Pushkar Dhami Fan Club

Pushkar Dhami Fan Club

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pushkar Dhami Fan Club, Dehra Dun.

Photos from Pushkar Dhami Fan Club's post 06/09/2021

आज अल्मोड़ा पहुंचकर रैमजे इण्टर कालेज में जन आशीर्वाद रैली में सम्मिलित होकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। पाण्डेखोला में विकास भवन तथा निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तावेज लेखकों हेतु शेड, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु चैम्बर, कैन्टीन आदि जन सुविधाओं का विकास किया जायेगा। अल्मोड़ा गैस गोदाम के पास अपर माल रोड एवं लोअर माल रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण एवं धौलछीना में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

कसारदेवी क्षेत्र स्थित डीनापानी में आपदा प्रबन्धन विभाग के स्वामित्व की भूमि पर आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी प्रशिक्षणों हेतु उच्च स्तरीय रीजनल ट्रेनिंग सेन्टर बनाया जायेगा, स्यालीधार/पाण्डेखोला में राजस्व विभाग की आवासीय कालोनी का निर्माण किया जाएगा।

अल्मोड़ा शहर में सीवर लाइन का निर्माण एवं कोसी से हवालबाग में एग्रो प्रोसेसिंग ग्रोथ सेन्टर को जोड़ने वाली सड़क एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। सोमेश्वर विधानसभा में 10 हैण्डपम्प लगाये जाएंगे। त्रिवेणी घाट एवं सोमेश्वर सोमनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

ग्राम सुनोली में स्व. सोबन सिंह जीना जी के जन्मोत्सव पर होने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया है। सोमेश्वर आईटीआई का नाम स्व. प्रयाग दत्त जोशी के नाम पर रखा जायेगा। स्वतन्तत्रा संग्राम सेनानी नारायण सिंह नयाल की मूर्ति स्थापना एवं स्मारक का निर्माण किया जायेगा।

04/09/2021

देश का विकास तभी संभव है जब गांव का विकास होगा और ग्राम विकास का मार्ग प्रशस्त करने में ग्राम प्रधानों का अहम योगदान है, इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम प्रधानों का मानदेय ₹1500 से बढ़ाकर ₹3500 किया जाएगा तथा ग्राम प्रधानों को ₹10,000 की आकस्मिक निधि व्यय करने की अनुमति दी जायेगी।

03/09/2021

शृगमूले गवां नित्यं ब्रह्मा विष्णुश्च संस्थितौ।
शृगाग्रे सर्वतीर्थानि स्थावराणि चराणि च ।।

गाय हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में गौ को माता का स्थान दिया गया है और माँ की सेवा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

Photos from Pushkar Dhami Fan Club's post 01/09/2021

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर 1994 का दिन हम कभी भूल नहीं सकते हैं। आंदोलनकारियों की शहादत से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने रोजगार, सड़क, शिक्षा आदि को लेकर जो सपने देखे, उन्हें पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारी जिन्हें ₹3100 पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों, पत्नी/पति को भी ₹3100 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी साथ ही मेडिकल कॉलेजों में राज्य आंदोलनकारियों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ठोस पैरवी करेगी। उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी किया जाएगा एवं उनकी अन्य मांगों पर भी निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।

01/09/2021
Photos from Pushkar Dhami Fan Club's post 31/08/2021

आज खटीमा के बंडिया में बहुउद्देशीय शिविर में जनसमस्याओं का निस्तारण कर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता श्री सतीश मौर्या के घर पर Ajay Tamta जी के साथ भोजन ग्रहण करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हम सरकार की तरह नहीं बल्कि जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य करना चाहते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा "सरकार जनता के द्वार" के सिद्धान्त पर कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

जल्द ही नानकमत्ता क्षेत्र में हेली सेवा शुरू की जाएगी ताकि जो श्रद्धालु नानकमत्ता साहिब आना चाहते हैं उन्हें सहूलियत हो सके। खटीमा में श्रद्धालुओं हेतु विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मेलाघाट क्षेत्र में इस छठ पूजा से पहले एक भव्य "छठ पूजा घाट" का निर्माण भी किया जायेगा।

खटीमा में राज्य राजमार्ग- 70 जिसका प्रथम चरण पास हो चुका है उस पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा तथा खटीमा बाईपास का निर्माण भी प्रगति पर है।
भारामल मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रथम चरण में हो रहा है और झनकईया व शारदा घाट का भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।

Photos from Pushkar Dhami Fan Club's post 30/08/2021

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री Bhagat Singh Koshyari जी के साथ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भगवान श्री कृष्ण जी के बालस्वरूप धारण किये नन्हे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति के माध्यम से मन मोह लिया।

30/08/2021

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजापुर अतिथि गृह में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।

30/08/2021

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सीएम आवास में “फॉरेंसिक” मूवी टीम के सदस्यों ने भेंट की। फिल्म के प्रोड्यूसर श्री कृष्णा मुकुट ने मुख्यमंत्री को बताया कि मूवी की शूटिंग मसूरी-देहरादून में की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मकारों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

Photos from Pushkar Dhami Fan Club's post 29/08/2021

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग एवं उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित ' नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन' में भाग लिया।

खिलाड़ी हमारे प्रदेश व देश की शान हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु सरकार हर संभव सहयोग करेगी। राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है।

Photos from Pushkar Dhami Fan Club's post 27/08/2021

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज विधानसभा में सेन्ट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने शिष्टाचार भेंट कर राज्य के सीमान्त क्षेत्रों में संचार सुविधाओं एवं सड़कों के विकास, जोशीमठ-औली तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बनबसा की भांति खटीमा में भी सीएसडी कैन्टीन खोले जाने की अपेक्षा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, जीओसी सब एरिया मे.ज. एस खत्री मौजूद रहे।

26/08/2021

कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में आशा बहनों ने जिस तरीके से काम किया है वह प्रशंसनीय है। आशा बहनों को 5 माह तक ₹2000 प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है इसके साथ ही उन्हें टेबलेट भी दिया जाएगा।

सरकार आशा बहनों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Website

Address

Dehra Dun