16/09/2026
सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने EPF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंजूरी दी है। यह कदम बढ़ते वेतन स्तरों और बदलती कार्यशक्ति के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ औपचारिक रोजगार और वित्तीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा।
बढ़ी हुई EPF वेतन सीमा विश्वकर्मा जयंती 2026 से लागू होगी, जो कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा के विस्तार की दिशा में एक नई शुरुआत का प्रतीक है।