27/10/2025
SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण
मुख्य चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) शुरू करने की घोषणा की है। इनमें अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यह प्रक्रिया आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के अद्यतन के लिए की जा रही है।
प्रक्रिया:
प्रत्येक क्षेत्र का BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाएगा और उन्हें यूनीक इनूमेरेशन फॉर्म देगा। जिन मतदाताओं का नाम पहले से सूची में है या जिनके माता-पिता का नाम 2003 की सूची में था, उन्हें कोई दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल नए या लिंक न हो पाए मतदाताओं को ही अपने दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
आवश्यक दस्तावेज़:
पहचान, पता और नागरिकता प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या 2002 की वोटर लिस्ट में माता-पिता के नाम का प्रमाण आवश्यक होगा।
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम:
ऑफलाइन: BLO घर पर आकर फॉर्म देगा, दस्तावेज़ एकत्र करेगा और जानकारी सत्यापित करेगा।
ऑनलाइन: नागरिक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ या Voter Helpline App से “Apply for Voter Registration” विकल्प चुनकर आवेदन कर सकते हैं।

20/09/2025