Unofficial : Pratap Singh khachariyawas

Unofficial :  Pratap Singh khachariyawas

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Unofficial : Pratap Singh khachariyawas, Raj.

21/12/2021

जय-जय खाचरियावास 🙏🙏

16/05/2021

*बुलंद आवाज , वास्तविक क्षत्रिय लड़ाका - प्रताप सिंह जी खाचरियावास*

*जन्मदिन विशेष*

राजस्थान के लोकतंत्र में सबसे बड़े नाम श्री भैरों सिंह जी शेखावत के भतीजे , रिश्ते का लाभ तो निश्चित ही कही न कही मिलता है ही परन्तु उससे ज्यादा स्वयं के संघर्ष की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई , छात्र राजनीति में जो तेवर दिखाए वो आज तलक बरकरार है । विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के साथ सामाजिक स्तर पर दिवराला सती आंदोलन में युग पुरुष कल्याण सिंह जी कालवी दाता की टीम के युवा चहरे , मजबूती से लड़े , जैल भी गए ।

राजधानी जयपुर में गरीब और असहाय की आवाज बने , बड़े पिता के मुख्यमंत्री होते हुए भी ठेला , थड़ी ,रिक्शा , टेम्पो , मिनी बस , कच्ची बस्ती , पृथ्वीराज नगर में बसे साधारण लोगो के अधिकारो का एक रक्षक नज़र आने लगा - प्रताप सिंह खाचरियावास ।

1993 में पहला चुनाव बनीपार्क से निर्दलीय लड़ा , सामने थे भाजपा के सिटिंग MLA राजपाल सिंह शेखावत , प्रताप जी को 9700 वोट मिले , वो निराश नही थे , उन्होंने 1998 में फिर बनीपार्क से निर्दलीय चुनाव लड़ा , उदय सिंह जी और राजपाल जी के सामने , वो फिर तीसरे स्थान पर रहे परन्तु 30800 वोटो के साथ , वो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच जनता के लाडले बनकर उभरे , 2003 के चुनावों में उम्मीद थी कि पार्टी टिकट देगी पर नही मिली , वो वैसे भी पार्टी के भरोसे कम , जनता की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नेता रहे है , फिर निर्दलीय चुनाव लड़ा , इस बार रिकॉर्ड 70144 वोट मिले पर जीत से 2 कदम दूर रहे , फिर तीसरे नंबर , लेकिन किसी निर्दलीय उम्मीदवार के शहरी सीट पर 70 हजार वोट लेने की चर्चा पूरे राजस्थान में थी । उन्हें वसुंधरा राजे ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया पर टिकट नही दे पाई , जनता के भारी दबाव में उन्होंने भाजपा छोड़ दी , वो अपने दम पर नेतागिरी करते है ।
वो जातिगत वोट बैंक से दूर मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई के लिए जाने जाना लगे , कांग्रेस उनके दरवाजे पर ससम्मान लेने गई , जयपुर जैसी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़वाया , फिर जीत तक नही पहुँचे । आप सोच सकते है कि इतने चुनावो लड़ने के बाद किसी भी नेता का आत्मबल टूट सकता है पर प्रताप मजबूत होते गए , 2008 में गैर राजपूत सीट सिविल लाइन्स से चुनाव लड़े ओर जीते ।
विधानसभा में बुलंद आवाज बने , इतने परिपक्व की लगता नही था की पहली बार के विधायक है , कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाया , सर्वाधिक सक्रिय ओर परिणाम देने वाले जिलाध्यक्ष रहे , इस बार मजबूत केबिनेट मंत्री है , सरकार का मुख्य चेहरा है ,सर्वत्र नज़र आते है ।

सबसे बड़ी बात आम राजपूत की उम्मीदों पर खरे उतरे रहे है , समाज के मुद्दे पर बिना राजनैतिक दबाव के अपना पक्ष रखते है , इतिहास से छेड़छाड़ का मामला हो , महापुरुषों के सम्मान पर ठेस की बात हो , राजनैतिक भागेदारी का प्रश्न हो , आम राजपूत के अधिकारो के लड़ना हो , EWS जैसे समाज के भविष्य से जुड़ा मुद्दा हो , हर जगह - हर मौके पर प्रताप जी नज़र आये ओर वो भी खानापूर्ति करने नही अपितु दबंगई से आपकी बात आगे पहुँचाते ।

हर समाज का पीड़ित शोषित व्यक्ति उनकी तरफ न्याय की उम्मीद से देखता है और वहाँ वो प्रताप को पाता है ।

आज उनका जन्मदिन है , हम सब की ओर से आपको अनेको बधाई , कुलदेवी की कृपा सदैव बनी रहे । कोरोना के दौर में जहां हम सब अपने घरों में डरकर बैठे है वही आप फ्रंटफुट पर व्यवस्था सुधार के प्रयास करते हुए आम आदमी की जिंदगी बचाने में लगे है , माँ करणी का आशीर्वाद सदैव बना रहे , आप लोकतंत्र के सच्चे प्रताप बने , 36 कौम के लिए सदैव मजबूती से खड़े नजर आते रहे ।

#राजस्थान_के_जनसेवक

08/02/2019

जन जन के लाडले, राजस्थान के किसान, मजदूर, बेरोजगार और विकास के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए संघर्ष करने वाले शेखावाटी की आन बान और शान हमारे आदरणीय *श्री प्रताप सिंह खाचरियावास जी* के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव खाचरियावास में पधारने पर हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन ।

SBI 27/01/2019

SBI Meet the extraordinary achievers of yono SBI 20 under twenty that have been vetted carefully by a blue-ribbon panel of experts and vote for your favourite achiever.

SBI 27/01/2019

विनम्र अपील : राजस्थान के अद्भुत बालक Hridayeshwar Singh Bhati : Youngest patent holder of India के लिए
विनम्र अपील द्वारा Pratap Singh Khachariyawas
हृदयेश्वर सिंह भाटी को अतिशीघ्र वोट देना है और सबसे दिलवाना है
वोट देना क्यों जरूरी है : 16 साल के दिव्यांग हृदयेश्वर सिंह भाटी भारत के यंगेस्ट पेटेंट होल्डर है एवं दिव्यांगों में विश्व के सबसे कम उम्र के आविष्कारक है , जिनके नाम 7 आविष्कार और 7 पेटेंट हैं। शरीर के नाम पर सिर्फ काँपती हुई अंगुलियां एवं तीक्ष्ण दिमाग बचा हैं, क्योंकि वे जन्म से ही जानलेवा रोग से ग्रस्त है। जिंदगी उसके साथ शतरंज खेल रही है, लेकिन उसने गोलाकार शतरंज आविष्कारों के दम पर, भारत को, शतरंज आविष्कारों में, विश्व में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि उनके गोलाकार शतरंज आविष्कारों से पहले,शतरंज आविष्कारों में, जापान का दबदबा था। केवल इतना ही नहीं, वे व्हीलचेयर पर है, लेकिन उनके आविष्कार हजारों व्हीलचेयर वालों की मदद कर रहे हैं. बीबीसी लंदन ने उन्हें भारत का "मिनी स्‍टीफन हॉकिंग" कहा, क्योंकि वे भी स्‍टीफन हॉकिंग वाली बीमारी से ग्रसित हैं एवं आविष्कारक है। उसकी जिंदगी डिजास्टर से घीरी हुई है, लेकिन उसके "डिजास्टरलेस वर्ल्ड प्रॉजेक्ट" को यू.एन.ओ. ने सराहा। सही मायनों में वे विश्व के प्रेरणा स्रोत है, जो अपनी सोच की ताकत और अपने आविष्कारों के दम पर देश का नाम रोशन किया एवं हजारों दिव्यांगों की मदद कर रहे हैं।
वोट कैसे करे?
1.यह लिंक खोले https://www.yonosbi20under20.com/
2. Go to award categories ..You will find 20 award categories.
3: Please Click Category "Disability Champion Male"
4: Now you will find Hridayeshwar Singh Bhati
5: Vote Him

SBI

24/12/2018

जन जन का विश्वास राजस्थान की जनता की आस राजपूताने के शेर युवा हृदय सम्राट हर दिल अजीज प्रताप सिंह खाचरियावास को कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार बनने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं |

18/12/2018

जय जय khachariyawas

13/12/2018

Haha

07/12/2018

Humble Request

Want your business to be the top-listed Government Service in Raj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Raj

Culinary Team

Attire

Website

Address


Raj