किसान पार्टी

किसान पार्टी

Share

देशभक्त बनाकर- खडा करना-भारत में किसा?

01/06/2026

राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सेवा का संकल्प होती है।
मैं, मनोज शर्मा किसान, एत्मादपुर की जनता के बीच किसी बड़े वादे के साथ नहीं, बल्कि आपके सुख-दुःख का साथी बनकर खड़ा हूँ। मेरा विश्वास है कि क्षेत्र का विकास जाति, धर्म और भेदभाव से नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, किसानों की खुशहाली, युवाओं के अवसर और हर परिवार के सम्मान से होता है।
एत्मादपुर की धरती ने हमेशा मेहनतकश किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों को आगे बढ़ाने का काम किया है। अब समय है कि उनकी आवाज़ को प्राथमिकता मिले। हमारा लक्ष्य ऐसा एत्मादपुर बनाना है जहाँ हर गाँव विकास से जुड़े, हर युवा को अवसर मिले, हर किसान को सम्मान मिले और हर जरूरतमंद तक उसका अधिकार पहुँचे।
मैं राजनीति नहीं, जनसेवा का रास्ता चुनकर आपके बीच आया हूँ। आपका विश्वास, आपका साथ और आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
जनता का सम्मान — एत्मादपुर का विकास
🙏 आपका अपना मनोज शर्मा किसान
एत्मादपुर विधानसभा | समाजवादी पार्टी

31/05/2026

दुःखद समाचार
श्री रामखिलाड़ी बघेल पुत्र स्व श्री राम बघेल जी निवासी छलेसर आगरा का निधन 31 मई -रात्रि 1 बजे - दिन रविवार को हो गया है।
राम खिलाड़ी जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।प्रभु राम खिलाड़ी जी की आत्मा को शांति और परिवार को कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें -किसान पार्टी

29/05/2026

हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से मजदूरों के हताहत होने की सूचना, दुखद एवं हृदयविदारक है।

ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

राहत बचाव का कार्य तेज़ी से चलाया जाए।

पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे सरकार-किसान पार्टी

28/05/2026

पंडित राजपाल भारद्वाज नगला रामबक्स जी हमारे बीच नहीं रहे-भूमि अधिग्रहण आन्दोलन में वह पीड़ित किसानों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़े रहें थे।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।ऊं शान्ति ऊं।
Bhardwaj

28/05/2026

चौथी पुण्यतिथि पर किसान पार्टी की और से व्रिनम्र श्रद्धांजलि -मनोज शर्मा
भूमि अधिग्रहण आन्दोलन में अधिकारियों की कई-मौकों पर अंग्रेजी में किसानों से बात करने पर- किसान ही के रूप में दमदारी से अंग्रेजी में बात रखी -अधिकारी झांकते रहते थे अगर -बगल।
डाक्टर H.L.Sharma-छलेसर-आगरा के मूल निवासी थे और बरेली कॉलेज में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे।
‌‌@अपने समय के आगरा यूनिवर्सिटी के टांपर भी थे।
जब झांसी से लेकर बरेली तक आगरा विश्वविद्यालय का हिस्सा हुआ करता था।
#व्रिनम श्रद्धांजलि

28/05/2026

बांदा बधाई- आज नहीं कल की भी बात है-मनोज शर्मा

#आगाज़_जनचौपाल
विषय: बांदा में बढ़ते अवैध खनन, बेकाबू वायु प्रदूषण, भीषण गर्मी और लगातार कटते जंगलों पर महा-मंथन एवं चिंतन।

आमंत्रण संदेश:
बांदा के पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव रखने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं:
सम्मानित पत्रकार एवं अधिवक्ता
छोटे-बड़े व्यापारी, मजदूर एवं किसान भाई
पर्यावरण विशेषज्ञ एवं समाजसेवी
मातृशक्ति (महिलाएं एवं लड़कियां)
छात्र-छात्राएं, छात्रनेता एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं समस्त बांदावासी

"बांदा के पर्यावरण को बचाना किसी एक की नहीं, बल्कि हम सब की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।"

स्थान: अवस्थी पार्क, बांदा
समय: शाम 5:00 बजे

निवेदक: समस्त बांदावासी

प्रकृति बचाओ, बांदा बचाओ - भविष्य बचाओ!



Ajad Ajad Banda
#किसान पार्टी

Want your business to be the top-listed Government Service in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Agra