राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड

राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड, Political Party, आर्शीवाद भवन सीएससी केंपस, बिहाइंड हरमू प्लेग्राउंड, हरमू, .

Photos from राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड's post 12/04/2025

सामाजिक न्याय के पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत् शत् नमन।🙏🏻💐

सत्यशोधक समाज की स्थापना कर उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई। शोषितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

उनके विचार और आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देते रहेंगे।

#महात्मा_ज्योतिबा_फुले
OBC Jharkhand Rashtriya obc morcha Rajesh Kumar

03/01/2025

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, भारतीय नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, सम्पूर्ण जीवन महिलाओं के अधिकारों, उनकी शिक्षा एवं उनके सम्मान हेतु सतत कार्य करने वाली महान समाज सेविका, ज्ञानज्योती माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।🙏🏻💐

#सावित्रीबाई_फूले

Photos from राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड's post 25/08/2024

मंडल आयोग के निर्माता डॉ बी. पी. मंडल साहब की जयंती पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में ओबीसी को 52% हिस्सेदारी क्यों और कैसे विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

सेमिनार में शामिल होने आए सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे। जिसमें, सरकार से ओबीसी का स्वतंत्र मंत्रालय और बी पी मंडल की 40 अनुसंधानों को लागू करना प्रमुख रहा।

सेमिनार का उद्घाटन बाईं बी एन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रामजी यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पटना के वरिष्ठ समाजसेवी एहसास अहमद जी शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार जायसवाल जी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता जी ने की।

#राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखण्ड #ओबीसी_को_52_प्रतिशत_हिस्सेदारी

21/08/2024

SC/ST आरक्षण कोटे में क्रीमी लेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा अपने सभी अनुषांगिक इकाईयों के साथ भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन की।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि SC/ST आरक्षण कोटे का वर्गीकरण सुप्रीम कोर्ट का असंवैधानिक फैसला है। केन्द्र सरकार इसे अविलंब करे ।

्त_भारत_बंद ्षण #आरक्षण_बचाओ_संविधान_बचाओ #सर्वोच्च_न्यायालय #राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखंड_प्रदेश

Photos from राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड's post 15/08/2024

आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय आशीर्वाद भवन, हरमू रांची में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री Rajesh Kumar जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#स्वतंत्रता_दिवस 🇮🇳
#राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखण्ड #ओबीसी_को_52_प्रतिशत_हिस्सेदारी

Photos from राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड's post 10/08/2024

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल काॅकटेल बार एवं होटल पार्क स्ट्रीट के प्रोपराइटर श्री अनील चौरसिया से मिलकर मामले को गहराई से जाना। प्रतिनिधिमंडल ने श्री चौरसिया को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा हर क़दम पर उनके साथ खड़ा है।

वहीं मोर्चा ने सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए इस मामले की जांच राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों से करवाने का आग्रह किया है।

अन्यथा मोर्चा आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

#राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखण्ड

OBC Jharkhand Office of Chief Minister, Jharkhand

Photos from राष्ट्रीय OBC मोर्चा, रांची-झारखंड's post 09/08/2024

ओबीसी के आरक्षण को नौवीं सूची में शामिल करने को लेकर आज राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से केन्द्र सरकार से मांग किया गया कि वो ओबीसी को नौवीं सूची में शामिल करें। जिससे ओबीसी समुदाय के लोगों को भी उसका हक और अधिकार मिल सके।

#ओबीसी_को_52_प्रतिशत_हिस्सेदारी #राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखण्ड

09/08/2024

प्रकृति व संस्कृति के संरक्षक सभी आदिवासी भाई - बहनों को #विश्व_आदिवासी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह दिन आदिवासी समुदायों के बीच एकता, सांस्कृतिक विरासत और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।

07/08/2024

सब फूट कमंडल जायेंगे..!!
हम फिर से मंडल लायेंगे..!!

7 अगस्त 1990 आज ही के दिन मंडल कमीशन को लागू करने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय वी. पी. सिंह साहब द्वारा की गई थी। 40 सिफारिशों में से महज 2 सिफ़ारिशों के लागू होने से OBC के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया। अभी सिफारिशों 38 बाकी हैं।

#मण्डल_दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

#राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखण्ड #ओबीसी_को_52_प्रतिशत_हिस्सेदारी

06/08/2024

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता आज राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर रांची धुर्वा के विवेक कुमार गोप एवं मेदिनीनगर के अनुप गुप्ता के घर हुई चोरी मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही उद्भेदन कर दिया जाएगा।

राजेश गुप्ता के नेतृत्व में डीजीपी से मिलने वालों में श्रवण गुप्ता (अ भा रौ वैश्य महासभा अध्यक्ष) प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एस एन सिंह कुशवाहा और दीनानाथ प्रसाद शामिल थे।

Rajesh Kumar rastriya obc morcha OBC Jharkhand Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren Banna Gupta

29/07/2024
29/07/2024

जनसंख्या अनुपात में ओबीसी को 52% हिस्सेदारी दिए जाने की मांग को लेकर पलामू के गढ़वा जिले में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक। बैठक में उपस्थित तमाम नेताओं ने सरकार की दोहरी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि जहां अन्य जातियों को उसकी आबादी से ज्यादा आरक्षण दिया गया है वहीं ओबीसी को झारखंड में मात्र 14% ही दिया जा रहा है।

नेताओं ने एक स्वर में सरकार से मांग करते हुए कहा कि ओबीसी को अविलंब उसकी आबादी के अनुपात में 52% कि हिस्सेदारी तय करे सरकार।

#ओबीसी_को_52_प्रतिशत_हिस्सेदारी #राष्ट्रीय_ओबीसी_मोर्चा_झारखण्ड

Want your business to be the top-listed Government Service?

Culinary Team

Attire

Website