सचिन कुमार राय

सचिन कुमार राय

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सचिन कुमार राय, Lucknow.

Photos from सचिन कुमार राय's post 08/03/2026

#उत्तर_प्रदेश_पुलिस
सशक्त भारत की सशक्त महिला #गीता_राय

आइये जानते हैं कौन है गीता कुमारी राय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में 8 मार्च को मनाया जाता है।एक महिला इंस्‍पेक्‍टर इन दिनों अपराधियों में खौफ बनी हुई।

इंटरनेशनल धावक और पूर्व में वाराणसी जंक्शन के जीआरपी थाने पर तैनात इंस्‍पेक्‍टर गीता कुमारी राय सशक्त भारत की सशक्त महिला हैं, जिन्होंने अपने जज़्बे के बदौलत आज ये मुकाम पाया है। गीता कुमारी राय अब तक 150 पदक यूपी रिकार्ड के साथ और 22 नेशनल और इंटरनेशनल पदक अपने नाम कर चुकी हैं। पेश है महिला दिवस पर एक ख़ास रिपोर्ट।

लड़कों को देखकर हुआ दौड़ने का शौक
बिहार के बक्सर जनपद के हाकिमपुर गांव के रहने वाले धर्मदेव राय और बर्मादेवी राय के घर अंतिम संतान के रूप में जन्म लेने वाली गीता कुमारी राय देश का और यूपी पुलिस का नाम रौशन करेंगी ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी गीता कुमारी राय ने बताया कि जब होश संभाला तो बड़े भाई को सेना में देखा और गांव के लड़कों को सेना भर्ती के लिए दौड़ते देखा। उन्हें दौड़ता देख मेरा मन भी दौड़ने का किया और आज इस मुकाम पर हूं।

पिता जी की बात ले आयी पुलिस की नौकरी में
गीता राय ने नम आँखों से बताया कि मेरे पिता धर्मदेव जी का देहांत 2016 में हो गया। उन्ही की देन है कि आज मैं पुलिस में हूं। जब मैं दस साल की थी तो एक दिन मैंने पिता जी को मां से कहते सुना था कि चाहे जो हो जाए अपनी बेटी को अपने हाथ से कैप पहनाउंगा। इस बात को मैंने गांठ बाँध लिया और ठान लिया कि मुझे चाहे जैसे भी पुलिस की वर्दी पहनना है।

परदे को ख़त्म करने की थी मुहीम
इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि जब मैंने प्रैक्टिस शुरू कि तो मुझे लोक लाज के भय से रात में और भोर में दौड़ना शुरू किया और पुलिस में भर्ती हुई। उसके बाद मैं जब भी घर जाती तो सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक दौड़ लगाती थी ताकि गांव की युवतियां मुझे देखकर मैदान में आएं और अपना करियर बनाये और आज जब घर जाती हूं तो बहुत ख़ुशी होती है ये देखकर कि मेरे गांव में लडकियां बेफि‍क्र होकर पुरुषों के साथ दौड़ की प्रैक्टिस करती हैं।

साल 1996 में मिली यूपी पुलिस में नौकरी
गीता राय ने बताया कि जब बड़ी हुई तो कई जनपदीय प्रतियोगिताओं के साथ प्रादेशिक प्रतियोगिताओं में भी मैडल जीते। उसी दौरान यूपी पुलिस का फार्म भरा और कांस्टेबल के पद पर चयनित हो गयी। उसके बाद पहली पोस्टिंग वाराणसी के थाना चेतगंज में बतौर कांस्टेबल हुई।

दो लोगों ने लगाए पैरों में पंख
गीता कुमारी राय ने बताया कि मेरे स्पॉर्ट्स बैकग्राउंड को देखते हुए अधिकारियों ने मेरे गेम को कंटीन्यू रखने को कहा। उसके बाद मैं यूपी पुलिस के लिए कई प्रतियोगिताओं में दौड़ी और एशियाड तक गयी। इसमें डीजी भर्ती एवं प्रोनन्ति बोर्ड रेणुका मिश्रा और उस समय के स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के आईजी एस एन सिंह ने मेरी प्रतिभा को पंख लगाए और मैंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश और यूपी पुलिस के लिए पदक जीता।

नहीं की शादी
गीता राय ने शादी नहीं की, उनसे जब यह बात पूछी तो उन्होंने कहा कि मैं चाह रही थी कि देश और प्रदेश को खेल से कैसे आगे बढ़ाएं। शादी कर लेती तो बंधन में बांध जाती। उसके अलावा महिलाओं के साथ घट रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करने में कोई अड़चन न आये इसलिए ऐसा किया।

व्यवस्थाओं से दु:खी
बातचीत में गीता राय अपने ही डिपार्टमेंट से दु:खी भी दिखी। उन्होंने बताया कि साल 2009 में जब हम कनाडा से पदक लेकर आये तो हमारा सम्मान मौजूदा गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने दिल्ली में किया और हमें 50 हज़ार का इनाम भी दिया। वहां उन्होंने हमसे पूछा कि इससे आप को वहां प्रमोशन तो मिलेगा न, हमने जब कहा कि पता नहीं तो उन्होंने यूपी पुलिस को एक लेटर मेरे लिए आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन का लिखा पर वो सरकारी बस्ते में बंद हो गया।

साल 2015 में छोड़ दिया ट्रैक
गीता राय ने बताया कि जब मेरा सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति नहीं हुई तो मैंने 2015 में ट्रैक से दूरी बनायी और डिपार्टमेंट को प्रूफ किया कि सिर्फ ट्रैक में ही नहीं मै फिल्ड में भी काम कर सकती हूं और मैंने कई अपराधियों को जेल की हवा खिलाई। उसके बाद साल 2018 में पुलिस डिपार्टमेंट ने मेरे काम को देखते हुए मेरा प्रमोशन किया।

महिलाओं को दिया ये सन्देश
गीता राय ने महिलाओं को सन्देश देते हुए कहा कि दृढ संकल्प से आगे बढ़ें। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि कोई उन्हें सता रहा है, चाहे वो आम इंसान हो या पुलिस वाला उनकी हर संभव मदद मैं करुँगी। जहां चलना होगा तो चलूंगी पर कि‍सी महिला को आज के वक़्त में डरने की ज़रुरत नहीं है।
सचिन कुमार राय

28/11/2025

इतिहास के पन्नों में यह जरूर लिखा जाएगा कि भारत में एक आतंकवादी को महंगा वकील मिल जाएगा। लेकिन किसी बलात्कार पीड़ित लड़की एवं उसके परिजन को नहीं मिल पाएगा।
#संविधान
इसको शक्ति कहे या फिर कमजोरी

Photos from सचिन कुमार राय's post 24/11/2025

्री_राम 🚩
#सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का अभिनव प्रतीक श्री #अयोध्या_धाम कल आत्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत वातावरण में पुन: दिव्य क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।
500 वर्षों के धैर्य एवं अनगिनत त्याग व तपस्या के पश्चात #श्री_राम_जन्मभूमि मंदिर पूर्णता को प्राप्त होने जा रहा है।
यह धार्मिक अनुष्ठान राष्ट्र की आत्मा में बसे सनातन मूल्यों का जयघोष है।
Narendra Modi MYogiAdityanath उत्तर प्रदेश वाले काका

28/10/2025

कौन गलत कौन सही इसका फैसला करना आसान नहीं है। लड़की के साथ मारपीट हुई यह गलत है लेकिन क्या लड़की ने गार्ड के साथ जो मार पीट की वह सही तरीका था उसका मोबाइल तोड़ दिया क्या यह भी सही तरीका था मतलब यार लड़की हो तो कानून सिर्फ तुम्हारे लिए ही बना है गरीब एवं असहाय व्यक्ति के लिए नहीं है। फिलहाल उन जाहिलो को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जो चंद व्यू के लिए कुछ फॉलोवर्स के लिए वीडियो को सिर्फ इतना शेयर करते हैं कि व्यक्ति का ब्रेन सिर्फ उतना ही देखे जो गलत है और जहां से गलती की शुरवात हुई है अगर वह दिखा देंगे तो अपमानित हो जाएंगे और फॉलोवर्स नहीं मिलेगे।
जो भी हो मामला दोनों तरफ से गंभीर एवं गलत है।
सोसाइटी में अगर कोई भी गलती है तो उसके लिए अध्यक्ष को सूचित कीजिए और लड़की ने गलत किया था तो पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए था।
गलती दोनों पक्षों की है।

26/08/2025

MANOJ_SINHA। The visionary Legend

15/07/2025

जंग नहीं छोड़ी है बस मंच बदल डाला है।
गलत को गलत कहने की क्षमता रखना ही एक आम नागरिक की प्रथम पहचान है।
अब X पर भी जलवा बरकरार रहेगा।

https://x.com/Benampatrkar?t=RABuA_cyNYt8KaeUulu5qw&s=09
उत्तर प्रदेश वाले काका Ravishankar Pandey Following

x.com

08/07/2025

अभी कलमा सीखना शुरू ही किया था
अब मराठी कोचिंग भी जॉइन करना पड़ेगा 😢
उत्तर प्रदेश वाले काका

09/06/2025

#वैवाहिक_वर्षगांठ
आप दोनों का अटूट प्रेम सदैव बना रहे। आपका प्रेम हम सभी बच्चों पर यू ही बना रहे।

माता जी_पिता जी
सचिन कुमार राय Deepak Tiwari Shailendra Rai Tushar Rai

09/06/2025

आज कल ट्रेडिंग टॉपिक में सिर्फ एक ही चीज चल रही है।
बेटी बहुत बचा ली गई है अब बेटों को बचाओ कातिल बहुओं से नीला ड्रम, बोरा, कुकर, अब हनीमून ट्रिप पर मर्डर कोई भी अब सुरक्षित नहीं है।



𝑭𝒐𝒍𝒍𝒐𝒘𝒆𝒓𝒔. Everyone Products

09/06/2025

उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर श्री मनोज सिन्हा जी को वैवाहिक वर्षगांठ की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं आप दोनों लोगो का स्नेह सदैव यू ही बना रहे समस्त जनपद वाशियो पर।

Photos from सचिन कुमार राय's post 25/05/2025

#वर्दी_वाले_गुंडे
यह लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में ट्रैफिक हवलदार श्री #कृष्ण_पाल_सिंह जी है। जिनको शायद ट्रैफिक कंट्रोल करने का इतना अच्छा एक्सपीरियंस है कि क्या कहा जाए आज शाम को मैं गोमतीनगर से अपने आवास के लिए वापस अपनी माता जी के साथ आ रहा था। तो चिनहट तिराहे से पहले सब्जी मंडी तिराहा पर इनकी ड्यूटी लगी हुई थी। मैने गाड़ी रोकी हुई थी पीछे से एक गाड़ी वाला निरंतर हॉर्न बजाए जा रहा था उसको जगह देने के लिए हल्की सी गाड़ी आगे बढ़ाना मेरी मजबूरी बन गई थी और तब तक साहब का पारा एकदम हाई हो गया इन्होंने यह नहीं देखा कि पीछे एक महिला बैठी हुई है। तुरंत ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। महोदय मानता हूं कि मेरी गलती सिर्फ यह है कि मेरी गाड़ी आगे खड़ी हो गई थी। लेकिन आप किसी की मां बहन को अपशब्द बोलने लगेंगे तो जनाब आपसे यही कहूंगा कि मेरी गाड़ी का अपना जितना चालान काट सकते हैं सब मंजूर है लेकिन मेरी मां के सामने मुझे गाली देंगे यह बर्दाश्त नहीं होगा। महोदय आपकी वर्दी ने आपको बचाया था अन्यथा इस जगह पर निश्चित रूप से मारपीट तय थी। खैर UP Police से उम्मीद है कि निर्णय इस पोस्ट को पढ़ने के बाद सही लिया जाएगा आपके द्वारा। वर्दी का सम्मान सदैव रहेगा। लेकिन गलत व्यवहार का नहीं
Tushar Rai MYogiAdityanath

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Website

Address

Lucknow