Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

Share

Chhattisgarh Police
परित्राणाय साधूनाम् Traditionally, Chhattisgarh has been a very peaceful tribal belt. The Finger Print Bureau is automated.

Chhattisgarh emerged as a new state on the map of India on 1st November 2000 & this is how old the history of the Chhattisgarh Police as a separate entity is. However, the upsurge of Naxalism in the hilly and difficult terrain of the State poses a big challenge to the enforcement & development agencies today. Since inception, elevan new revenue districts viz., Sukma, Kondagaon, Narayanpur, Bijapur

Photos from Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस's post 05/06/2026

📌 स्मार्ट पुलिसिंग की ओर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा कदम!

नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम के निर्देशन में एकदिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न थानों के 500 प्रधान आरक्षकों/आरक्षकों को आधुनिक ‘मिनी फिंगर प्रिन्ट डेव्हलपिंग किट’ का वितरण कर विशेष प्रशिक्षण दिया गया. 

इस किट की मदद से थानों का मैदानी अमला घटनास्थल से बारीकी से चांस प्रिंट (उंगलियों के निशान) सुरक्षित उभार सकेगा. इसके बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स द्वारा इन निशानों का सूक्ष्म परीक्षण कर अज्ञात अपराधियों की सटीक पहचान की जाएगी. कार्यशाला के मुख्य अतिथि आईजी (सीआईडी) डॉ. ध्रुव गुप्ता के अनुसार, यह आधुनिक तकनीक न्यायालयीन साक्ष्य को मजबूत करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने में गेम-चेंजर साबित होगी।

#छत्तीसगढ़

05/06/2026

मौसम अलर्ट

अगले 3 घंटों बस्तर और गरियाबंद के कुछ इलाकों में सतही हवा के साथ आंधी चलने की आशंका है।

घर के अंदर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

सावधानी ही सुरक्षा है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।


05/06/2026

🚨 4 करोड़ 15 लाख का गांजा जब्त, 6 महिला तस्कर गिरफ्तार

📌 सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बस के जरिए मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा लगभग 20 क्विंटल गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 15 लाख रुपये है, जब्त किया। नशे के सौदागरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।

#छत्तीसगढ़

05/06/2026

🚨 Chhattisgarh Police Action 🚨

📌मीडिया कवरेज: 05 जून, 2026

#छत्तीसगढ़

05/06/2026

🚦जिम्मेदार नागरिक बनें, सदैव यातायात नियमों का पालन करें।

#छत्तीसगढ़

05/06/2026

धरती का श्रृंगार है पेड़, जीवन का आधार है पेड़। 🌱

आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, इस धरा को हरा-भरा बनाएं। केवल आज ही नहीं, हर दिन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें क्योंकि प्रकृति सुरक्षित है, तो हमारा भविष्य सुरक्षित है।

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#छत्तीसगढ़

05/06/2026

"डिजिटल अरेस्ट" जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती!

डिजिटल अरेस्ट स्कैम से रहें सतर्क!

खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर डराने वाले फर्जी कॉल्स से सावधान रहें.याद रखें, पुलिस कभी फोन या वीडियो कॉल पर अरेस्ट नहीं करती. किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को दें अथवा 1930 पर शिकायत दर्ज करें.

सतर्क रहें, साइबर सुरक्षित रहें!

CMO Chhattisgarh
Vijay Sharma

04/06/2026

‼️ अनजान लिंक पर क्लिक और APK फ़ाइल्स को भूलकर भी डाउनलोड न करें।

साइबर ठगी से संबंधित मदद के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर📱1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

#छत्तीसगढ़

04/06/2026

🚨 Chhattisgarh Police Action 🚨

📌मीडिया कवरेज: 04 जून, 2026

#छत्तीसगढ़

Want your business to be the top-listed Government Service?