Sdpi Delhi State
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sdpi Delhi State, Political organisation, New Delhi, .
26/02/2026
प्रेस विज्ञप्ति
नई दिल्ली।
अब्दुल मुईद हाशमी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, Social Democratic Party of India (SDPI) ने महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमर सेनानी थे, जिन्होंने अपने साहस, रणनीति और अदम्य आत्मविश्वास से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी।
हाशमी ने अपने बयान में कहा कि आजाद ने किशोरावस्था में ही देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुन लिया था। असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी के समय जब उनसे उनका नाम पूछा गया, तो उन्होंने गर्व से कहा — “मेरा नाम आजाद है, पिता का नाम स्वतंत्रता और पता जेलखाना।” यह घटना उनके व्यक्तित्व की दृढ़ता और देशभक्ति का परिचायक है।
उन्होंने आगे कहा कि चंद्रशेखर आजाद Hindustan Socialist Republican Association (HSRA) के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने युवाओं को संगठित कर क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का साहस पैदा किया। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और संगठन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अब्दुल मुईद हाशमी ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (वर्तमान आजाद पार्क) में जब वे अंग्रेज़ों से घिर गए, तब उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना और अपने संकल्प को निभाया कि वे कभी भी जीवित पकड़े नहीं जाएंगे। यह बलिदान भारतीय इतिहास की अमिट गाथा है।
उन्होंने कहा कि आज जब देश सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब चंद्रशेखर आजाद के विचार और संघर्ष की भावना हमें लोकतंत्र, संविधान और समानता की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय, भेदभाव और शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज़ बुलंद करें।
हाशमी ने अंत में कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को स्वतंत्रता, साहस और आत्मसम्मान की राह दिखाता रहेगा
जारी कर्ता:
मीडिया प्रभारी
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)
नई दिल्ली
11/02/2026
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मुईद हाशमी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पुण्यतिथि पर उन्हें खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें संवैधानिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की गंभीरता को समझने की सीख देता है।
हाशमी ने कहा कि फखरुद्दीन अली अहमद ऐसे दौर में राष्ट्रपति रहे जब देश ने राजनीतिक उथल-पुथल और आपातकाल जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का सामना किया। इतिहास के उन पलों ने हमें यह सिखाया कि संविधान की शक्ति और जनता की आवाज़ लोकतंत्र की असली नींव है। आज आवश्यकता है कि हम उस दौर से सबक लेते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक जवाबदेह और मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब असहमति की आवाज़ों को दबाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों को नजरअंदाज करने की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब फखरुद्दीन अली अहमद की पुण्यतिथि हमें लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर देती है।
अब्दुल मुईद हाशमी ने जोर देकर कहा कि देश की एकता, विविधता और संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को बचाए रखना हर नागरिक और हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति में लोकतंत्र की मजबूती, अल्पसंख्यकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों की हिफाज़त के लिए संगठित होकर आवाज़ बुलंद करें।
जारीकर्ता:
मीडिया सेल
SDPI दिल्ली प्रदेश
25/01/2026
Happy Republic Day
SDPI Delhi proudly celebrates Republic Day. We reaffirm our commitment to the values of the Indian Constitution. Standing for justice, liberty, equality, and fraternity. Together, let us build a strong and inclusive India.
24/01/2026
SDPI Delhi congratulates on being elected to the "YOUNG DEMOCRATS" National Organising Committee.
We wish him great success and are confident that he will serve the organization and the cause of justice with dedication and commitment.
24/01/2026
SDPI Delhi congratulates all members elected from Delhi to the National Working Committee.
We wish you great success and are confident that your leadership will further strengthen the cause of justice, democracy, and people’s rights.
24/01/2026
SDPI की राष्ट्रीय प्रतिनिधी परिषद 2026 मे चुने गये सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयो को बहोत बहोत मुबारकबाद !
Social Democratic Party of India [SDPI] Manglore (KARNATAKA) Hosts National Representative Council [NRC] - 2026
Standing Firm for,
Justice • Equality • Democratic Values
A defining platform to Elect National Leadership.
17/01/2026
We Oppose Unemployment Crisis,
Slogans Don’t Create Jobs.
प्रेस विज्ञप्त
दिनांक: 15 जनवरी, 2026
SDPI, दिल्ली प्रदेश
SDPI दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुईद हाशमी ने राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही बुलडोज़र कार्रवाइयों पर कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा कि हाल ही में शालीमार बाग में घरों पर नोटिस चिपकाना भाजपा सरकार की जनविरोधी और अमानवीय नीति को उजागर करता है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था, बिना सुनवाई और बिना संवैधानिक प्रक्रिया के लोगों को बेघर करने की यह कार्रवाई डर और दमन की राजनीति का हिस्सा है, जिसे SDPI किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करती।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को जीवन, सम्मान और आवास का अधिकार देता है, लेकिन भाजपा सरकार इन संवैधानिक मूल्यों को बुलडोज़र से कुचलने का काम कर रही है। कानून के शासन की जगह सत्ता के बल पर फैसले थोपना लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक संकेत है। यह कार्रवाइयाँ खास तौर पर गरीब, मज़दूर और कमजोर तबकों को निशाना बना रही हैं, जो संविधान की आत्मा के साथ सीधा विश्वासघात है।
मुईद हाशमी ने कहा कि दिल्ली की आम जनता पहले ही महंगाई, बेरोज़गारी, प्रदूषण, पानी-बिजली की समस्या और बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। ऐसे हालात में घर उजाड़ने की नीति जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। SDPI दिल्ली प्रदेश मांग करती है कि सभी बुलडोज़र कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगे, प्रभावित परिवारों को न्यायपूर्ण पुनर्वास मिले और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा सुनिश्चित की जाए। पार्टी आम जनता के हक़ और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी।
15/01/2026
प्रेस विज्ञप्ति :
नई दिल्ली :
भारतीय सेना दिवस पर अब्दुल मुईद हाशमी ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय सेना दिवस के अवसर पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मुईद हाशमी ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों को अभिवादन करते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान की सराहना की।
अब्दुल मुईद हाशमी ने कहा कि भारतीय सेना देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की मजबूत ढाल है। कठिन परिस्थितियों में भी सेना के जवान राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना सेवा करते हैं, जिस पर पूरा देश गर्व करता है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि शहीदों के परिवारों और सेवारत सैनिकों के कल्याण, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अंत में उन्होंने देशवासियों से सेना के प्रति सम्मान और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
