03/10/2026
"सेवा संकल्प यात्रा": राष्ट्रीय युवा मोर्चा की बाइक रैली का सरगुजा आगमन, विभिन्न मंडलों में हुआ भव्य स्वागत; गांधी चौक में आयोजित हुआ "युवा संवाद"🌷🌷🌷
🛑राष्ट्रीय युवा मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस तथा उनके 25 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में "सेवा संकल्प यात्रा" के तहत जन्मभूमि से कर्मभूमि तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
🛑इसी कड़ी में बीते 2 अक्टूबर को इस बाइक रैली का आगमन सरगुजा की पवित्र भूमि में हुआ। सरगुजा प्रवेश पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू के नेतृत्व में युवा मोर्चा के साथियों द्वारा सभी बाइक यात्रियों का उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, संभाग प्रभारी श्री अवधेश चंदेल जी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र देवांगन जी, युवा मोर्चा संभाग प्रभारी श्री शुभम जायसवाल जी, प्रदेश मंत्री सुश्री प्रिया सिंह जी, विकाश शुक्ला जी, दीक्षा अग्रवाल जी के उपस्थिति में हुआ।
स्वागत उपरान्त अतिथियों व यात्रियों को विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला तथा सरगुजा की ऐतिहासिक धरोहर रामगढ़ की पहाड़ियों एवं प्रसिद्ध गुफाओं का दर्शन कराया गया।
🛑उदयपुर से आगे बढ़ते हुए कुन्नी मंडल, लखनपुर मंडल, सरगुजा ग्रामीण मंडल तथा अंबिकापुर नगर के महामाया मंडल एवं समलाया मंडल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान प्रत्येक मंडल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुड़कर बाइक रैली में अपनी भागीदारी बढ़ाई और कारवां को विशाल रूप देते हुए अंबिकापुर तक पहुँचाया।
🌷🌷गांधी चौक में युवा संवाद एवं चाय-झालमुरी का वितरण:
🛑अंबिकापुर आगमन पर सभी यात्रियों के स्वागत हेतु युवा मोर्चा द्वारा गांधी चौक में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ संवाद के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल जी, सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी, भाजपा संभाग प्रभारी श्री अवधेश चंदेल जी, जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू जी, जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसौदिया जी, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज जी, अंबिकापुर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी, युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े जी, सहित अन्य सभी वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वयं चाय एवं झालमुरी का वितरण कर इस आयोजन को और भी खास और यादगार बना दिया।💐💐🌷🌷
🚩🚩अंबिकापुर में रात्रि भोजन एवं विश्राम के उपरांत, आज प्रातः सभी अतिथियों एवं बाइक यात्रियों को परसा मंडल होते हुए प्रतापपुर के लिए सकुशल एवं उत्साहपूर्वक रवाना किया गया।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष जी, श्रीमती श्री अरुण सिंह जी, विकास पांडेय जी, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, शुभम अंबष्ट, अभिषेक सिंह, रवजोत सिंह, शुभम भदौरिया, आशुमल गर्ग, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर, शौर्य प्रताप सिंह, समीर बेहरा, मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे, आयुष दुबे, अमित अग्रवाल, रोहन मंडल,नार सिंह, रमेश यादव, लालू यादव, अभिषेक सिंह पावले सहित भारी मात्रा में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJYM Bjp Chhattisgarh