Joke's

Joke's

Share

hahaha haste raho aur harate raho, aur share karte raho

06/07/2022

आज भी प्यार का इज़हार मुझसे हो न सका..!
दांत इक और निकलवा के चला आया हूं..!!🫣🙇🙆‍♂️

13/01/2022

पत्नी : " तुम्हें पेड़ पर चढ़ना आता है क्या ? "

पति : " नहीं। "

पत्नी : " तुम से तो बन्दर अच्छे। "

इस अपमान से गुस्साए पति ने 15 दिनों तक खूब प्रेक्टिस की और पेड़ पर फुदक फुदक कर तेजी से चढ़ना सीख गया और जाकर पत्नी से बोला।

पति : " अब मुझे पेड़ पर चढ़ना आता है। "

पत्नी : " तो अब, तुम में और बन्दर में फर्क क्या रह गया..?? "

पत्नी तो पत्नी है!🤣
😛🙈🙉🙉🙊🐒🐵

09/11/2021

एक मां ऐसी भी
😔😔😞
एक 20-22 साल का नौजवान सुपर मार्केट में दाखिल हुआ ,कुछ ख़रीदारी कर ही रहा था कि उसे महसूस हुआ कि कोई औरत उसका पीछा कर रही है,
मगर उसने अपना शक समझते हुए नज़रअंदाज़ किया और ख़रीदारी में मसरूफ हो गया,
लेकिन वह औरत लगातार उसका पीछा कर रही थी,
अबकी बार उस नौजवान से रहा न गया ,
वह अचानक उस औरत की तरफ मुड़ा और पूछा,
माँ जी खैरियत है ?
😘
औरत बोली बेटा आपकी शक्ल मेरे मरहूम बेटे से बहुत ज्यादा मिलती जुलती है,
मैं ना चाहते हुए भी आपको अपना बेटा समझते हुए आपके पीछे चल पड़ी,
और आप ने मुझे माँ जी कहा तो मेरे दिल के जज़्बात और खुशी बयां करने लायक नही,
औरत ने यह कहा और उसकी आँखों से आँसू बहने शुरू हो गये।
😘
नौजवान कहता है कोई बात नहीं माँ जी आप मुझे अपना बेटा ही समझें।
वह औरत बोली कि बेटा क्या आप मुझे एक बार फिर माँ जी कहोगे
नौजवान ने ऊँची आवाज़ से कहा,
जी माँ जी
पर उस औरत ने ऐसा बर्ताव किया जैसे उसने सुना ही ना हो,
नौजवान ने फिर ऊंची आवाज़ में कहा जी माँ जी....
औरत ने सुना और नौजवान के दोनों हाथ पकड़ कर चूमे ,
अपने आंखों से लगाऐ और रोते हुए वहां से रुखसत हो गई।
नौजवान उस मंज़र को देख कर अपने आप पर काबू नहीं कर सका और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे,
वह अपनी खरीदारी पूरी करे बगैर ही वापस चल दिया।
🙄
काउंटर पर पहुँचा तो कैशियर ने दस हज़ार का बिल थमा दिया....
नौजवान ने पूछा दस हज़ार कैसे ?.
कैशियर ने कहा आठ सौ का बिल आपका है ।
और नौ हजार दो सौ का आपकी माँ के हैं,
जिन्हें आप अभी माँ जी माँ जी कह रहे थे।
वह दिन और आज का दिन,
नौजवान अपनी असली मां को भी मौसी कहता है।
😁😁😁😁

01/11/2021
27/09/2021

शहर का मशहूर बियर बार था वो। पीने वाले तब तक पीते रहते थे, जब तक कि उनका होश साथ ना छोड़ दे।
🙄
एक रात को पुलिस वालों ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए उसी बीयर बार के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर ली।
😉
थोड़ी देर बाद जब बार बंद होने वाला था तो एक आदमी बार से बाहर निकला और लड़खड़ाता हुआ अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगा।
चलते-चलते वह एकदम से गिर गया।
😘
फिर उठा और थोड़ा संभला और आगे बढ़ा।
उसने अपनी जेब में से चाबी निकाली 3-4 गाड़ियों को लगाने के बाद उसे अपनी गाड़ी मिल गई।
वह बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बैठा।
गाड़ी स्टार्ट की और चल पड़ा।
😁
जैसे ही वह चला पुलिस वालों ने उसके पीछे अपनी गाड़ी लगा ली और उसे रोक लिया।
पुलिस वाले ने उसे जांच के लिए बाहर निकलने को कहा।
🙄
आदमी झट से बाहर निकला। लेकिन जांच में शराब की मात्रा आई ही नहीं।
पुलिस वाले हैरान हो गए और उससे पूछा कि इसका क्या राज है?
आदमी ने उन्हें बताया कि उसने तो शराब पी ही नहीं है।
🙄
पुलिस वाले : फिर तुम ऐसे क्यों नाटक कर रहे थे?
😉
आदमी (मुस्कुराते हुए) : ताकि आप मेरे पीछे आ सको और मौक़ा पाकर बार में बैठे सारे टून्न पियक्कड़ आसानी से निकल सकें!
😁😁😁😁😁😁😁😁😁

10/09/2021

😝😝
जज : तुम्हारा जुर्म साबित हो चूका है,,, कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जायेगा....

बनिया : वो तो ठीक है,,,, लेकिन उतारा कब जायेगा,,, दूकान भी तो खोलनी है..

😎😂😝😛

पत्नी : मेरी शराफत देखो ..
मैंने तुम्हे देखे बिगर ही शादी कर ली ...
पती : और मेरी शराफत देखो....
मैंने देख कर भी इन्कार नहीं किया....
😝😝😝😝😝😝
.........................................

पत्नी : फोन पे इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो ?

पती : बहन है..!

पत्नी : तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए?

पती : तेरी है, इस लिए ..
😰😰😂😂😂

.........................................

पत्नी : सुनो जी, अगर आपके बाल इसी रफ़्तार से झड़ते रहे तो मैं तुम्हे तलाक़ दे दूँगी!!

पती: या अल्लहा, और मैं पागल इनको बचानेकी कोशिश कर रहा था.....
☺😝😱😏

.........................................

पत्नी : तुम सारी दुनिया ढूँढो, तो भी मुझ जैसी दूसरी नहीं मिलेगी .....

पती : तुम क्या समझती हो? मैं दूसरी भी तुम्हारी जैसी ढुँढूगा ..! हद्द हो गयी..
😛😜😂😝😛

.........................................

टॅक्सीवाला :-
"साहब, ब्रेक फेल हो गई है, गाड़ी रूकती ही नहीं है, क्या करू?"

सवारी :- "पहले तू मीटर बंद कर दे.!"

😂😂😝😂😂
.........................................

जगजीत सिंग गा रहे थे - "ये दौलत भी ले लो, ये शौहरत भी ले लो.."
Suddenly Santa stands up & says - मैं तो बहोत परेशान हूँ, मेरी तो औरत भी ले लो....
😜😂😛😝😂😜
.........................................

तूफानी बारिश आधी रात

एक आदमी Pizza Hut से पिज़्ज़ा लेने गया

पिज़्ज़ावाला:- आप शादीशुदा हो ??

आदमी:- साले, ऐसे तूफान में कौनसी माँ अपने बेटे को पिज़्ज़ा लाने भेजेगी..
🍪🍪🍪
.......................................
......................................

भिकारी (कार में बैठी सेठानी से):
"मैडम, १० रूपया दे दो.!"

मैडम ने पैसे दे दिये... . . भिकारी जाने लगा तभी .. . .

मैडम बोली :- बाबा, दुआ तो देते जाओ ..!

भिकारी :- BMW में तो बैठी हो मोटी, अब क्या ...रॉकेट में बैठेगी .!!"
😆😆😆😆
.........................................

TV Reporter ने एक जख्मी से पूछा :
जब बॉम्ब गिरा तो क्या वो जोरसे गिरा ?
जख्मी गुस्से मे:
नहीं साले, वो रेंगता हुआ मेरे पास आया और शर्मा के बोला ..... dhummm
💣💣💣
[ ➖➖➖😜😜😜➖➖➖

टीचर: - अपने पापा का नाम
अंग्रेजी में बोलो?

स्टूडेंट: - ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर !

टीचर: - क्या बकवास है,
हिंदी में बताओ?

स्टूडेंट: - सुंदर लाल चढ्डा ।

😜😜 🎭🎭 😜😜
नया है ना.......

08/09/2021

😉🤭😂😂एक महिला, जो एक बड़ी कंपनी में अधिकारी थी, मीटिंग के लिए लेट हो रही थी।
वह 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी जबकि उस सड़क पर गति सीमा अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा थी।
🙄 उसे इतनी तेज गति से जाता देख एक
हवलदार ने उसका पीछा किया और रोक लिया।
.
.
.
हवलदार - मैडम, क्या मैं आपका लाइसेंस देख सकता हूं?
महिला - मैं माफी चाहती हूं। एक बार मैं नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई थी, तब मुझसे लाइसेंस छीन लिया गया था।
🙄
हवलदार - तो चलिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड
ही दिखा दीजिए।
महिला - जी यह गाड़ी चोरी की है। मैंने गाड़ी चुराकर
ड्राइवर का कत्ल कर दिया। उसकी लाश पीछे डिक्की में है।
🙄
हवलदार (घबराकर) - मैडम आप अपनी जगह से हिलिएगा मत। मैं और पुलिसवालों को बुला रहा हूं।
🙄
हवलदार ने अपने वॉकी-टॉकी पर संदेश दिया और पांच मिनट के अंदर पुलिस इंस्पेक्टर टीम के साथ आ पहुंचे।
😉 इंस्पेक्टर ने महिला से कहा, ‘मैडम क्या मैं आपका लाइसेंस देख सकता हूं।’
महिला ने बैग में से लाइसेंस निकालकर दे दिया।
😉
इंस्पेक्टर ने लाइसेंस देखा। वह असली था। फिर इंस्पेक्टर ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मांगा। महिला ने वह भी पेश कर दिया।
फिर आखिर में इंस्पेक्टर ने झटके से गाड़ी की डिक्की खोल दी। डिक्की एकदम खाली थी। इंस्पेक्टर ने हवलदार को गुस्से से देखा।
😉
महिला ने जोर देते हुए कहा, ‘और मुझे पक्का यकीन है कि अब यह हवलदार कहेगा कि मैं तेज गाड़ी चला रही थी!’
😄😁😁😁😁😁😁

07/09/2021
02/09/2021

स्टेशन पे एक कुली से बाहर जाने का रास्ता पूंछा .
कुली ने कहा: " बाहर जाके पूंछो ."

मैंने ख़ुद ही
रास्ता ढूंढ़ लिया ,
बाहर जाके टैक्सी वाले से पूंछा :
" भाई साहब लाल किले का कितना लोगे ?"
जवाब मिला: " बेचना नही है ."

टैक्सी छोड़ , मैंने बस पकड़ ली ,
कंडक्टर से पूंछा: "जी , क्या मैं सिगरेट पी सकता हूँ ?"
वो गुर्र्रा कर बोला : "हरगिज़ नही , यहाँ सिगरेट पीना मन है."
मैंने कहा: "पर वो जनाब तो पी रहे है!"
फिर से गुर्र्र्राया : "उसने मुझसे पूंछा नही है."

लाल किले पंहुचा , होटल गया .
मेनेजर से कहा: "मुझे रूम चाहिए , सातवी मंजिल पे ."
मेनेजर ने कहा: "रहने के लिए या कूदने के लिए ?"
रूम पंहुचा , वेटर से कहा:
" एक पानी का गिलास मिलेगा ?"
उसने जवाब दिया: "नही साहब , यहाँ तो सारे कांच के मिलते हैं."

होटल से निकला , दोस्त के घर जाने के लिए ,
रास्ते में एक साहब से पूंछा:
" जनाब , ये सड़क कहाँ को जाती है ?"
जनाब हंस कर बोले: "पिछले बीस साल से देख रहा हूँ , यही पड़ी है... कहीं नहीं जाती है .....

Want your business to be the top-listed Government Service in Manama?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


NUWAIDRAT
Manama