08/11/2021
बिहार के नेता प्रतिपक्ष माननीय Tejashwi Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आप बिहार को विकास के पथ पर मजबूती से स्थापित कर पाएँगे और सबके जीवन पर एक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे ऐसी आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है!🙏🙏
17/04/2021
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी को ज़मानत मिली।
सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह किया जाता है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी अपने घरों में ही रहे। किसी प्रकार का कोई भी जश्न नहीं मनाए।
आपसे विशेष आग्रह है कि पटना स्थित आवास पर किसी भी प्रकार की कोई भीड़ जमा नहीं करे। माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी कोरोना गाइडलाइंस के चलते विगत कई दिनों से मुलाक़ातियों से नहीं मिल रहे है।
धन्यवाद।
06/04/2021
जब संभले नही बिहार है..
गोलियों की बौछार है..
तब सत्ता में बैठें हो क्यों चच्चा?
अब थके हारे से लगते हो तुम चच्चा!!
06/04/2021
तेजस्वी जी नरसंहार पीड़ितों से मिलने मधुबनी जा रहे है।सत्ता पक्ष परेशान है कि वो वहाँ क्यों जा रहे है? जेडीयू-भाजपा की तरह राष्ट्रीय जनता दल यह परवाह नहीं करता कि कौन वोट देता है और कौन नहीं। तेजस्वी जी पूरे बिहार के नेता प्रतिपक्ष है और हर दुःख-अन्याय में वो जनता के साथ खड़े है।
तेजस्वी जी का यह निर्णय उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, कर्मठता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। निर्मम मुख्यमंत्री तो दो शब्द संवेदना के भी प्रकट नहीं करते।
06/04/2021
नरसंहार पीड़ितों से मिलने तीसरी बार राजद टीम मधुबनी पहुँची। इसमें वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रामा सिंह, विधायक सुधाकर सिंह, विधायक शशि सिंह, विधायिका बीना सिंह और पूर्व विधायक रणधीर सिंह समेत अनेक राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिल न्याय दिलाने का आश्वासन और सहायता के तौर पर 1 लाख रुपये का चेक दिया।
कल माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव मधुबनी जाएँगे।
05/04/2021
नेता प्रतिपक्ष जी #मधुबनी_नरसंहार के पीड़तों से मिलने मधुबनी जायेगे!
अब जो लोग पूछ रहे थे नेता प्रतिपक्ष कहा है?
कृपया सरकार से पूछे कि सरकार का इक़बाल कहा है?
बिहार में कानून वेवस्था किस मुकाम पर है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा है?
05/04/2021
बिहार के 59% फ़ीसदी युवा बेरोज़गार है। 95% युवतियाँ बेरोज़गार है। लगभग 50% स्नातक पास युवा बेरोज़गार है। बिहार में पलायन की दर 50% है। बिहार में 16 वर्षों से एनडीए की सरकार है। काफ़ी लंबे समय से केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की कथित ड़बल इंजन सरकार है लेकिन बिहार के विकास और बेरोज़गारों के सुरक्षित भविष्य लिए सिवाय ज़ुबानी खर्च के वास्तविकता में धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
नौकरी-रोजगार की तलाश में युवाओं की दो पीढ़ियाँ बर्बाद हो रही है लेकिन येन-केन-प्रकारेण सत्ता में बैठे लोगों को 60 फ़ीसदी युवा आबादी के वर्तमान और भविष्य की कोई चिंता नहीं है।
सोचो, समझों, पहचानों, जागो और संग लड़ो रे..युवा भाई लोग
05/04/2021
इमारत- ए- शरीया के अमीर-ए-शरियत मौलाना वली रहमानी साहब के वफ़ात की ख़बर सुन कर मुझे दिली सदमा हुआ है। आप एक मारूफ मज़हबी अलीम ए दीन थे। ख़ुदा से दुआ करता हूँ की आपको मग़फ़िरत फ़रमा जन्नत में आला मक़ाम दें।आपके घरवालों और चाहनेवालों को इस रंज और ग़म को बर्दाश्त करने की हिम्मत दें।
05/04/2021
मधुबनी के मोहम्मदपुर गाँव में सत्ता संरक्षित बेख़ौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े होली के दिन एक ही परिवार के 5 लोगों का जघन्य नरसंहार किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते है।
सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए। पार्टी नेतृत्व की तरफ़ से राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर यथासंभव मदद का भरोसा दिया है।
नीतीश-भाजपा सरकार बताए कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है कि वो जब मर्ज़ी जहां मर्ज़ी पूरे परिवार का नरसंहार कर देते है? कुछ महीन पूर्व गोपालगंज ज़िले में भी ऐसा ही जघन्य नरसंहार हुआ था। उसके दोषी भी खुलेआम घुम रहे है। नीतीश-भाजपा के ऐसे संरक्षण से ही अपराधियों का मनोबल ऊँचा हुआ है। सभी प्रदेशवासियों को जात-पात धर्म भूल अपराधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाली अपराधी सरकार के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए। आज किसी और का संहार हुआ कल किसी और का होगा और सत्ताधारी मज़े से जनता को लड़ा कुर्सी के मज़े लेते रहेंगे।