13/11/2024
*प्रांतीय महिला खत्री सभा उत्तर प्रदेश का गठन*
*प्रांतीय महिला खत्री सभा उत्तर प्रदेश के गठन को लेकर एक बैठक मुरादाबाद में राजेंद्र नगर स्थित प्रांतीय खत्री सभा उत्तर प्रदेश के संरक्षक श्री महेंद्र कुमार मेहरोत्रा जी के आवास पर 10 नवंबर 2024 को आयोजित की गई*
बैठक में *सर्वसम्मति से महिला हितकारिणी सभा मुरादाबाद की संरक्षक श्रीमती जय श्री खन्ना जी को प्रांतीय महिला खत्री सभा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया तथा मुरादाबाद की श्रीमती नीलू खन्ना जी को प्रांतीय महिला खत्री सभा उत्तर प्रदेश का मुख्य संरक्षक व महिला खत्री हितकारिणी सभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दर्शना खन्ना को प्रदेश का महामंत्री तथा लखीमपुर की श्रीमती सविता चोपड़ा जी को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,आगरा की श्रीमती नेहा सहगल को उपाध्यक्ष तथा प्रयागराज से श्रीमती भारती मेहरोत्रा को कोषाध्यक्ष, वाराणसी की श्रीमती पूनम खन्ना को प्रदेश सचिव , लखनऊ से श्रीमती सोनिया खन्ना जी को प्रदेश सचिव तथा रामपुर से श्रीमती प्रीति कपूर को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया*। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने *प्रांतीय महिला खत्री सभा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी को माल्यार्पण व पटका पहनकर व बुके देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया*।
उसी के तहत प्रदेश *संरक्षक श्री महेंद्र कुमार मेहरोत्रा जी के नेतृत्व में गठन किया गया । इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्री महेंद्र कुमार मेहरोत्रा ने प्रांतीय महिला खत्री सभा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद के रूप में शुभकामनाएं एवं बधाई दिया*।
प्रांतीय खत्री सभा उत्तर प्रदेश के *महामंत्री बृजेश मेहरोत्रा ने भी बधाई दिया* तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया ।

24/10/2023
21/08/2023
20/08/2023
15/08/2023
02/08/2023
02/08/2023
02/08/2023
01/08/2023
01/08/2023
31/07/2023
29/07/2023