PRO Alirajpur

Call Directions Website Contact the organization

PRO Alirajpur PROjansampark Alirajpur, Government of Madhya Pradesh

05/10/2026

श्रीमती मनीषा निवासी कुंडलवासा द्वारा बताया गया कि महिला बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना(PMMVY) का लाभ मिला जिससे गर्भ अवस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने में मदद मिली , इसके लिए उसने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_सेतु_अभियान



चांदपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं जिला स्तरीय सेवा सेतु अभियान का आयोजनआलीराजपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं जिला ...
03/10/2026

चांदपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं जिला स्तरीय सेवा सेतु अभियान का आयोजन

आलीराजपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं जिला स्तरीय सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत चांदपुर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 783 आवेदन प्राप्त हुए।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर परीक्षण कर निराकरण करना है। आधार कार्ड में नाम सुधार, भूमि संबंधी प्रकरण सहित विभिन्न समस्याओं का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से भूमि संबंधी प्रकरणों का निराकरण कर आवेदकों को पावती उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। जिले के फलियों को सड़कों से जोड़ने का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

मंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों से स्वरोजगार एवं पशुपालन योजनाओं का लाभ लेने और व्यवसाय के लिए ऋण हेतु शिविर में आवेदन करने का आह्वान किया। उन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज को आगे आने की अपील भी की। इस दौरान पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए गए ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , सीईओ जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, साहित जनप्रतिनिधि , समस्त विभाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने मोरधी में किया निरीक्षणआलीराजपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ...
03/10/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने मोरधी में किया निरीक्षण

आलीराजपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्राम मोरधी में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा आम के बगीचे का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पंचायत में मनरेगा, कपिलधारा, पौधारोपण एवं जल संवर्धन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सक्रिय जॉब कार्ड, जल संवर्धन के कार्यों तथा वर्ष 2024-25 के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों का आवश्यक अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पौधारोपण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए रोपित पौधों के संरक्षण एवं देखरेख पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों तथा संबल योजना के परिवार सहायता एवं अनुग्रह सहायता से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। पेंशन एवं पीडीएस से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम की शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया और खाद्यान्न वितरण, स्टॉक तथा हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत एवं संबंधित संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम मोरधी निवासी प्रकाश पिता इंदर सिंह भिड़े के आम के बगीचे का निरीक्षण कर उद्यानिकी गतिविधियों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यानिकी आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#सेवा_सेतु_अभियान _अभियान


कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति में सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजितसेवा संकल्प अभियान के तहत फतेह क्लब मैदान मे...
03/10/2026

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति में सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत फतेह क्लब मैदान में नागरिकों ने किया योग एवं ध्यान

आलीराजपुर। सेवा मेरा योगदान अभियान (सेवा संकल्प अभियान-2026) के अंतर्गत शनिवार को फतेह क्लब मैदान, आलीराजपुर में जिला स्तरीय सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, योग शिक्षकों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं नियमित योगाभ्यास के महत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले योग शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
Jansampark Madhya Pradesh
#सेव_संकल्प_अभियान



सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एकलव्य परिसर में चला स्वच्छता अभियानमंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिता च...
02/10/2026

सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एकलव्य परिसर में चला स्वच्छता अभियान
मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान एवं विधायक सेना महेश पटेल ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, किया वृक्षारोपण

आलीराजपुर, 2 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एकलव्य परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान एवं जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने सहभागिता करते हुए स्वयं झाड़ू लगाई और आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आलीराजपुर का संदेश भी दिया गया।

अभियान के दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने था स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जिस स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी नियमित जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी और इसके बाद अपने मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। हम स्वयं अपने आसपास गंदगी न करें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। यही महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के विचारों को वास्तविक रूप में अपनाने का सार्थक प्रयास होगा।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प में अपना योगदान दे सकते हैं। नागरिक कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखें तथा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ नागरिकों की पहचान है। यदि प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह न तो स्वयं गंदगी करेगा और न ही किसी अन्य को गंदगी करने देगा, तो हमारा आलीराजपुर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बन सकता है।

वृक्षारोपण के अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। स्वच्छता और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के लिए समाज की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अभियान में सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेकर शपथ भी ग्रहण की।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , तहसीलदार श्रीमती मंजू डावर ,नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला साहित जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
Jansampark Madhya Pradesh
#सेव_संकल्प_अभियान
#स्वच्छता_सेवा_अभियान


*विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*  *आलीराजपुर, 01 अक्टूबर 2...
01/10/2026

*विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*

*आलीराजपुर, 01 अक्टूबर 2026।* संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिले के भ्रमण के दौरान दीपा की चौकी स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने मच्छरों से बचाव की व्यवस्था, विद्यार्थियों के कपड़ों की धुलाई, शौचालयों की स्वच्छता, कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रकाश व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। भोजन में उपयोग किए जा रहे चावल की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन एवं नाश्ते में ताजी सब्जियों सहित पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने को कहा।

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छोटी छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में वॉशिंग मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधीक्षक को दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।



*तहसील कार्यालय एवं न्यायालय का संभाग आयुक्त ने किया निरीक्षण*  *लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण एवं नियमि...
01/10/2026

*तहसील कार्यालय एवं न्यायालय का संभाग आयुक्त ने किया निरीक्षण*
*लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण एवं नियमित न्यायालय संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*

आलीराजपुर। संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने तहसील कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने लंबित देयकों के भुगतान, बिल रजिस्टर, कैशबुक, सेवा पुस्तिका सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयीन अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का नियमानुसार एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यालयीन कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने नामांतरण के विवादित एवं अविवादित प्रकरणों, सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि नामांतरण, आरबीसी, आरसीएमएस एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

संभाग आयुक्त ने न्यायालय का नियमित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने, प्रकरणों की नियमित सुनवाई करने तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की सतत समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रहें तथा न्यायालयीन कार्यों में समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।



*संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण*आलीराजपुर। संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिले ...
01/10/2026

*संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण*

आलीराजपुर। संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिले के भ्रमण के दौरान आदर्श आंगनवाड़ी वार्ड 1 राक्सा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति एवं पोषण आहार की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने कुपोषित बच्‍चों के लिए किए जा रहे प्रयासों , प्रसव (इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी) की स्थिति , बच्‍चों के वजन , पोषण आहार आदि से संबंधित की जानकारी ली तथा टीएचआर (टेक होम राशन) के सैंपल की जांच की। साथ ही गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , साथ ही बच्चों को हाथ धोने सहित स्वच्छता एवं अच्छी आदतों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र लाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आयुक्‍त श्री लाक्षाकार ने आंगनवाडी केन्द्र पर वृक्षारोपण भी किया किया साथ ही उन्होंने पोषण आहार प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम,अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री विक्रांत भास्कर दामले उपस्थित रहे।



*संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*  *निरीक्षण के दौरान चेकलिस्ट तैयार कर प...
01/10/2026

*संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*

*निरीक्षण के दौरान चेकलिस्ट तैयार कर प्रगति एवं सुधार की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

आलीराजपुर | संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों, निर्माण कार्यों एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं सहित अन्‍य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित समस्‍त राजस्‍व अधिकारी उपस्थित रहे।

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा*

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों,अभिलेखों एवं पोर्टल पर दर्ज प्रगति की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण हेतु चेकलिस्ट तैयार करने तथा निरीक्षण उपरांत सुधारात्मक कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नवीन पंचायत भवनों की समीक्षा कर निर्माणाधीन भवन शीघ्र पूर्ण करने तथा स्वीकृत आवासों में उपयोग नहीं हुई राशि शासन को वापस कराने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सक्रिय स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा आईसीटी के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान समाजिक न्‍याय विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि पेंशन पोर्टल पर किसी भी स्तर पर आवेदन लंबित नहीं रहे इसका विशेष ध्‍यान दिया जाए । वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पेंशन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने तथा मृत्यु होने की स्थिति में पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर संबंधित जानकारी अद्यतन करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों की जानकारी संकलित कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा।

*लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा*

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने पेयजल व्यवस्था एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिले के सभी हैंडपंपों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां अभी से पूर्ण करने तथा आवश्यकता के अनुसार पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पेयजल संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी समय-सीमा में प्रस्तुत कर ग्रीष्‍मकाल की तैयारी पूर्ण करने के निर्देश संबंधि अधिकारी को दिए ।

*जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला परियाेजना समन्‍वयक विभाग की समीक्षा*

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रावासों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक छात्रावास में अधीक्षक एवं संबंधित स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एक ही छात्रावास में 8 से 10 वर्षों से पदस्थ अधीक्षकों की सूची तैयार कर नियमानुसार स्थानांतरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता राशि का पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवंटन अथवा अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित छात्राओं को लंबित राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी छात्रावासों में अधीक्षकों की रात्रिकालीन उपस्थिति छात्रावास परिसर में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षा व्यवस्था केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराने तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक एवं संज्ञानात्मक (बौद्धिक) विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ किया जाए ।
उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा कर जिन विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां संबंधित शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी पात्र बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने सभी छात्रावासों में पुस्तकालय एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने, गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने तथा आयोजित गतिविधियों की नियमित प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाने, पात्र विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित करने तथा साइकिल वितरण से वंचित विद्यार्थियों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। ड्राप आउट हो चुके छात्राओ को पुन: स्‍कूल में प्रवेश की कार्ययोजना बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।

*महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा*

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने कुपोषण की समस्या पर विशेष ध्यान देने तथा इसके उन्मूलन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने, बच्चों की उपस्थिति एवं पोषण आहार की व्यवस्था की जांच करने को कहा। साथ ही कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में मातृत्व योजना 2.0 के अंतर्गत प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

*स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा*

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने आयुष्मान आरोग्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी अस्पतालों में पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी 22 डिलीवरी पॉइंट का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा एनआरसी का प्रभावी संचालन करने को कहा। एनआरसी में भर्ती बच्चों की पर्याप्त देखभाल, पोषण एवं उपचार सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी कुपोषित बच्चे को उपचार से वंचित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक मेडिकल उपकरण, दवाइयों एवं अन्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता तथा मशीनों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को भी कहा।

*कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा*

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के अधिकांश निवासियों की आजीविका का मुख्य आधार कृषि है। किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने, रासायनिक खाद के संतुलित उपयोग एवं फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को बैंकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण कराने को कहा।

*सहकारिता, मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा*

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत वित्तीय अनियमितताओं एवं लंबे समय से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करने तथा संचालित दुग्ध समितियों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। मत्‍सय विभाग को मछली पालन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए ।




*संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की**निर्मा...
01/10/2026

*संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की*

*निर्माण में हो रही देरी पर अप्रसन्‍न्‍ता व्यक्त कर संबंधित अधिकारी को कार्य में गति लाने के दिए निर्देश*

आलीराजपुर | संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ब्लड बैंक, आईसीयू, महिला एवं पुरुष वार्ड तथा 200 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार का लाभ सुनिश्चित करने, हितग्राहियों की जानकारी का व्यवस्थित संधारण करने तथा अनुपयोगी एवं अवधिपार दवाइयों का नियमानुसार सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने एवं रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

निर्माणाधीन डायग्नोस्टिक भवन एवं विकास निगम के भवनों का निरीक्षण कर उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं लागत की जानकारी प्राप्त की। निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्माण कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत ड्राइंग, डिजाइन एवं अनुबंध की शर्तों के अनुरूप निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कराते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने, अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय मानव संसाधन की पूर्ति के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों की कमी से विभागीय स्तर पर अवगत कराने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम,अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा, जिला चिकित्सा अधिकारी श्री राजेश अतुलकर,सिविल सर्जन श्री प्रकाश ढोके सहित नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
Indore Commissioner


Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, कक्ष क्रमांक/233, संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय भवन
Alirajpur
457887

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Alirajpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Alirajpur:

Shortcuts

Share