Sandeep Singh

Sandeep Singh

Share

Public servant dedicated to development, transparency,and people’s welfare. Driven by vision. Powered by people. Building tomorrow with today’s voices.

Working to bring positive changes. State Minister Education Uttar Pradesh Govt.

Photos from Sandeep Singh's post 04/06/2026

आज जनपद मथुरा स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में संचालित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र एवं अंतिम पंक्ति के लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

03/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ॐ शांति।

02/06/2026

बुद्धिर्बलं यशो धैर्यं निर्भयत्वमरोगताम्।
अजाड्यं वाक्पटुत्वं च हनुमत्स्मरणाद्भवेत्॥

ज्येष्ठ मास के पावन पंचम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल का वास हो।

जय बजरंगबली!

Photos from Sandeep Singh's post 01/06/2026

मेधा का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान

आज लखनऊ में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, अनुशासन और लगन ही आपके स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला है।

सभी अभिभावकों, गुरुजनों एवं प्रधानाचार्यों का भी अभिनंदन, जिनके मार्गदर्शन, समर्पण और प्रेरणा ने इन प्रतिभाओं को सफलता के इस शिखर तक पहुँचाया है।

इस अवसर पर मा. उप मुख्यमंत्री श्री Keshav Prasad Maurya जी एवं मा. माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

01/06/2026

लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में...

01/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के बिजौली मंडल (अलीगढ़) अध्यक्ष श्री सोनू चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

01/06/2026

उत्तर प्रदेश सरकार में मा. माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

01/06/2026

सुरक्षित बचपन, समृद्ध भविष्य

बच्चे राष्ट्र की सबसे अमूल्य धरोहर हैं। उनका सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि प्रत्येक बच्चा अपने सपनों को साकार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सके।

31/05/2026

नारी सशक्तिकरण, लोककल्याण और सुशासन की अप्रतिम प्रतीक, कुशल प्रशासक एवं परम शिवभक्त लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

आपने तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार एवं मंदिरों के निर्माण के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अतुलनीय योगदान दिया।

सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता एवं जनकल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन युगों-युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा।

30/05/2026

उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Aligarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


A/11 Pragati Vihar , Marris Road
Aligarh
202001