07/09/2024
माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के आज गोरखपुर में प्रथम आगमन पर Gorakhnath Mandir में उन्हें शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की प्रतिमा व अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्हें 'महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ' व 'राष्ट्रीयता के अनन्य साधक महन्त अवेद्यनाथ' ग्रंथ एवं गीताप्रेस से प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं।
Vice President of India
09/08/2024
भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में आजादी के सभी नायकों को नमन करते हुए देशवासियों को ‘अगस्त क्रांति दिवस’ की शुभकामनाएँ देता हूँ।
साल 1942 में आज के दिन गाँधी जी ने 'करो या मरो' का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत को ललकारने का काम किया था। गाँधी जी के नेतृत्व में देशवासियों ने 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' के संकल्प को आत्मसात किया और आजादी के लिए देशव्यापी अभियान चलाया।
देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।
06/08/2024
सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, पूर्व विदेश मंत्री, 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र की समृद्धि व विकास के लिए आपका समर्पण सभी के लिए महान प्रेरणा है।