10/10/2026
रक्तदान महादान फाउण्डेशन एवं ग्रामवासियों पाटन कला के संयुक्त तत्वावधान में पीर बाबा के पावन मेले के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 64 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सभी ग्रामीण उपस्थित रहे, स्वयं रक्तदान किया तथा आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। 🙏
ग्रामीणों की सहभागिता और रक्तवीरों के उत्साह ने मानव सेवा एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की। ❤️🩸
एक रक्तदान — किसी के जीवन की नई उम्मीद।
🙏 जय जय रक्तवीर! 🙏
#रक्तदानमहादानफाउण्डेशन #रक्तदान #रक्तदानजागरूकता #स्वैच्छिकरक्तदान #रक्तवीर #मानवसेवा #पाटनकला #पीरबाबा #सेवाभाव #रक्तदानमहादान