12/10/2026
एक बार पुन: साहब की सरकार ने आम जनता का गर्दन कस के दबोच लिया है। चल निकला बहुत खा रहा है तू लोग अब डिलीवरी पर 5% अतिरिक्त देय चार्ज होगा पहले प्लेटफार्म चार्ज भी नहीं लगता था अभी कॉमर्स वेबसाइट अपना प्लेटफॉर्म फीस भी लेती हैं।
अब यह कोरियर का चार्ज अलग से। टैक्स पर टैक्स टैक्स पर टैक्स जनता को रिलैक्स विकसित भारत महान। यह फ्री का माल अगर जो लोगों में ना बांटते तो इसका खामियाजा आम लोगों को आज ना भुगतना पड़ता पहले खिलाओ खुब खिलाओ फिर मुंह में हाथ डालकर बाहर निकाल लो ।
GST काउंसिल की बैठक में ई-कॉमर्स डिलीवरी सर्विस पर 5% GST लगाने का प्रस्ताव दिया गया है. यह टैक्स कुरियर और पोस्टल सेवाओं से अलग सभी डिलीवरी सेवाओं पर लागू होगा. पहले ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के जरिए भेजे जाने वाले सामान पर GST की छूट थी. लेकिन नए प्रस्ताव में अलग-अलग माध्यमों से सामान की डिलीवरी पर 5% GST लगाया जाएगा।