26/08/2020
*स्वर्ण भारत और नेक्स्ट जेन ने दिया 22 महान विभूतियों को अन्तराष्ट्रीय मदर टेरेसा अवार्ड*
दिल्ली, 25 अगस्त :भाषा: बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिस दौर में मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।
अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। स्वर्ण भारत परिवार की ओर से इस मौके पर अन्तराष्ट्रीय मदर टेरेसा अवार्ड से देश की 22 व कुछ अन्य महान विभूतियों को सम्मानित किया गया देश भर से आये हज़ारो आवेदनों को नेक्स्ट जेन अवार्ड ग्रुप ने अपने पदाधिकारियों के माध्यम से बारीकी से सभी प्रोफाइल को देखकर 22 महान विभूतियों का चयन किया गया । चयनित महान विभूतियों को स्वर्ण भारत की ऑस्ट्रेलियन मूल की ट्रस्टी रोशनी लाल जी ने शुभकामनाएं दी और सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इससे पहले सुबह से ही नेक्स्ट जेन अवार्ड की सीईओ अजिता सिंह टीम सहित आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करके टेलीफोनिक वार्ता कर आवेदकों के गोल्स के बारे में जाना और उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की विशेष चर्चा की उसके उपरांत 22 लोगो व अन्य दस लोग जो विशिष्ट कार्यों के लिए इस अवार्ड में जगह बनाने में सफल रहे । स्वर्ण भारत परिवार की ट्रस्टी अंजू पण्डित ने फाइनल लिस्ट जारी करते हुए कहा कि आदरणीय प्रतिभागियों से कहा कि आप द्वारा भेजे गए सामाजिक कार्यों का विवरण स्वर्ण भारत परिवार के समस्त ट्रस्टी व चैयरमेन पीयूष पण्डित ने बारीकी से देखा, हमे यह बताते हुए अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है कि आपका नाम देश के उन 22 महिलाओं में शामिल किया गया है जिनके कार्यों,सोच,विचार,कर्मठता में मदर टेरेसा की छवि हमे दिखती हैं । हम स्वर्ण भारत परिवार द्वारा अन्तराष्ट्रीय मदर टेरेसा सम्मान आपको प्रदान करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहे हैं ।
महान विभूतियों के नाम जिनको मिला सम्मान
श्रीमती प्रियंका शर्मा दिल्ली,मिस मेरी एडलिन बिहार ,श्रीमती रमा वैश उत्तराखंड श्रीमती कुसुम लता गड़िया चमोली उत्तराखण्ड,श्रीमती सुमन शर्मा जयपुर राजस्थान,श्रीमती सुषमा श्री, भिलाई,श्रीमती शमीम आरा बिहार डॉक्टर क्रुति वजीर पुणे,श्रीमती पूनम खंगारोत जयपुर,डॉक्टर सुमन ध्यानी , चिंतन चौधरी उत्तरप्रदेश,डॉ मीनाक्षी सुकुमारन,श्रीमती ज्योति चौहान मध्य प्रदेश अनिता देवी, बिहार,मनस्वी त्यागी उत्तरप्रदेश , विमला शिशोदिया जयपुर राजस्थान, डॉक्टर रश्मि शुक्ला प्रयागराज, कुमारी गुड्डी किशनगंज बिहार, निधि चौधरी किशनगंज, बिहार, श्रीमती सन्नू नेगी उत्तराखण्ड,कंचन के पांड्या गुजरात,डॉक्टर रत्ना गुप्ता भदोही उत्तरप्रदेश साथ ही विशेष ट्रस्टी पावर का इस्तेमाल करते हुए आदरणीय पीयूष पण्डित जी ने कुछ विशिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को अन्तराष्ट्रीय मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित करने हेतु चयन किया का जिनके नाम क्रमशः हैं श्रीमती रेखा वोहरा एनिमल एक्टिविस्ट दिल्ली, किरण सेठी दिल्ली पुलिस,श्रीमती रेणुका यादव राजस्थान, श्रीमती गोपा शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ ,बी के मोनिका शर्मा , आरती बेन के पाठक गुजरात से सम्मान हेतु फाइनल लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं ।स्वर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा सितंबर माह में हम एक हज़ार भारतीय शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है