण सत्र के बाद तीन डिप्टी जेलरों को विदाई दी गई और दो डिप्टी जेलरों का आगमन हुआ।
To serve Society and and ensure welfare of people.
04/06/2026
स्थानांतरण सत्र के बाद तीन डिप्टी जेलरों को विदाई दी गई और दो डिप्टी जेलरों का आगमन हुआ।
29/05/2026
बाह के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री उमेश मिश्रा और उनके साथ बाह क्षेत्र के देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले उद्योगपतियों ने कार्यालय में आकर मुलाकात की और क्षेत्र के बारे में चर्चा की।
24/05/2026
#अत्यंत_दुखद
आत्मीय मित्र आकाशदीप तिवारी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करें।
17/05/2026
पिनाहट में भगवान परशुराम शोभा यात्रा के भव्य आयोजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मेरठ डॉ. वीरेश राज शर्मा ने समाज को एकता, शिक्षा एवं विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर बाह क्षेत्र के संपूर्ण ब्राह्मण समाज द्वारा डॉ. वीरेश राज शर्मा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।अपने ओजस्वी वक्तव्य में डॉ. वीरेश राज शर्मा ने समाज के महान महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम सभी एकजुट होकर कार्य करें तथा अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और एक दूसरे का साथ दें।इस अवसर पर सम्पूर्ण क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह दिखा।
14/05/2026
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आवाहन एवं प्रेरणा से शासकीय वाहन छोड़कर हफ्ते में एक दिन साइकिल एवं एक दिन पैदल कार्यालय जाने का संकल्प लिया तथा अपने समस्त स्टाफ को भी यथासंभव साइकल से अथवा पैदल चलने की सलाह दी।
12/05/2026
श्री विनोद जैन के सुपुत्र एवं राजू जैन की सुपुत्री के तिलकोत्सव समारोह में जैतपुर में भाग लिया तथा भावी वर-बधू को आशीर्वाद दिया।जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने आत्मीय अभिनंदन किया। इसके लिए सम्पूर्ण जैन समाज को दिल से धन्यवाद।
03/05/2026
नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार के मा. कैबिनेट मंत्री कारागार श्री दारा सिंह चौहान जी की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके परिजनों से स्नेहिल भेंट की तथा नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन हेतु हार्दिक बधाई दी ।
03/05/2026
“बाह के जन जन के हृदयप्रिय एवं सौम्य स्वभाव के धनी,सांसद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य श्री मुन्ना लम्बर जी के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय उमेश लम्बर जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। उनके गांव जाकर शोक संवेदना व्यक्त की ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।”
03/05/2026
जैतपुर में आयोजित महर्षि परशुराम शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। ब्राह्मण समाज ने बल और बुद्धि का परिचायक परसू (फरसा)देकर सम्मान किया।
28/04/2026
हमारे प्रिय मित्र सतीश बरुआ जी (बाह निवासी) के पुत्र अमन के नोएडा में शुभ विवाह के अवसर पर सम्मिलित होकर अत्यंत हर्ष हुआ। इस पावन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ।
सतीश बरुआ जी और उनके परिवार को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नवदंपति के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की ईश्वर से कामना है।