Agra Nagar Nigam

Agra Nagar Nigam

Share

government organisation

26/04/2026

Agra Nagar Nigam शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्यरत एक प्रमुख नगर निकाय है। यह संस्था स्वच्छ भारत मिशन, कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के सुधार जैसे विभिन्न अभियानों के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और रहने योग्य बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है, साथ ही जनभागीदारी को बढ़ावा देकर नागरिकों को भी इन अभियानों से जोड़ रही है।

26/04/2026

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को भगवान टॉकीज स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें “कैप्टन क्लीन” ने स्वयं आगे बढ़कर सफाई कर नागरिकों को जागरूक किया।

इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे अपनाकर ही हम अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं।

आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–2026 में अपने शहर को प्रथम स्थान दिलाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं।

26/04/2026

आगरा नगर निगम को नंबर 1 बनाने के संकल्प के साथ, सुपरमैन के सहयोग से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया गया।
इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और रख-रखाव के महत्व को समझाना है।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नंबर 1 बनाने में अपना योगदान दें।

F.

26/04/2026

🌱 जागरूक नागरिक, स्वच्छ पर्यावरण 🌱

लोगों को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। जितनी जल्दी हम यह समझेंगे कि कूड़ा-कचरा फैलाने से हमारे शहर और हमारी पृथ्वी को गंभीर नुकसान होता है, उतना ही हमारे भविष्य के लिए बेहतर होगा।

आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि अपने शहर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का कर्तव्य निभाएंगे।

आगरा नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आप भी अपना सहयोग दें और स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें।

F.

26/04/2026

आज नगर निगम आगरा की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा वार्ड 52, मोती कटरा मंटोला क्षेत्र में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 🎭

इस पहल के माध्यम से स्थानीय रहवासियों और स्कूली बच्चों को सेग्रीगेशन, कंपोस्टिंग और RRR (Reduce, Reuse, Recycle) के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। ♻️

F.

26/04/2026

आगरा नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा वार्ड 92, सुभाष बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।
दुकानदारों और ठेला संचालकों को 2 डस्टबिन रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छता अपनाएं, जिम्मेदारी निभाएं! 💪✨

F.

25/04/2026

आगरा नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से सिल्ट (गाद) उठाने का कार्य निरंतर जारी है। इस अभियान का उद्देश्य नालों एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा शहर में स्वच्छता को और अधिक बढ़ावा देना है।
नगर निगम की यह पहल न केवल जलभराव की समस्या को कम करने में सहायक है, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ आगरा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

F.

25/04/2026

आगरा हमारी पहचान है… और इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी। ❤️
मिलिए नए हीरो कैप्टन क्लीन से! 🦸‍♂️✨
कचरे का सही उपयोग, साफ सड़कें और हरित जीवनशैली ही इसका मिशन है। ♻️🌱
वेस्ट से बना कॉस्ट्यूम बताता है — कचरा नहीं, संसाधन है! 🔄
आइए मिलकर बनाएं नंबर 1 आगरा! 🏆

F.

25/04/2026

आगरा नगर निगम द्वारा वार्ड 55 में BWG मीटिंग आयोजित कर कचरा निस्तारण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

25/04/2026

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आगरा के सदन कक्ष में सहायक नगर आयुक्त श्री अशोक प्रिय गौतम जी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव वर्मा जी द्वारा सभी ज़ेड.एस.ओ., एस.एफ.आई., सफाई नायक व म्यूज़ फाउंडेशन टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा को स्वच्छता में नंबर-वन बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Want your business to be the top-listed Government Service in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Near Sursadan, M. G. Road
Agra
282005

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 7am - 5pm
Thursday 9am - 10pm
Friday 9am - 10am
Saturday 9am - 10pm
Sunday 7am - 5pm