26/04/2026
Agra Nagar Nigam शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्यरत एक प्रमुख नगर निकाय है। यह संस्था स्वच्छ भारत मिशन, कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के सुधार जैसे विभिन्न अभियानों के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और रहने योग्य बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है, साथ ही जनभागीदारी को बढ़ावा देकर नागरिकों को भी इन अभियानों से जोड़ रही है।
26/04/2026
आगरा नगर निगम को नंबर 1 बनाने के संकल्प के साथ, सुपरमैन के सहयोग से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया गया।
इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और रख-रखाव के महत्व को समझाना है।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नंबर 1 बनाने में अपना योगदान दें।
F.
26/04/2026
आज नगर निगम आगरा की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा वार्ड 52, मोती कटरा मंटोला क्षेत्र में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 🎭
इस पहल के माध्यम से स्थानीय रहवासियों और स्कूली बच्चों को सेग्रीगेशन, कंपोस्टिंग और RRR (Reduce, Reuse, Recycle) के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। ♻️
F.
26/04/2026
आगरा नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा वार्ड 92, सुभाष बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।
दुकानदारों और ठेला संचालकों को 2 डस्टबिन रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छता अपनाएं, जिम्मेदारी निभाएं! 💪✨
F.
25/04/2026
आगरा नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से सिल्ट (गाद) उठाने का कार्य निरंतर जारी है। इस अभियान का उद्देश्य नालों एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा शहर में स्वच्छता को और अधिक बढ़ावा देना है।
नगर निगम की यह पहल न केवल जलभराव की समस्या को कम करने में सहायक है, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ आगरा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
F.
25/04/2026
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आगरा के सदन कक्ष में सहायक नगर आयुक्त श्री अशोक प्रिय गौतम जी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव वर्मा जी द्वारा सभी ज़ेड.एस.ओ., एस.एफ.आई., सफाई नायक व म्यूज़ फाउंडेशन टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा को स्वच्छता में नंबर-वन बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।