Lakshya Agra

Lakshya Agra

Share

लक्ष्य आगरा, जिसमें लोधी समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा आगरा में सामाजिक हितो का संकल्प लिया गया है।

Photos from Lakshya Agra's post 07/08/2023

फतेहपुर सीकरी गोकुल वाटिका में अखिल भारतीय लोधी एम्पलाइज एसोसिएशन लक्ष्य की ओर से एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के बच्चों की उच्च शिक्षा हुआ बेहतर शिक्षा विकास के लिए योजना बनाई गई लक्ष्य के सदस्यों के द्वारा एकत्रित कोष के माध्यम से आगरा जनपद के विभिन्न कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में नवोदय व सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग का आयोजन किया जाएगा 80% अंक पाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को अक्टूबर माह में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया वर्ष 2023 में जो नवयुवक विभिन्न नौकरियों में अपना स्थान प्राप्त किया है उनको भी सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गोविंद सिंह एच राजपूत द्वारा की गई संचालन दिगंबर सिंह अध्यापक द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन तहसील किरावली लक्ष्य टीम के द्वारा आयोजित किया गया था बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तैयार की गई इंजीनियर किशोरी सिंह अध्यक्ष जनपद आगरा द्वारा उपस्थित सदस्यों समाज के बंधुओं प्रधानों को अवगत कराया लक्ष्य संस्था केवल बेहतर शिक्षा व विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है राजनीति करण से दूर रहते हुए हमें समाज में पिछड़े व दवे लोगों का उत्थान तभी कर सकेंगे जब उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सरकारी अर्द्ध सरकारी व्यापार में अपना स्थान स्थापित करेंगे इसके लिए हम लोग गरीब परिवारों के बच्चों को गोद लेकर अपने खर्चे से शिक्षा दिलाना समाज में घटित घटना के बाद आर्थिक मदद करना तथा छात्र-छात्राओं को सेमिनार के माध्यम से अग्रिम शिक्षा के लिए मोटिवेशन करना हमारा लक्ष्य संरक्षक रतीराम ने बताया आगरा में लक्ष्य को स्थापित किए हुए काफी लंबा समय हो गया किंतु विगत 2 वर्षों से लक्ष्य में लगभग 300 सदस्य सक्रियता से कार्य कर रहे हैं हमें प्रत्येक तहसील व ब्लाक क्षेत्र पर लक्ष्य के सदस्य बनाकर इसको और अधिक मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए सामाजिक चेतना जागृत करने का कार्य करें समाज का उत्थान तभी संभव होगा कार्यक्रम में आरडी नरवरिया लक्ष्मण सिंह महामंत्री सोबरन सिंह कोषाध्यक्ष विजय सिंह ऑडिटर मीना राजपूत महिला विंग बने सिंह एसडीओ बीएसएनएल गंगा प्रसाद किशन सिंह भरत सिंह तहसील अध्यक्ष सोहनलाल प्रधान राजकुमार लोधी चंद्रशेखर हरी बाबू जिला मंत्री महावीर सिंह वर्मा धीरज राजपूत तेज सिंह आर्य प्रेमपाल लोधी हवलदार सूरजभान सिंह सुरेंद्र सिंह मोहन सिंह सेक्रेटरी आदि मौजूद रहे -
इं0 तेज सिंह आईटी सेल प्रभारी लक्ष्य आगरा

04/08/2023

लक्ष्य परिवार के सभी साथियों को नमस्कार।
ग्रुप में आपस में जिस तरह से लक्ष्य के कार्यक्रमों एवं लेखा के संबंध में जो चैटिंग हुई है। यह देखकर मुझे अत्यंत खुशी हुई कि लक्ष्य के प्रत्येक साथी में लक्ष्य के प्रति कितनी जागरूकता है। किसी भी संगठन में इस तरह की जागरूकता उसे संगठन के निश्चित रूप से आगे जाने को दर्शाता है ।जिस सदस्य को संगठन के प्रति जागरूकता होगी,वही सदस्य संगठन के किसी भी क्रियाकलाप परप्रश्नचिन्ह उठा सकता है, तथा संगठन में किए गए कार्यों के हिसाब किताब मांग सकता है। जो सदस्य संगठन में निष्क्रिय रहते हैं वह कभी भी संगठन के प्रति कोई कमेंट नहीं करते ।निश्चित रूप से मैं अपने लक्ष्य के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आप लोगों में अपने समाज और संगठन के प्रति इतनी रुचि है कि आप हर क्रियाकलाप एवं लेखा जोखा की जानकारी रखना चाहते हैं। निश्चित रूप से जिस संगठन में लेखा-जोखा की पारदर्शिता नहीं होगी तब तक वह संगठन कभी सफल नहीं हो सकता । इसके साथ ही किसी भी प्रकार के कोई कार्यक्रम संगठन द्वारा आयोजित किए जाते हैं तो उसकी समस्त रूपरेखा कार्यकारिणी एवं साधारण सभा के माध्यम से तय की जानी चाहिए, उसके उपरांत ही किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए।

मैं सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों से व्यक्तिगत अनुरोध कर रहा हूं की आप अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 6 अगस्त 2023 रविवार को होने वाली मासिक बैठक में गोकुल वाटिका फतेहपुर सीकरी पर प्रातः 10:00 बजे आवश्यक रूप से उपस्थित हो ।बैठक में आपकी सभी शंकाओं का समाधान किया जाएगा एवं विगत कार्यक्रम में हुए व्यय का लेखा-जोखा भी आप सभी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।बैठक के बाद आप सभी का जो भी निर्णय होगा आगामी कार्यक्रम में उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुनः आप सभी को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का अनुरोध करता हूं।आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

निवेदक किशोरी सिंह राजपूत, अध्यक्ष

Want your business to be the top-listed Government Service in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Agra
282007