13/10/2026
पूर्वी दिल्ली स्थित विवेकानंद कॉलेज में ‘विश्वास एवं भरोसे का संवाद’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज की बेटियों के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमति LATA GUPTA जी ने सार्थक संवाद किया।
इस दौरान बेटियों को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। साथ ही, आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी बात निडर होकर रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया। बेटियों की सुरक्षा केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।