राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन

राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन, Social service, Ajmer.

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 07/02/2025
16/03/2024

आज अजमेर जिले की पिसागन तहसील के गांव जेठाना के NKj ईट भट्ठा पर पिछले 6माह से छत्तीस गढ़ के 5मजदूर ईट थपाई का काम करते है मगर कुछ दिनों से भट्ठा मालिक गाली गलोच और मजदूरी मांगा तो मालिक आथी रेट से हिसाब किया और टूट निकल दी 3दिन पहले यूनियन कार्यालय आकर बताया कि हमे घर जाना है
फिर आज कार्यवाही की ओर प्रशासन ने कार्यवाही करके 9000रूपये निकाला जिसका भुगतान कराकर अपने घर के लिए रवाना हुए

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 16/02/2024

ईट भट्ठा मजदूर बैठक अजमेर

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 16/10/2023

अरब सागर में कुछ समय टीम के साथ आनंद

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 26/09/2023

उत्तर प्रदेश के बरेली पीलीभीत शाहजाह पुर में ईट भट्ठा मजदूरों से जनसंपर्क

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 21/08/2023

आज राजस्थान प्रदेश ईट भट्ठा मजदूर यूनियन की उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के नांदी के हनुमान मंदिर में मजदूर व ठेकेदार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 60 से अधिक मजदूरों व ठेकेदारों ने भाग लिया है।
- बैठक में बीते सीजन को लेकर चर्चा की गई जिसमे कई ठेकेदारों व मजदूरों ने अपनी समस्याएं बताई।
- भट्ठे पर मजदूरों के लिए पक्का आवास की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। साथ ही में ईट भट्ठों पर स्वच्छ पानी और शिक्षा को लेकर बातचीत की गई।
- संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मजदूरों और ठेकेदारों को संगठन से जुड़ने को कहा गया।
- PDS को लेकर चर्चा की गई सभी मजदूरों को कार्यस्थल पर अपने साथ राशन कार्ड साथ में लेकर आना है।
- सुरक्षित प्रवास को लेकर मजदूरों और ठेकेदारों को जानकारी दी गई की अन्य राज्य में कैसे सुरक्षित प्रवास किया जा सकता है।

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 10/07/2023

आज दिनांक 10जुलाई23को राजस्थान प्रदेश ईट भट्ठा मजदूर यूनियन की बैठक उत्तर प्रदेश कै शाहजहपुर किले की तिलहर तहसील के गांव धुलिया में अयोजित हुई जिसमे बरेली पीलीभीत शहजहपुर जिले राजस्थान में ईट भट्ठों में काम करने वाले लगभग 100से अधिक से अधिक लोगो ने भाग लिया गया बैठक में ईट भट्ठा मजदूर की काम की परिस्थितियों को लेकर बातचीत की शुरुआत हुई बैठक में निकल कर आया की हम लोग 12se 16घंटा काम करने के बाद भी पर्याप्त मजदूरी नही मिलती हैं और मजदूरी बहुत ही कम है और भट्ठों पर बाकी सुविधा तो बहुत कोसो दूर है इसको लेकरयूनियन ने पिछले साल से जयपुर यूनियन काम शुरू किया और जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया आगामी सीजन को लेकर मजदूरी एवम अन्य मुद्दो को लेकर मांग पत्र तैयार किया और ईट भट्ठा मालिक एसोसियन को दिया इसको लेकर चर्चा की गई और तय किया कि आगामी 20 जुलाई को रेनवाल जयपुर बैठक आयोजित की जाएगी और आगामी रणनीति तैयार कि जायेगी

30/06/2023

ईट भट्ठों से बंधुआ मजदूरों को मुक्त करवाना प्रशासन के साथ किसी युद्ध से कम नहीं ...................................

अजमेर जिलें के सरवाड़ तहसील के गोयला गांव में स्थित DMC ईंट भट्ठे से प्रशासन ने 7 बंधुआ मजदूरों को कराया मुक्त .....

नागौर जिले के परबतसर तहसील के गांवों के अनुसूचित जाति के 7 मजदूर DMC ईंट भट्ठा गोयला तहसील सरवाड़ जिला अजमेर पर ट्रेक्टर से कच्ची ईट भराई का काम करतें थे इन मजदूरों ने पूरे सीजन काम किया!
अब भट्ठे पर काम बंद हो गया था इनका भी काम खत्म हो गया तो जब मजदूरों ने भट्ठा मालिक को अपनी मजदूरी का हिसाब करने की कहा तो भट्ठा मालिक ने कहा की तुम्हारी तो टूट है! बल्कि कोई टूट नहीं है पूरे सीजन काम करने के बाद कैसे टूट निकल सकती है!

जब मजदूरों ने बार बार हिसाब की कहा तो भट्ठा मालिक ने 20 जून 2023 को इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर लीलाराम बावरी को सरवाड़ लेकर गया और मजदूर के नाम का स्टाम्प खरीदा और उस खाली स्टाम्प में लीलाराम के हस्ताक्षर व अंगूठा लगवा लिया उस पर क्या लिखा मजदूर को कुछ भी पता नहीं क्योंकि मजदूर पढ़ा लिखा नहीं है!

बाद में पता चला उस खाली स्टाम्प में भट्ठा मालिक ने 3.50 लाख रूपए मजदूर लीला राम बावरी के उधार लेने हेतू लिख दिया

जब भट्ठा मालिक व मजदूर लीलाराम बावरी सरवाड़ से आने के बाद अपना हिसाब कर घर जाने की कहा तो मालिक ने कहां कि तुम्हारी कोई मजदूरी नहीं निकल रही है बल्कि तुम सब मजदूरों पर 3.50 लाख रूपए टूट (कर्जा ) है जिसको भरना है नहीं तो तुम और तुम्हारे ट्रेक्टर सब यही रहेगें! मजदूरों ने मालिक को काफी समझाया कि हमारा मजदूरी का हिसाब तो करो हमारे ऊपर टूट नहीं निकल सकती है लेकिन भट्ठा मालिक कुछ भी सुनने के लिए तैयार ही नहीं था सिर्फ एक ही बात कह रहा था कर्जा दो नहीं तो यही रहों अगले साल काम करके चुकाना कर्जा !

जब मजदूरों को कोई रास्ता नजर नहीं आया तो इनमें से 2 मजदूर चुपके से भट्ठे ‌निकल कर निकल कर राजस्थान प्रदेश ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के घूघरा अजमेर में स्थित दफ्तर आए और अपनी पूरी आप बीती बताई !

इन दोनों मजदूरों को लेकर 22 जून को जिला कलक्टर अजमेर से मिलें व इन सभी बंधुआ मजदूरों को भट्ठे से मुक्त करवानें की लिखित में शिकायत की गई इस शिकायत पर कलक्टर ने तहसीलदार सरवाड़ को आदेशित किया लेकिन तहसीलदार तो मौके पर नहीं पहुंचे बल्कि उसी दिन पटवारी को भट्ठे पर भेजा पटवारी जी भल्ला बंधुआ मजदूरी क्या समझतें मजदूरों से कोई संवाद नहीं भट्ठा मालिक से मिलें क्या हुआ ,क्या किया पता नहीं और अपने घर निकल लिए मजदूर वहीं फंसे थे! पटवारी के जाते ही तुरंत बाद भट्ठा मालिक सुरेन्द्र सिंह सरवाड़ थाने गए और शिकायत की मजदूर मुझे गाली गलोज कर रहे और मेरे पैसे नहीं दे रहे हैं
बैचारी पुलिस इसी फिराक में रहती है की कोई ऐसा मुर्गा आए जो मालदार हो पुलिस ने बिना दिमांग लगाए व भट्ठा मालिक की बात को सच मानते हुए बिना देर लगाए मजदूर को फोन किया कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत आयी है कल सुबह थानें आइएं

अगले दिन पुलिस से जब हमनें बात कि तब जाकर पुलिस को शान्ति आयी वरना पहले से परेशान मजदूरों को पुलिस ऊपर से परेशान करना शुरू कर दिया!

इस मामलें की शिकायत ई मैल से मुख्य मंत्री,DGP, राष्टीय मानवाधिकार आयोग,मुख्य सचिव,श्रम आयुक्त व विधिक सेवा प्राधिकरण व अभाव अभियोग निवारण समिति राजस्थान के सदस्य भंवर मेघवंशी जी को भी भेजा व ट्वीट भी किया था!

इस कार्यवाही की अगली कड़ी में 24 जून को अजमेर से श्रम विभाग से लेबर इंस्पेक्टर पहुंची
भट्ठा मालिक व मजदूरों से मिली मजदूरी का हिसाब किताब पुछकर मजदूरों व मालिक को सोमवार मतलब 26 तारिख का अजमेर श्रम विभाग में आने का फरमान सुनाकर इतिश्री कर ली

उसके बाद मजदूर मालिक तो श्रम विभाग गया नहीं और मजदूर भट्ठे से बाहर जा नहीं सकते उसी दिन शाम को सरवाड़ पुलिस भट्ठे पर आती है हालांकि यह भी बंधुआ मजदूरों शिकायत के निमित ही भट्ठे पर पहुंची लेकिन पुलिस से भट्ठा मालिक पहले ही मिल लेनें से पुलिस मजदूरों को मुक्त करवाने की बजाय मजदूरों को ही धमकाया की मालिक का पैसा जमा कराओं नहीं तो तुम्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पडेगें ऐसा कह कर वो ही चले गए

लेकिन इतने दिन बाद भी प्रशासन का कोई सक्षम अधिकारी मौके पर जाकर इन बंधुआ मजदूरों को मुक्त करवाने का साहस नहीं किया!

भट्ठा मालिक की शिकायत करने के बाद से ही भट्ठा मालिक ने इनकी झुगीं की लाइट भी काट दी यह सब मजदूर रात बारिश के समय में इतने घनें अधेरें में गुजार रहें थे! और तो और मालिक ने उनका पीने का पानी भी बंद कर दिया जो 27 जून शाम को SDM सरवाड़ ने जाकर चालू करवाया!

इस पर कार्यवाही नहीं होने से 27 जून को यूनियन के साथी वापस जिला कलक्टर से मिले व मजदूरों को मुक्त करवाने की बात कही तब जाकर उसी दिन शाम को SDM सरवाड़ मौके पर पहुंचें मजदूरों से मिले मजदूरों की लाइट पानी चालू करवाई व भटठा मालिक को भी धमकाया लेकिन उसी दिन भी SDM ने भी मजदूरों को गुलामी से मुक्त नहीं करवाया और कल सुबह आंफिस आने की कहकर चले गए !
अगले दिन सुबह जब 2 मजदूर SDM कार्यालय पहुंचे लेकिन अधिकारी मौजूद नहीं थे कहीं कैंप में गए हुए थे दोपहर में थोड़ी देर आए मिले लेकिन अभी देखते हैं कहकर वापस कहीं चलें मजदूर दिन
शाम तक परेशान मजदूर परेशान होते रहें!
जब उनसे फोन पर बात की गई तो साहब ने कहा कि मेनें तो इनको सोमवार को बुलाया था यह आज क्यों आए मतलब बंधुआ मजदूर की इतनी गंभीर शिकायत को भी 8-10 दिन तक लटकाकर रखोगें
हालांकि बाद एसडीएम ने कहां की में बात करता हूं
तुम सब लोग अपने सामान भरों और निकल जाओ में पुलिस भेजता हूं!
मजदूरों को सभी सामान सहित मजदूरों को भट्ठे से रवाना तो करवा दिया लेकिन न तो मजदूरों के कोई बयान लिए और न ही भट्ठा मालिक के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही !

बंधुआ मजदूरी जैसे संवेदनशील विषय पर भी प्रशासन गंभीर क्यों नहीं है इन सब अधिकारियों से इस दौरान बात की गई तो एक में भी बंधुआ मजदूरी की समझ नहीं थी इनके लिए यह एक सामान्य विषय था इनकी नजर में बंधुआ मतलब जब यह मौके पर गए तब किसी न किसी रस्सी से या कोठरी में बंद मिलते तो तब यह लोग मजदूरों को बंधुआ मानते हालांकि बंधुआ मजदूरी जैसे विषय पर इन सब को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है !
हालाकिं 7 दिन की लम्बी मस्क़त के बात यह सभी मजदूर भट्ठे से मुक्त होकर सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं!

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 22/06/2023

आज जिला कलेक्टर अजमेर के नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र मैं काम करने वाले मजदूरों के मुद्दों पर लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रवासी ईट भट्टा मजदूरों के मुद्दों को प्रशासन को अवगत कराया गया प्रशासन ने ईट भट्टों में मजदूरों के साथ जो भी समस्या है उसको लेकर एक ज्ञापन मांगा गया है और जिले में ईट भट्टों की सूची के साथ ज्ञापन देने होते हुए और प्रशासन ने सहयोग करने का वादा किया गया

Photos from   राजस्थान प्रदेश ईट भट्टा मजदूर यूनियन 's post 30/05/2023

रेनवाल मांझी में राजस्थान प्रदेश ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन की बैठक संपन्न हुई ।

दिनांक 28 मई 2023 को रेनवाल मांझी जयपुर में राजस्थान प्रदेश ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित हुई जिसमें रेनवाल क्षेत्र के आस पास के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले 100 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया।

ईंट भट्ठों पर सीज़न लगभग जून के अंत तक चलता है लेकिन बारिस की मेहरबानी से यह सीज़न अंतिम पड़ाव पर है। इस पूरे सीजन में बारिश ने ईंट भट्ठा मजदूरों का बहुत नुकसान किया शायद अधिकांश मजदूरों की तो पैसगी भी नहीं चुकेगी। उन मजदूरों अगले साल आकर चुकाना पड़ेगा ।
क्यूंकि ईंट भट्ठों में मजदूरी पीस रैट सिस्टम है प्रति हजार ईंट के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। पीस रेट पद्धति मजदूरों का बहुत शोषण होता है।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मजदूरों को यूनियन का सदस्य बनानें पर चर्चा हुई।

इस क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर मजदूरों की मजदूरी लम्बे समय से नहीं बढ़ी है व मंहगाई दिनों दिन बढ़ रही है
आगामी सीजन में मजदूरी बढानें को लेकर बैठक में मजदूरी मांग पत्र तैयार किया गया व मांग पत्र को लागू करवाने की रणनीति पर चर्चा की गई ।

इस क्षेत्र की नई कार्यकारिणी के साथ सोर्स व डेस्टिनेशन की कार्य योजना बनाई गई ।

बैठक में सभी मजदूर मजदूरी को लेकर लामबंद
हुए व मजदूरी बढानें व ईंट भट्ठा मजदूरों के शोषण को खत्म करने के लिए संघर्ष करनें पर सहमत हुए।

30/05/2023

छत्तीस गढ़ राज्य से दलित आदिवासी परिवार अपना जीवन यापन करने के लिए प्रति वर्ष लाखों कि संख्या में ईट भट्ठों में काम करने हेतु वहा के स्थानीय दलाल के मार्फत अन्य राज्यों काम करने के लिऐ भेजा जाता है दलाल को केवल कमीशन से मतलब है जहा पर मजदुरो को भेजा जाता वहा कैसी स्थिति है और किस स्थिति में काम करता है केवल सीजन की शुरूआत सितंबर माह से जून माह का सीजन होता है दलाल केवल शुरूआत में भट्ठे पर छोड़ता है और जून माह अपना कमीशन लेने आता है दूसरी बात यह है कि ईट भट्ठों में पीस रेट होने से मजदूरों 12से 16घंटे काम करने के बाद भी न्युनतम मजदूरी भी नही मिलती हैं आज भारत देश है मगर ईट भट्ठों में काम करने वाले मजदूर आज भी आजाद नही है ऐसा ही कल छत्तीस गढ़ के 17परिवार अजमेर में काम करने आए हैं पिछले सप्ताह बारिश होने के कारण काम बाद हो गया है और अब मजदूर घर जाना चाहते हैं मगर भट्ठा मालिक और दलाल दोनो मजदूरी का हिसाब नही कर रहा है इसको लेकर ज़िला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन दिया

15/05/2023
Want your business to be the top-listed Government Service in Ajmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Ajmer
305001