Manthan Theatre & Film Foundation

Manthan Theatre & Film Foundation

Share

We provide stage to those people who are interested in Indian theatre and want to represent their art for public. more detail 8529274084 ( om sharma ).

09/03/2023

अलविदा सतीश कौशिक जी, एक गजब के इंसान, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता आप सच में गजब के व्यक्ति है, आपकी आत्मा को शांति मिले, 🙏😔

Photos from Manthan Theatre & Film Foundation's post 03/12/2021

मंथन के संस्थापक और निर्देशक उमा शंकर को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया।

04/11/2021

आपको दीपावली की सहृदय एवं सप्रेम अनेकों शुभकामनाएं, आप खुश रहे स्वस्थ रहे, जीवन में हमेशा आगे बढ़े 🌸🪔

*मंथन फाउंडेशन* 🎭 🙏
*8529274084*
www.manthan.org.in

20/06/2021

Hello Friends Are Ready for our Upcoming Event, 2021 season 2
Very soon we share complete details, keep supporting..........

23/03/2021

"इंकलाब ज़िंदाबाद"

Photos from Manthan Theatre & Film Foundation's post 02/01/2021

"वर्ष 2020 का नाट्य शिरोमणि सम्मान" सभी दोस्तो, कलाकार साथियों, गुरुजनों, शुभचिंतकों और आलोचकों का दिल से धन्यवाद, आप सब है तभी मैं यहां तक पहुंचा, विशेष धन्यवाद उड़ान थिएटर ग्रुप सिरसा का जिन्होंने ये सम्मान दिया।

21/12/2020

8 साल बस काम ही काम सिलसिला जारी है.....👇

मंथन थियेटर एवं फ़िल्म फाउंडेशन का पहला नाटक दिसंबर 2012 में दिल्ली में दामिनी प्रकरण से शुरू हुआ था, उसके बाद ये सिलसला लगातार जारी हैं। 19 दिसंबर को हमने अपने 8 वर्ष पूरे किये है। मंथन की कुछ ऐसी बाते जो सब से सांझा करने का विचार हुआ।

मंथन के अभिनेताओ की दिन रात की मेहनत, लगन, जोश, ताक़त, हिम्मत , लडाकूपन और जुनून के बल पर ही हम यहा तक आए है।

अनेक उतार चढ़ाव और यादगार अनुभवो के ये खूबसूरत 8 साल । रोजाना बस काम ही काम । हर रोज एक नई जिम्मेदारी का अहसास । खुद के वजूद को हर रोज आईना दिखा, ताजा उम्मीदों, सपनो और तेवर के साथ जुझारूपन को लेकर हकीकत से संघर्ष कर, हिम्मत से आगे बढ़ना - सचमुच बहुत ही कठिन है पर आप सभी के सहयोग से ये हुआ है । मंथन थियेटर एक नए तरह के तेवर वाला थिएटर कर नया इतिहास रच रहा है। मंथन थियेटर के नुक्कड़ नाटको, मंच प्रस्तुतियों और अभिनेताओ की ईमानदारी, प्रतिबद्धता, हिम्मत और जुनून किसी से छुपा नही हैं,

मंथन ग्रुप ने अपने समाज के ज्वलंत सवालो और हकीकत से टकरा कर थियेटर की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की ईमानदारी से कोशिश की है।

मंथन के लिए थिएटर का मतलब सिर्फ मनोरंजन नहीं है,बल्कि सामाजिक और राजनैतिक सरोकार से जुड़े सवालों को उठाते हुए रचनात्मक परिवर्तन के लिए लगातार काम करना है l एक बेहतर दुनिया - जहाँ हम सबके सपनो को हकीकत मे बदलने के समान अवसर हों l जहां जाति , धर्म, रंग, प्रांत, गरीबी,अमीरी, जेंडर, छोटे -बड़े या कपड़े के आधार पर भेदभाव ना हो। समान शिक्षा व स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा सबको उपलब्ध हो।

हम मानते है कि थिएटर हमे सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि अच्छा इंसान भी बनाता हैं । एक ऐसा नागरिक जो दूसरो से वैचारिक मतभेद के बावजूद सकारात्मक संवाद मे विश्वास करता है, आप सबके प्यार व सहयोग के लिए तहेदिल से धन्यवाद, अभी हमे बहुत काम करने है, उम्मीद है आप अपना प्यार और अपनापन इसी तरह बनाए रखेगें,

इसी कड़ी में हम बहुत जल्द अलग अलग विधाओं में कार्यशालाएं और गांव गांव में नाटक अभियान शुरू करने वाले हैं, मंथन को उम्मीद हैं कि आपका प्यार हमे हमेशा मिलता रहा रहेगा।

हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करे 👇

आपका उमा शंकर (ओम शर्मा)
निर्देशक :- 8529274084
मंथन थिएटर एवं फ़िल्म फाउंडेशन.

Photos from Manthan Theatre & Film Foundation's post 14/12/2020

एक लंबे समय के बाद मंथन फिर से अंबाला में रंगमंच कार्य शुरू कर चुका है, फिलहाल में ही उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग 15 दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया, आगे भी लगातार कुछ वर्कशॉप और फेस्टिवल प्लान किए जा रहे हैं तो आप भी जुड़िए, आपका स्वागत है - 8529274084

14/11/2020

Happy Diwali to all of u.......🙏🎉

Want your business to be the top-listed Government Service in Ambala Cantt?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Ambala Cantt
133001