23/05/2026
अकाउंट बंद कर या BJP में आ...' कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को मिली जान से मारने की धमकी, दावा व्यंग्यात्मक संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर लिखा गया- "अकाउंट बंद कर दे या बीजेपी में आ जा, वरना अमेरिका में भी मरवा देंगे।"
इस पोस्ट के सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।