07/10/2026
📚 ‘Modified Governance’ पुस्तक का विमोचन
अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने 7 अक्टूबर 2026 को वडनगर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी एवं लेखक श्री प्रेम शंकर झा, IRSS द्वारा लिखित पुस्तक ‘Modified Governance’ का विमोचन किया।
📖 पुस्तक में भारतीय प्रशासन, सुशासन एवं सार्वजनिक सेवा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के साथ प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।
श्री वेद प्रकाश ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक अधिकारियों, प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी।