Ailrsa Ajmer

Ailrsa Ajmer

Share

All India Loco Running Staff Association is a Train Drivers' union working fir the conservation of rights of drivers' and make them aware to do fight 4 rig

Photos from Ailrsa Jodhpur's post 26/12/2021
27/09/2021

जिन लोगों को लगता है कि एक ALP करता ही क्या है?? 2तो लोग ज़रूर देखें।

AILRSA ऐसे जाबांजों को सलाम करती है।

सहायक लोको पायलट, गोंडिया श्री सुदेश फुंडे को इनकी बहादुरी के लिए दिल से सलाम।

22/09/2021

*ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA)* का
*6th NWR ZONAL BGM-2021 जोधपुर* में!
*आप श्रीमान सादर आमंत्रित हैं।*
*🚩आयोजनकर्ता/मेज़बान - अलारसा,जोधपुर🚩*
*🚩दिनांक :- 25/09/2021
🚩* *वार शनिवार*
*🚩स्थान :- गांधी शांति प्रतिष्ठान केन्द्र, जेएनयू हेड आफिस के सामने, जोधपुर🚩*
****************************
*मुख्य अतिथि* - काॅमरेड एमपी देव ( Central Railway (CR)
JOINT SECRETARY GENERAL)
*अतिथि*- काॅमरेड दयालसिंह राठौर (कोटा),काॅमरेड श्याम नायर (अहमदाबाद)
*कार्यक्रम -*
*उद्घाटन सत्र -* 09.00 बजे से 10.00 तक
*बीजीएम डेलिगेट सत्र -*
प्रथम सत्र - 10.00 बजे से 13.00 तक
लंच - 13.00 बजे से 15.00 तक
द्वितीय सत्र - 15.00 बजे से 17.00 तक
*नये पदोन्नत साथियों का स्वागत एवं सपरिवार सेफ्टी सेमिनार* - 18.00 बजे से 20.00 तक
*डिनर -* 19.00 बजे से 22.00 तक
*सांस्कृतिक कार्यक्रम -* 20.00 बजे से 22.00 तक
*जोनल बीजीएम के आयोजक:-* _जोधपुर,जयपुर,अजमेर,बीकानेर मंडल!_
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
सौजन्य:-
*आयोजनकर्ता & निवेदन:-*
*ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन,अलारसा(AILRSA)जोधपुर मंडल!*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
_!!रनिंग स्टाफ के "हर कदम "के साथ-अलारसा!!_
*_Do your Duty, Fight for your Rights_*

28/05/2021

कोरोना काल की दूसरी लहर में प्राणवायु की किल्लत की विकट समस्या से निपटने के लिए भारतीय रेल ने एक अत्यंत सराहनीय कदम उठाया और ऑक्सीजन एक्सप्रेस नामक मालगाड़ी को ग्रीन कॉरिडोर में यानि सर्वोच्च प्राथमिकता वाली ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया।

जैसा कि आपको पता ही होगा कि कोई भी वाहन चाहे वो रिक्शा हो या हवाई जहाज, बिना चालक के नहीं चल या दौड़ सकता। और जब बात सर्वोच्च प्राथमिकता की हो, तो आप ये अंदाज़ा लगा ही सकते हैं कि इसके चालक को कितना सजग, सतर्क, तेज़, चुस्त और चौकन्ना होना अतिआवश्यक है। किंतु इन सभी विशेषताओं के इतर कुछ विशेषताएं और हैं जिनका ज़िक्र न तो रेलवे करता है और न ही कोई जानता है वो विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं -

1. ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लोको पायलट को 6 से 8 घण्टे तक एकाग्रता रखना आना चाहिए, क्योंकि इसे विज्ञान भी नकारता है, कि एक व्यक्ति 4 घण्टे से ज्यादा एक जगह ध्यान नहीं लगा सकता, तू हुआ न हमारा लोको पायलट सुपरमैन या कोई योगी।
2. ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लोको पायलट को 6 से 8 घण्टे भूखा रहना आना चाहिए, क्योंकि ये ट्रैन कहीं नहीं रुकती है, सिवाय क्रू बदली होने के, देखा लोको पायलट का नियंत्रण अपनी इन्द्रियों पर, तो क्या इन्हें योगी की उपाधि से नवाज़ा नहीं जाना चाहिए।
3. बिना ऑटो पायलट मोड के ट्रैन को अधिकतम गति पर बनाये रखने की कला, हालांकि ये कौशल लगभग सभी लोको पायलट में हैं, किन्तु कुछ देर की बात हो तो ठीक है, परन्तु 6 से 8 घण्टा अधिकतम गति पर बनाये रखने से लोको पायलट के दिमाग का वही हाल होता है, जो आपका एक पानी से भरे गिलास को निरन्तर सीधा हाथ करके 6 से 8 घण्टे में हो सकता है। आप खुद समझदार हैं अंदाज़ा लगा लीजियेगा।
4. ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लोको पायलट को एक अद्वितीय, अनोखे, अप्राकृतिक, अतुलनीय, आलौकिक, अपरिमित, और अचंभित कर देने वाले हुनर से परिपूर्ण होना अत्यंत ही आवश्यक है और वो है किसी बोतल या थैली में लघु शंका से निवृत्त होना। हालांकि ये सुनने में आपको अजीबो गरीब लग सकता है किंतु ये सत्य है और वो भी चलती ट्रेन के केबिन में अपने सहयोगियों के सामने। क्यों है ना ये कला दूसरी दुनिया की। क्योंकि ट्रैन तो अब रुकेगी नहीं। शुरू हुई तो सीधा 300 से 400 किमी पर ही रुकेगी 6 से 8 घण्टे बाद। और जो लोको पायलट ये कला को निभाने में अक्षम रह जाते हैं उन्हें फिर किया जाता है प्रताड़ित अलग अलग तरीकों से, जैसे आप स्टेटमेंट लिखकर दो कि इतने सेकंड या मिनट कहाँ खराब कर दिए, कैसे कर दिये, क्यों कर दिए, कब कर दिए, जवाब प्रशासनानुसार हो तो ठीक अन्यथा तुम आ जाओ ससपेंड होकर साहेब से मिलने, बताते हैं तुम्हे हम गाड़ी चलाना, हालांकि वहाँ गाड़ी चलाना सिखाने के अलावा सब कुछ सिखाया जाता है जैसे गालियाँ कैसे दी जाती हैं, ज़लील कैसे किया जाता है, मर्यादा का उल्लंघन कैसे किया जाता है, मानसिक ग़ुलामी को कैसे बरकरार रखा जाता है, डराया धमकाया कैसे जाता है, किसी की ज़िंदगी खराब कैसे की जाती है, किसी के स्वाभिमान को ठेस कैसे पहुँचायी जाती है, आदि। हाँ ट्रेन कैसे चलाई जाती है ये उन्हें भी नहीं पता होता है, क्योंकि ये सारी कलाएं उन्हें ही आती हैं जिन्हें ट्रैन चलानी नहीम आती।

खैर बातें बहुत हो गईं, अब चलते हैं सार की ओर और वो ये है कि हमारे रेल मंत्री को ये तक नही पता कि ट्रेन कैसे चलती है, यदि पता होता तो लोको पायलट का नाम और फ़ोटो चिपकाना नहीं भूलते। और यदि ये एक बार भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस के इंजन में बैठ गए होते तो फिर ये ज़िन्दगी में कभी लोको पायलट के अलावा किसी को रेल कर्मचारी मानने में भी देर लगाते।

अंततः AILRSA अजमेर मंडल इस खबर की कड़ी निंदा करता है, और आप सभी लोको रनिंग स्टाफ से अपील करता है कि इस अतार्किक खबर का खंडन करें और रेल प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुंचाए कि साहेब ट्रेन चलाने वालों को भी कभी याद कर लिया करो, जय हमेशा ही सौतेला व्यवहार करते रहोगे।

और हाँ हमारी बातें समझ में न आ रही हों, या तकलीफ हो रही हो, तो इस खबर में प्रकाशित एक भी चेहरे को हमारे साथ एल बार 400 किमी के अनवरत सफर पर ज़रूर भेजें। फिर या तो ये कभी नहीं बोलेंगे कि हम ट्रेन चलाते हैं या फिर ये कभी ऐसी खबरों में अपनी तस्वीर देने में डरेंगे।

एक पीड़ित लोको पायलट

निवेदक

AILRSA अजमेर

08/05/2021

रेलवे के महान ट्रेड यूनियनिस्ट, सदैव संघर्षशील, सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत को जीने वाले, अपने हक़ के लिए सदैव लड़ने और लड़ने के लिए प्रेरित करने वाले, सन 74 की रेल हड़ताल के अग्रिम पंक्ति के मजदूर नेता, लोको रनिंग स्टाफ के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर करने वाले, ओजपूर्ण वक्ता, तेजपूर्ण भाषण व अपने फौलादी इरादों के लिए रेल के मजदूरों के बीच पहचाने जाने वाले, लाखों रेल मजदूरों के दिलों की धड़कन, लोको रनिंग स्टाफ को एक सम्मानित स्तर तक लाने वाले व इनके कार्यस्थल और जीवनयापन की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने वाले, रेलवे की सभी ट्रेड यूनियन में अपना लोहा मनवा चुके, रेलवे ट्रेड यूनियन के मेरे पथ प्रदर्शक, मेरे आदर्श नेता, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के राष्ट्रीय महासचिव (सेक्रेटरी जनरल), आदरणीय कॉमरेड एम एन प्रसाद जी (दादा) को उनके जन्मदिवस पर अनेकों बधाई व शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और आपका मार्गदर्शन सदैव हमें यूँहीं मिलता रहे।

कॉम एम एन प्रसाद ज़िंदाबाद
अलारसा जिंदाबाद

निवेदक

अलारसा अजमेर परिवार

आपका

गौरव सेन

मण्डल अध्यक्ष, अजमेर, AILRSA
केंद्रीय संगठन सचिव, AILRSA

01/05/2021

*🚩🙏अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस🙏*🚩

मई 1886 में शिकागो में बहे मजदूरों के खून से लाल हुए संघर्ष के झण्डे के लाल रंग को और 8 घंटे कार्य की स्थापना करवाकर 1923 में भारत में कॉमरेड सिंगररवेल के नेतृत्व में पहली बार मद्रास में फहराये गए लाल झण्डे के नीचे संगठित होने के मजबूत इरादों, सतत संघर्ष और चट्टानी एकता का सदैव प्रदर्शन करने की अपील के साथ और इन्हीं सब के प्रति मेरी कटिबद्धता का और मजबूत संकल्प लेते हुये दुनिया के और खासकर रेलवे के मेरे सभी कामगार भाइयों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इस खास मौके पर एक मजदूर की तरफ से अनेकों शुभकामनाएं और क्रन्तिकारी लाल सलाम।

मजदूर एकता जिंदाबाद
दुनिया के मजदूर एक हो
इंकलाब जिंदाबाद

आपका साथी

गौरव सेन

लोको पायलट, आबूरोड, अजमेर मंडल, उ.प.रे.
मंडल अध्यक्ष, अजमेर
केंद्रीय संगठन सचिव, उ.प.रे.
AILRSA

19/04/2021

मुम्बई मंडल के रेलकर्मी श्री मयूर सालखी ने अपनी जान पर खेलकर एक मासूम बच्चे की जान बचाई।

अलारसा अजमेर मंडल परिवार श्री मयूर सालखी जी के जज़्बे और हिम्मत को दिल से सलाम करता है।

अलारसा अजमेर

13/11/2020

अजमेर मंडल के आप समस्त लोको रनिंग स्टाफ और आपके परिवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, अजमेर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से दीपोत्सव के इस पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

माँ लक्ष्मी आप सभी को और आपके परिजनों को सुख, समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करे।

जय अलारसा

शुभेच्छु : AILRSA अजमेर

11/11/2020

*💐💐बधाई💐💐*

अजमेर मंडल के सभी लोको पायलट मालगाड़ी के पद पर पदोन्नत हुए साथियों को अलारसा अजमेर मंडल परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉
अलारसा अजमेर मंडल परिवार आपके उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य की कामना करता है।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
साथ ही सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने को आश्वस्त करता है व उसी प्रकार के सहयोग की भी आप सभी से उपेक्षा करता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सुरक्षित, संरक्षित व समयपालित रेल संचालन करते हुए अपने संवर्ग का मान सम्मान बढ़ाते हुए आप सभी नित नई ऊंचाइयों को छूते रहंगे ऐसी कामना है।

*आपका साथी*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
गौरव सेन, मंडल अध्यक्ष

बृजेश कुमार शर्मा, मंडल सचिव

एवं समस्त अलारसा अजमेर मंडल परिवार

Want your business to be the top-listed Government Service in Ajmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Ajmer
305001