01/10/2026
शहर की सड़कें छोटी नहीं हुईं, हमारी जगह घेरने की आदत बढ़ गई है।
बाजार में 2 मिनट का काम हो या घंटों की खरीदारी—सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन, फुटपाथों पर फैला सामान और पैदल चलने वालों की मजबूरी… यह दृश्य आज हमारे शहर के लगभग हर मुख्य बाजार की पहचान बन चुका है।
जब भी जाम लगता है, हमारी पहली शिकायत प्रशासन से होती है। लेकिन एक पल रुककर सोचिए:
क्या फुटपाथ पर सामान हमने नहीं फैलाया?
क्या "बस दो मिनट में आया" कहकर गाड़ी बीच रास्ते हमने पार्क नहीं की?
क्या पैदल चलने वालों की जगह छीनने में हमारी लापरवाही शामिल नहीं है?
सवाल सिर्फ यह नहीं कि व्यवस्था क्या कर रही है, सवाल यह भी है कि बतौर जिम्मेदार नागरिक हम क्या कर रहे हैं।
अलवर हमारा शहर है, और इसे सुव्यवस्थित बनाना केवल नियमों से नहीं, हमारी नागरिक आदतों में बदलाव से मुमकिन होगा।
नागरिक चौपाल | अलवर
जागरूक नागरिक • बेहतर समाज • सुन्दर शहर
(अलवर टाइगर्स की ओर से नागरिक जागरूकता पहल)