DM Prayagraj

Directions Website

DM Prayagraj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DM Prayagraj, Government Official, Katra, Kutchehri, Allahabad.

05/10/2026
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।जिलाधिकारी ने शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनि...
05/10/2026

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

जिलाधिकारी ने शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जनपद में 226 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि फील्ड ट्रेनर प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें, ताकि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित हो सके।

05/10/2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के निर्वाचन की तिथियां घोषित की जा चुकी है, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद प्रयागराज का मतदान दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न होगा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में जनपद के समस्त स्नातक मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन कन्ट्रोल रूम की स्थापना जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्थिति संगम सभागार के ऊपरी तल पर की गयी है। जिसका दूरभाष नम्बर 0532-2990378 एवं 0532-2990379 है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायत/जानकारी के सम्बन्ध में सम्पर्क कर सकता है।

जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता...
05/10/2026

जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया l
👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।
👉कृ0सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।

आज दिनांक 4 अक्टूबर, 2026 को सिविल डिफेंस के तत्वाधान में संगम नोज पर "सेवा संकल्प अभियान" के क्रम में स्वैच्छिक श्रमदान...
04/10/2026

आज दिनांक 4 अक्टूबर, 2026 को सिविल डिफेंस के तत्वाधान में संगम नोज पर "सेवा संकल्प अभियान" के क्रम में स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें फूल माला , निर्माल्य प्लास्टिक - पॉलिथीन के कचरे को इकट्ठा करते हुए सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों द्वारा निस्तारण कराया गया।

03/10/2026

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष को आगामी विधान परिषद निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत सेक्टर आफिसर, मास्टर ट्रेनर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, आई0सी0 सेल तथा व्यय से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की टीमों के गठन हेतु स्वयं अपना, अपने विभाग, कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नाम, पदनाम, श्रेणी, ग्रेड वेतन, मो0नं0 (व्हाट्सऐप) एवं अभ्युक्ति (दिव्यांगता/अक्षमता आदि का उल्लेख) से सम्बंधित सूचना को दिनांक 05.10.2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष को स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना को 05.10.2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने तथा इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किये जाने के निर्देश दिए है।

03/10/2026

तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का विवरण

तहसील मेजा

उपजिलाधिकारी मेजा ने बताया है कि दिनांक 03.10.2026 को तहसील मेजा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 291 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 191, पुलिस की 33, विकास विभाग की 21, स्वास्थ्य विभाग-01, शिक्षा विभाग-03 तथा अन्य विभागों की 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

*तहसील बारा*

तहसीलदार बारा ने बताया है कि दिनांक 03.10.2026 को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 204, पुलिस की 33, विकास विभाग की 23, विद्युत विभाग-08, समाज कल्याण विभाग-05, कृषि-01, खाद्य एवं रसद विभाग-04, लोक निर्माण विभाग-05, सिंचाई विभाग-03, स्वास्थ्य विभाग-01, शिक्षा विभाग-04, नगर विकास विभाग-01, बाल विकास विभाग-01 तथा अन्य विभागों की 01 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

03/10/2026

दिनांक 03.10.2026 (शनिवार) को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 15 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के कम में सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संतोषजनक आख्या न प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण व चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।प्रयागराज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित क...
03/10/2026

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

प्रयागराज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 2 अक्टूबर , 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादु...
02/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 2 अक्टूबर , 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग द्वारा महात्मा गांधी एवं राष्ट्रीय आंदोलन विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन जिला पंचायत परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन श्री नंद गोपाल गुप्ता माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय नाटक अकादमी संस्कृत विभाग तथा श्री संतोष गुप्ता संस्कृति विभाग द्वारा नमो सेवा गाथा अनकही कहानी पर आधारित नाट्य मंचन संस्कृत विभाग के संयोजन में किया गया।

Address

Katra, Kutchehri
Allahabad
211002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share