भाकपा माले रेडस्टार CPIML Red Star Hindi

भाकपा माले रेडस्टार  CPIML Red Star Hindi

Share

This page belongs to CPI (ML) Red Star in Hindi language

Regular statements, reports, other notes in Hindi from Communist Party of India (Marxist-Leninist) Red Star are published in this page

25/05/2026

25 मई: महान नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह की 59वीं वर्षगांठ पर क्रांतिकारी सलाम!

*महान नक्सलबाड़ी संघर्ष अमर रहे!

​25 मई 1967 को फूट पड़ा ऐतिहासिक नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन और वर्ग संघर्षों के इतिहास में एक युगांतरकारी मोड़ था। नक्सलबाड़ी विद्रोह का सबसे बड़ा ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व यह है कि इसने कम्युनिस्ट आंदोलन के भीतर छिपे संशोधनवाद, वर्ग-सहयोग और चुनावी अवसरवाद की कलई को पूरी तरह उतार फेंका। इस जुझारू किसान उभार ने स्थापित कम्युनिस्टों के भीतर एक वैचारिक और क्रांतिकारी पुनरुत्थान की जमीन तैयार की, जिसकी तार्किक परिणति 1969 में भाकपा (माले) के ऐतिहासिक गठन के रूप में हुई।

​यह सच है कि बाद के दौर में इस महान आंदोलन को कई संकीर्णतावादी, दुस्साहसवादी और अवसरवादी भटकावों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण नक्सलबाड़ी का क्रांतिकारी नारा और इसके उद्देश्य अधूरे रह गए। आज भी कम्युनिस्ट आंदोलन को उन भटकावों से मुक्त होकर सही वर्ग-दिशा में आगे बढ़ने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

दमनकारी शासक वर्ग, कॉरपोरेट लुटेरे और उनके राजनीतिक औजार फ़ासीवादी संघ परिवार अपनी पूरी बर्बरता के बावजूद भी भारत के नक्शे से महान नक्सलबाड़ी की विरासत को मिटा नहीं सकते। नक्सलबाड़ी आज भी देश के कोने-कोने में जल-जंगल-जमीन की लूट, कॉरपोरेट-फासीवादी दमन और वर्ग-शोषण के खिलाफ लड़ रहे मेहनतकशों, आदिवासियों, दलितों और उत्पीड़ितों के लिए प्रेरणा का सबसे प्रखर स्रोत है।

​आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर नक्सलबाड़ी के अमर शहीदों को अपनी गहरी वैचारिक और क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करें!

​फासीवाद और कॉरपोरेट लूट के खिलाफ जन-प्रतिरोध तेज करो!

नक्सलबाड़ी की क्रांतिकारी विरासत अमर रहे!
इंकलाब जिंदाबाद!

पी जे जेम्स
महासचिव
भाकपा (मा-ले) रेड स्टार
25 मई 2026





​ ंगल_जमीन


​ #क्रांतिकारी_सलाम



​ #इंकलाब_जिंदाबाद
​ #नक्सलबाड़ी_अमर_रहे



20/05/2026



​ #पूंजीवाद_मिटाओ_पर्यावरण_बचाओ

20/05/2026

Make 13th Party Congress a Success !

Workers and Oppressed Peoples, Unite !

Down with Imperialism !

Wipe out US-Zionist Axis of Evil !

Solidarity with People of Palestine & Iran !

Resist & Defeat RSS Fascism !

Annihilate Inhuman Caste System !

Resist & Defeat Islamophobia!

Strive for Gender Equality !

13वां पार्टी महाधिवेशन सफल करो!

दुनिया के मेहनतकशों और उत्पीड़ित जनता, एक हो!

साम्राज्यवाद का नाश हो!

कुख्यात अमरीकी-जायनवादी धुरी का अंत करो!

फिलिस्तीन और ईरान की जनता के साथ एकजुटता मज़बूत करो!

आरएसएस (RSS) फासीवाद का प्रतिरोध करो और उसे उखाड़ फेंको!

अमानवीय वर्ण-जाति व्यवस्था का समूल नाश करो!

इस्लामोफोबिया (इस्लाम के खिलाफ नफ़रत) का प्रतिरोध करो और उसे परास्त करो!

लैंगिक समानता के लिए संघर्ष तेज करो!



Photos from भाकपा माले रेडस्टार  CPIML Red Star Hindi's post 11/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
भाकपा माले रेडस्टार बलिया ज़िला का प्रथम सम्मेलन गर्मजोशी और हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।

एडवोकेट अंजू सर्वसम्मति से भाकपा माले रेडस्टार बलिया ज़िला इकाई सचिव/अध्यक्ष चुनीं गई।

बलिया। भाकपा माले रेडस्टार का प्रथम बलिया ज़िला सम्मेलन कामरेड परशुराम वर्मा और कामरेड रामप्रवेश पासवान के नेतृत्व वाले अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में राज्य पर्यवेक्षक कामरेड अरविन्द यादव की देखरेख में शहीद ए आजम भगत सिंह नगर (छितौनी) में स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सभागार मे गर्मजोशी और हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की शुरुआत झंडारोहण से हुआ। झंडारोहण बयोबृद्ब कम्युनिस्ट एवं भाकपा माले रेडस्टार के नेता कामरेड परशुराम वर्मा ने किया। तत्पश्चात शहीदों की स्मृति में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
पार्टी की जिला प्रभारी अंजू ने अध्यक्ष मंडल का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। अंजू ने स्वागत भाषण दिया और पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य इकाई सचिव कामरेड कन्हैया ने उद्घाटन भाषण दिया।
जिला प्रभारी अंजू ने राजनीतिक सांगठनिक रिपोर्ट पेश किया । 7 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया और भाकपा माले रेडस्टार को मजबूत बनाने एवं सुदृढ़ करने और बलिया ज़िला को लाल झंडा का किला बनाने के रणनीतिक और कार्यनीतिक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।।
जिला प्रभारी के प्रतिउत्तर के बाद राजनीतिक सांगठनिक रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। सर्वसम्मति से ग्यारह सदस्यीय जिला समिति चुनी गई। सर्वसम्मति से एडवोकेट अंजू को जिला समिति का सचिव चुना गया। राज्य पर्यवेक्षक कामरेड अरविन्द यादव ने भाषण दिया। तत्पश्चातनवनिर्वाचित जिला सचिव कामरेड अंजू ने भाषण दिया। कामरेड अरविन्द ने सम्मेलन के प्रारंभ और अंत में कई लोकप्रिय जनगीत प्रस्तुत किया। नाश्ता अवकाश पर उषा देवी ने मशहूर, लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मंडल के साथियों ने आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्मेलन में कुल 30 प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षको ने भाग लिया जिसमें 18 पार्टी सदस्य थे। सम्मेलन में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी रही।
सम्मेलन में चार महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया जिसमें चार श्रम संहिताओं को रद्द करना,ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाना, जी राम जी योजना रद्द करना और मनरेगा को बहाल करना शामिल था। रेवती पोस्ट आफिस में घुस कर दबंगों द्वारा पिछड़े वर्ग के कर्मचारी की निर्मम तरीके से पिटाई की कड़ी निन्दा करते हुए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फौरन गिरफ्तार करने की मांग किया गया।
कामरेड अंजू
जिला सचिव
भाकपा माले रेडस्टार
बलिया उत्तरप्रदेश
10/05/2026

Photos from भाकपा माले रेडस्टार  CPIML Red Star Hindi's post 11/05/2026

*SECL कोरबा के 40 से अधिक गांव के भूविस्थापित लोगों के रोजगार,जमीन की वापसी और पुनर्वास की समस्या को लेकर महापंचायत में संघर्ष का ऐलान*

10 मई को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के स्मरण दिवस के अवसर पर गेवरा ,कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ किसान सभा द्वारा SECL के कुसमुंडा,गेवरा,दीपिका और कोरबा क्षेत्र के छोटे खातेदारों को रोजगार देने,भू विस्थापितों के लंबित रोजगार,जमीन वापसी एवं समुचित पुनर्वास के मुद्दों पर 40 से अधिक गांव के भू विस्थापितों की महापंचायत का आयोजन किया गया।महापंचायत में सर्वसम्मति से जून माह में कलेक्ट्रेट घेराव आंदोलन का निर्णय लिया गया।तत्पश्चात जनमत तैयार करते हुए नुक्कड़ सभाओं,अधिकार जत्थों के जरिए प्रचार प्रसार करने और मांगों का निराकरण न होने पर बिलासपुर में SECL सीएमडी का घेराव करने की ओर आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला भी लिया गया।
महापंचायत की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य सचिव कॉमरेड कपिल पैकरा ने किया।संचालन किसान सभा के कोरबा जिला सचिव कॉमरेड दीपक साहू ने किया।विशिष्ट वक्ताओं में किसान सभा के संयुक्त सचिव कॉमरेड प्रशांत झा,छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन की बिपाशा पॉल,भाकपा (माले) रेड स्टार के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा,भाकपा( माले) रेड स्टार के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड तुहिन शामिल थे।अन्य वक्ताओं में भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव,दामोदर श्याम,कुसमुंडा क्षेत्र से शुभम बघेल,पुष्पेंद्र,गेवरा क्षेत्र से बबीता आदिले,राकेश राजपूत,रमेश कठौतिया,प्रेम निर्मलकर,पवन यादव,कोरबा क्षेत्र से शिवरतन कंवर,अमरजीत कंवर,करतली क्षेत्र से किरन मरकाम ने अपनी बात रखी।
महापंचायत में उपस्थित 40 से अधिक गांव के भू विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने किसान सभा के 11 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया।

11/05/2026

*SECL कोरबा के 40 से अधिक गांव के भूविस्थापित लोगों के रोजगार,जमीन की वापसी और पुनर्वास की समस्या को लेकर महापंचायत में संघर्ष का ऐलान*

10 मई को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के स्मरण दिवस के अवसर पर गेवरा ,कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ किसान सभा द्वारा SECL के कुसमुंडा,गेवरा,दीपिका और कोरबा क्षेत्र के छोटे खातेदारों को रोजगार देने,भू विस्थापितों के लंबित रोजगार,जमीन वापसी एवं समुचित पुनर्वास के मुद्दों पर 40 से अधिक गांव के भू विस्थापितों की महापंचायत का आयोजन किया गया।महापंचायत में सर्वसम्मति से जून माह में कलेक्ट्रेट घेराव आंदोलन का निर्णय लिया गया।तत्पश्चात जनमत तैयार करते हुए नुक्कड़ सभाओं,अधिकार जत्थों के जरिए प्रचार प्रसार करने और मांगों का निराकरण न होने पर बिलासपुर में SECL सीएमडी का घेराव करने की ओर आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला भी लिया गया।
महापंचायत की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य सचिव कॉमरेड कपिल पैकरा ने किया।संचालन किसान सभा के कोरबा जिला सचिव कॉमरेड दीपक साहू ने किया।विशिष्ट वक्ताओं में किसान सभा के संयुक्त सचिव कॉमरेड प्रशांत झा,छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन की बिपाशा पॉल,भाकपा (माले) रेड स्टार के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा,भाकपा( माले) रेड स्टार के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड तुहिन शामिल थे।अन्य वक्ताओं में भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव,दामोदर श्याम,कुसमुंडा क्षेत्र से शुभम बघेल,पुष्पेंद्र,गेवरा क्षेत्र से बबीता आदिले,राकेश राजपूत,रमेश कठौतिया,प्रेम निर्मलकर,पवन यादव,कोरबा क्षेत्र से शिवरतन कंवर,अमरजीत कंवर,करतली क्षेत्र से किरन मरकाम ने अपनी बात रखी।
महापंचायत में उपस्थित 40 से अधिक गांव के भू विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने किसान सभा के 11 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया।

10/05/2026

1 मई को जमालपुर ददुरी गांव में भाकपा (माले )रेडस्टार लखनऊ का प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न।

जिला सम्मेलन में सात सदस्यीय जिला समिति चुनी गई।कॉमरेड रामफेर निराला जिला सचिव चुने गए। एक दिवसीय प्रथम जिला सम्मेलन में राज्य समिति की ओर से पर्यवेक्षक कामरेड अंजू और कॉमरेड कन्हैया उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी राज्य सचिव कामरेड कन्हैया ने किया। राजनीतिक सांगठनिक रिपोर्ट जिला प्रभारी कॉमरेड रामफेर निराला ने पेश किया जिसपर कई साथियों ने संगठन को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से बहस में भाग लेकर सुझाव दिया। रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला सम्मेलन ने उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों का चयन किया।सभी साथियों ने आगामी 16 से 20 सितंबर तक रायचूर कर्नाटक में आयोजित पार्टी के 13वें महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

25/02/2026

*बी जे पी सरकार के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किया गया बजट को कॉरपोरेट घरानों को मुनाफा पहुचाने एवं प्रदेश की गरीब मेहनतकश जनता के साथ धोखा बताया*
*************************************
रायपुर 25/02/2026 :- *भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) रेड स्टार* के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की श्री विष्णुदेव साय की बी जे पी सरकार के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी द्वारा 24फरवरी को 1लाख 72हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया जबकि पिछला बजट1लाख 65 हजार करोड़ रुपये बजट को पेश किया था ,जो पिछले बजट से नाम मात्र की बढ़ोतरी है,विधानसभा मे प्रस्तुत किया यह बजट कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने एवं गरीब मेहनतकश जनता के विरोधी बताया है,बजट में यह मामूली बढ़ोतरी मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बेरोजगारी एवं महंगाई के सामने कुछ भी नहीं है।शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को बेहतर बनाने के लिए बजट में कोई नई बात नहीं है, जबकि प्रान्त या देश का विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को बेहतर करना बुनियादी कार्य है होना चाहिए था, जिस पर सरकार ने कोई जोर नहीं दिया है।
राज्य भर में धान खरीदी सरकारी फड़ो के माध्यम से हुई है, उन सभी फड़ो में करोड़ों रुपये का धान घोटाला हुवा है, सरकार इस पर मौन है, पिछले दिनों में 2161 करोड़ का शराब घोटाला,570 करोड़ रुपये का कोल स्कैम,90करोड़ का डी एम एफ घोटाला,सी जी पी एस सी घोटाला, नागरिक आपूर्ति निगम (नान)घोटाला,कस्टम मिलिंग घोटाला,आबकारी घोटाला एवं सड़क निर्माण में घोटाला जैसे कई घटनाएं हुई पर जांच के नाम पर परिणाम शून्य है।प्रदेश की श्री विष्णुदेव साय की बीजपी सरकार मोदी सरकार की तरह कॉरपोरेट घरानों की सेवा करने औऱ जुमलेबाजी की सरकार है,जो अपने आप को ट्रिपल इंजन की सरकार बताती है।जबकि कोविड के बाद आज स्वस्थ की स्थित ठीक नहीं है,सरकार करोड़ो रूपये खर्च करके अस्पताल बनाती भी है, तो उसे निजी क्षेत्र को बेच रही है,उदाहरण बिलासपुर का सिम्स,भिलाई का सेक्टर 9अस्पताल, जगदलपुर का दिमरिपाल का सुपरस्पेशलिटी अस्पताल हमारे सामने है। नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा को कॉरपोरेट बाजार के हवाले कर दिया है,देश भर में 93हजार स्कूलों को बंद कर दिया गया है छत्तीसगढ़ में भी 10 हजार सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है।65हजार से अधिक शिक्षाको का पद खाली पड़ा है।पिछले 45सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, महंगाई बेहताशा बड़ी है,महंगाई कम करने एवं रोजगार को बढ़ाने के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है।धर्म ,जाति,आस्था,पाखंड वा दर्शन के नाम पर प्रदेश की जनता को मूर्ख बना रही है और बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम कर किया है।प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर ईसाई समुदाय पर दमन तेजी से बढ़ रहा है, सरकार तमाशा देख रही है।
जबकि राज्य सरकार विश्व बैंक(W.B) व एशियाई विकास बैंक(ADB)जैसी लुटेरी बैंकों का गुलाम वा कर्जदार बानी हुई है।कोविड महामारी के बाद भी सरकार ने सबक नहीं लिया है, स्वस्थ मनको एवं नीति आयोग को नजरअंदाज किया है,शिक्षा एवं स्वस्थमद को औऱ ज्यादा बढ़ाने की सख्त जरूरत है। किसानो का सभी फसलो का सालो भर खरीदी के लिए समर्थन मूल्य की कोई बात नहीं है। समर्थन मूल्य में खरीदी करने के बाद बाकी फसल को किसान व्यापारियों को औने पौने दामों पर बेचने के लिए को मजबूर किया है,इस पर सरकार की कोई स्पष्ट नीति नहीं है।अल्पसंख्यक समुदाय पर दिन प्रतिदिन हमले बढ़ रहे हैं। बस्तर के आदिवासी बहुल इलाकों में आदिवासी जनता पर अब भी दमन निरन्तर जारी है,लगातार ग्राम सभा, पेशा कानून , पांचवी अनुसूची की अवहेलना हो रही है उस पर एक भी शब्द नहीं कहा है उल्टा पुलिस थनों को बढ़ाने की बात कही जा रही हैं।
विगत 12 सालो में महिलाओं पर बलात्कार,हत्या,किडनैपिंग, तस्करी की घटना घरेलू हिंसा की घटना बढ़ा है,और सरकार महिला शसक्तीकरण की बात करती है, 50 सालो से कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ,बिहान योजना में कार्यरत महिलाओं, स्वस्थ क्षेत्रों मे कार्यरत मितानिनो, अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारियों, का जिक्र तक नहीं है। 4श्रम संहिताओं को लागू करके मजदूर वर्ग के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है,किसानों का फसलों को एम एस पी पर खरीदी के बारे में कुछ नहीं कहा है,किसानों को सीधे बाजार के हवाले कर दिया गया है।मनरेगा को खत्म करने का बड़ा साजिश किया गया है, मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नही किया गया।
कॉमरेड सौरा ने राज्य सरकार का इस बजट को कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने एवं मेहनतकश गरीब जनता को मूर्ख बनाने का बजट बताया है।

कॉमरेड सौरा
राज्य सचिव
भा क पा (मा ले) रेड स्टार
रायपुर छत्तीसगढ़

24/02/2026
Want your business to be the top-listed Government Service?

Telephone