12/05/2026
........❗
💐💐💐
संस्कार पब्लिक एकेडमी, हायर सेकंडरी - पोलाय कलां की पूर्व छात्रा (2011 से 2019) डॉ. शीतल राकेश जी चंद्रवंशी - MBBS (कोरखिया) ने पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर (PCMS), भोपाल, मध्य प्रदेश से MBBS की पढ़ाई पूर्ण कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर अपने संस्थान में टॉप किया है.........❗
बिटिया डॉ. शीतल की उपलब्धि पर परिजन बहुत प्रसन्नचित्त एवं उत्साहित है, बिटिया ने डॉक्टर बन समाज में चिकित्सा के क्षेत्र में अपने परिजन, समाज, क्षेत्र एवं विद्यालय संस्थान को गौरवान्वित किया है........❗
संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया अपने विद्यालय की डॉक्टर बिटिया की उपलब्धि पर बधाईयां प्रेषित करता है, एवं भावी जीवन में अधिक सुयशता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है.............❗
🌸🌸🌸
02/05/2026
#शाजापुर_में_आयोजित_लाड़ली_लक्ष्मी_उत्सव..❗
संस्कार शैक्षणिक समूह - अकोदिया की शैक्षणिक इकाई - " #संस्कार_पब्लिक_एकेडमी_हायर_सेकेंडरी_मोहन_बड़ोदिया" की छात्रा चित्रांशी शर्मा पिताश्री विपिन जी शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा में वाणिज्य संकाय में शाजापुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर शाजापुर में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शाजापुर विधायक महोदय श्री अरुण जी भीमावद द्वारा सम्मानित किया गया............❗
बिटिया चित्रांशी की उपलब्धि से परिजन, गांव, क्षेत्र, समाज एवं विद्यालय संस्थान गौरव को गौरव प्राप्त हुआ है.........❗
17/04/2026
ालिका.................................❗
#धन्यवाद_एवं_आभार :- राज एक्सप्रेस समाचार पत्र।
समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत बहुत बधाइयां एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएं............❗
17/04/2026
ालिका.................................❗
#धन्यवाद_एवं_आभार :- दैनिक स्वदेश समाचार पत्र ।
समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत बहुत बधाइयां एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएं............❗
17/04/2026
ालिका.................................❗
#धन्यवाद_एवं_आभार :- समाचार पत्र।
समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत बहुत बधाइयां एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएं............❗
17/04/2026
ालिका.................................❗
#धन्यवाद_एवं_आभार :-दैनिक भास्कर समाचार पत्र।
समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत बहुत बधाइयां एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएं............❗
08/03/2026
#जीत_का_रुद्राभिषेक...........................❗
‼️मिट्टी के बेटे, फिर से जीते‼️
गूँज उठा है नीला अम्बर फिर एक बारी,
विश्व विजयी भारत की, अश्वमेध यात्रा है जारी.......❗
टी-20 वर्ल्ड कप -2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की अद्भुत, अद्वितीय, अकल्पनीय, अभूतपूर्व विजय पर बधाइयां............❗
#शुभकामनाएं_भारत................................❗
ये रात, ये अंदाज और जीत का ये मिजाज हमेशा याद रहेगा।
08/03/2026
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं.....❗
‼️ #अतुलं_तत्र_तत्तेजः_सर्वदेवशरीरजम् ‼️
‼️ #एकस्थं_तदभून्नारी_व्याप्तलोकत्रयं_त्विषा‼️
#भावार्थ :-
सभी देवताओं से उत्पन्न हुआ और तीनों लोकों में व्याप्त #अतुलनीय_तेज, वह अतुल्य तेज जब एकत्रित हुआ तब वह नारी बना।
प्रतिवर्ष #08मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर #अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस मनाया जाता है।
इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर इस दिन का जश्न मनाते हैं। सबसे #पहला_महिला_दिवस, #न्यूयॉर्क शहर में #सन1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। #सन1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इसे अब कई पूर्वी देशों में भी मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिलाओं के समानाधिकार को बढ़ावा और सुरक्षा देने के लिए विश्वभर में कुछ नीतियाँ, कार्यक्रम और मापदण्ड निर्धारित किए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार किसी भी समाज में उपजी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक समस्याओं का निराकरण महिलाओं की साझेदारी के बिना नहीं पाया जा सकता।
भारत में भी महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। पूरे देश में इस दिन महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समारोह आयोजित किए जाते हैं। महिलाओं के लिए काम कर रहे कई संस्थानों द्वारा जैसे अवेक, सेवा, अस्मिता, स्त्रीजन्म जगह-जगह महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। समाज, राजनीति, संगीत, फिल्म, साहित्य, शिक्षा क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कई संस्थाओं द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
भारत में एक महिला को शिक्षा का, वोट देने का अधिकार और मौलिक अधिकार प्राप्त है। धीरे धीरे परिस्थितियाँ बदल रही हैं। भारत में आज महिला आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। माता-पिता अब बेटे-बेटियों में कोई फर्क नहीं समझते हैं। लेकिन यह सोच समाज के कुछ ही वर्ग तक सीमित है।
सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आज़ादी मिलेगी, जहाँ उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, जहाँ उन्हें दहेज के लालच में जिन्दा नहीं जलाया जाएगा, जहाँ कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी, जहाँ बलात्कार नहीं किया जाएगा, जहाँ उसे बेचा नहीं जाएगा। समाज के हर महत्वपूर्ण फैसलों में उनके नज़रिए को महत्वपूर्ण समझा जाएगा। तात्पर्य यह है कि उन्हें भी पुरूष के समान एक इंसान समझा जाएगा। जहाँ वह सिर उठा कर अपने महिला होने पर गर्व करे, न कि पश्चाताप कि काश मैं एक लड़का होती।
#यत्र_नार्यस्तु_पूज्यन्ते_रमन्ते_तत्र_देवता:।
#यत्रैतास्तु_न_पूज्यन्ते_सर्वास्तत्राफला: #क्रिया:।
#भावार्थ :-
जिस परिवार में स्त्री की पूजा की जाती है, अर्थात् दैवीय गुण, दैवीय सुख और उत्तम संतान होती है और जिस परिवार में स्त्री की पूजा नहीं होती है, वह जानता है कि उसके सभी कार्य निष्फल हैं।
's .
14/02/2026
ालिका..............❗
#आभार - एम.पी. एक्सप्रेस दैनिक समाचार - पत्र ..❗
14/02/2026
ालिका..............❗
#आभार - दैनिक भास्कर समाचार - पत्र........❗