Indore Commissioner

  • Home
  • Indore Commissioner
Call Website Contact the organization

Indore Commissioner Indore Commissioner ,Government of Madhya Pradesh
(1)

09/10/2026
*संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया ‍निरीक्षण*----*सत्य साईं चौराह...
08/10/2026

*संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया ‍निरीक्षण*
----
*सत्य साईं चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर ब्रिज आगामी दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिए ‍निर्देश*
इंदौर, 08 अक्टूबर 2026
संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज नवलखा से एलआईजी चौराहा तक 6 किलोमीटर में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया। साथ ही सत्य साईं चौराहे पर ‍निर्माणाधीन फ्लाईओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री लाक्षाकार और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओव्हर ब्रिज की प्रगति रिपोर्ट देखी और समीक्षा की। बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार एलआईजी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस कॉरिडोर के बन जाने से एक लाख से अधिक वाहनचालकों को इसका फायदा मिलेगा और यातायात सुगम होगा। राजीव गांधी प्रतिमा से वाहन चालक सीधे एलआईजी कॉरिडोर तक आ सकेंगे, साथ ही इतनी लम्बी दूरी को तय करने में समय भी कम लगेगा।
संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने बताया गया कि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य शिवाजी वाटिका चौराहा पर प्रारंभ हो गया है। दीपावली के बाद नवलखा चौराहा पर भी कार्य शुरू किया जाएगा। वाहनों चालकों को यातायात में बाधा नहीं आए, इसके लिए आवश्यकतानुसार ट्रैफिस डायवर्सन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि सत्य साईं चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर ब्रिज आगामी दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस फ्लाई ओव्हर ब्रिज का निर्माण एमपीआईडीसी द्वारा किया जा रहा है।
---
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Indore Municipal Corporation
Indore Development Authority

संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संयुक्त रूप से एलआईजी चौराहे से एलिवेटेड मार्ग का निरीक्...
08/10/2026

संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संयुक्त रूप से एलआईजी चौराहे से एलिवेटेड मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रगति लाने सहित इश्यू आने पर कलेक्टर के संज्ञान में लाकर कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Indore Municipal Corporation

संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने आलीराजपुर जिले के भ्रमण के दौरान दीपा की चौकी स्थित शासकीय कन्या आश्रम शाला एवं आदर...
01/10/2026

संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने आलीराजपुर जिले के भ्रमण के दौरान दीपा की चौकी स्थित शासकीय कन्या आश्रम शाला एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

#आलीराजपुर #महिला_बाल_विकास
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Alirajpur

Address

518, महात्मा गांधी रोड, मोती बंगला , न्यू सियागंज

452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indore Commissioner:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share