04/06/2026
माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (बिहार सरकार) श्री नीतीश मिश्रा जी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभाग से संबंधित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
04/06/2026
जद(यू) जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद पटेल जी एवं जद(यू) जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ श्री रामाशीष सिंह जी ने पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उप मुख्य सचेतक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
04/06/2026
हमारे पटना स्थित आवास पर पूर्व सांसद पति एवं जद(यू) नेता श्री अजय कुमार सिंह जी ने शिष्टाचार मुलाकात कर उप मुख्य सचेतक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उनके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
03/06/2026
पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री विनय कुमार जी से मुलाकात कर बरौली, माधोपुर एवं मांझा थाना क्षेत्रों में थाना अध्यक्षों द्वारा आम जनता के आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं किए जाने तथा बढेया में हुई मूर्ति चोरी की घटना में निर्दोष लोगों को प्रशासन द्वारा फंसाए जाने संबंधी विषयों से अवगत कराया।
इस संबंध में पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग किया ।
03/06/2026
प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग (बिहार सरकार) श्री विनय कुमार जी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा उनके समाधान हेतु पत्र सौंपा।
(1) बरौली नगर परिषद् में अधूरी नल-जल योजना को पूर्ण करने के संबंध में।
(2) विकासहित में निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर योजनाओं की स्वीकृति देने के संबंध में।
(3) राज्य योजनान्तर्गत नगर परिषद् बरौली क्षेत्रान्तर्गत चयनित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति एवं राशि आवंटन के संबंध में।
(4) बरौली नगर परिषद में अवस्थित पथों के निर्माण के संबंध में।
(5) नगर परिषद् बरौली में उपलब्ध भूमि पर विद्युत् शवदाह गृह का निर्माण करने के संबंध में।
(6) विधुत शवदाह गृह एवं परम्परागत शवदाह गृह हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में।
(7) राज्य योजना की स्वीकृति देने के संबंध में।
(8) नगर परिषद, बरौली अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लाभुकों के खाते में राशि स्थानांतरित करने के संबंध में।
(9) बरौली नगर परिषद् में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से सम्बन्धित अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के संबंध में।
(10) निविदा निष्पादन में हो रहे विलंब के संबंध में।
(11) निविदा निष्पादन के विलम्ब से विकास का कार्य अवरुद्ध होने के संबंध में।
03/06/2026
माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्रीमती Leshi Singh जी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभाग से संबंधित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
03/06/2026
माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री (बिहार सरकार) Dr. Ashok Choudhary जी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभाग से संबंधित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
03/06/2026
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 20 लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
ॐ शान्ति 💐
03/06/2026
गोपालगंज की पूर्व विधायक श्रीमती कुसुम देवी जी की छोटी सुपुत्री के असामयिक निधन की सूचना काफ़ी पीड़ादायक है ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
ॐ शांति!!🙏🏻