Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.

Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.

Share

Electricity distribution company in Rajasthan. Energy company

08/05/2026

अब बिजली सेवाएं और भी आसान 📱बिजली मित्र मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अब बिजली बंद होने, तकनीकी समस्याओं एवं अन्य शिकायतों को ट्रैक कर कर सकते हैं।
साथ ही बिल भुगतान, मीटर रीडिंग, बिल विवरण, नए कनेक्शन एवं अन्य सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध।

डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ उपभोक्ताओं को तेज, सरल और पारदर्शी सुविधा प्रदान करने की दिशा में अहम कदम।

08/05/2026

सौर ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भर बन रहे सीकर निवासी

07/05/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष-2027 तक प्रदेश में किसानों को कृषि उपयोग के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अजमेर डिस्कॉम के 14 में से 12 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को दिन में दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अजमेर प्रदेश का पहला ऐसा वितरण निगम बनने की ओर अग्रसर है जहां सभी जिलों में दिन के 2 ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति सुलभ हो सकेगी।

07/05/2026

हर शिकायत के समयबद्ध निस्तारण के लिए हमारी टीमें 24×7 सक्रिय
बेहतर सेवा के लिए निरंतर प्रयास

07/05/2026

बिजली सेवाएं अब और आसान ⚡
बिजली मित्र ऐप डाउनलोड करें और घर बैठे सभी सेवाओं का लाभ लें।

07/05/2026

पीएम सूर्य घर योजना में रूफ टॉप सोलर लगाएं बिजली बिल की चिंता से मुक्ति पाएं

07/05/2026

डिस्कॉम की सेवाओं का लाभ X प्लेटफॉर्म पर लेने के लिए अभी फॉलो करें

06/05/2026

चंदेरिया स्थित 220 केवी - जीएसएस पर 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा मजबूत पावर बैकअप। पूर्व में 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता बढ़ाई जा चुकी है, जिससे सिस्टम को मजबूती मिली है।

06/05/2026

बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भाटड़ा में निर्माणाधीन 132 केवी ग्रिड का काम अब अपने अंतिम चरण में है। परियोजना पूर्ण होने के बाद गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी, जिसका सीधा फायदा घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और छोटे कारोबारियों को मिलेगा।

06/05/2026

छोटी आदतें जो आपके बिजली बिल को रखती है नियंत्रित

Photos from Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.'s post 05/05/2026

विश्व अस्थमा दिवस पर अजमेर विद्युत वितरण निगम के पंचशील स्थित मुख्यालय में शंकर आयुर्वेद हॉस्पिटल, अजमेर के सहयोग से कार्मिकों हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही ब्लड शुगर एवं बीपी जांच के साथ कांस्य थाली चिकित्सा एवं फुट वाइब्रेशन थैरेपी जैसी आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई। निगम प्रबंधन ने सभी कार्मिकों से ऐसे आयोजनों में भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ajmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Vidyut Bhawan, Panchsheel Nagar, Makarwali Road
Ajmer
305001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm