Amroha khabar ap ke pass

Directions

Amroha khabar ap ke pass THIS PAGE FOR SHARE THE ALL AWARENESS to people

13/02/2026
🛣️ गोरखपुर ➡️ पानीपत एक्सप्रेसवेपूर्व से पश्चिम तक विकास की सुपरहाईवे रफ्तार 🚀🇮🇳उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाला ग...
12/02/2026

🛣️ गोरखपुर ➡️ पानीपत एक्सप्रेसवे
पूर्व से पश्चिम तक विकास की सुपरहाईवे रफ्तार 🚀🇮🇳
उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाला गोरखपुर–पानीपत एक्सप्रेसवे आने वाले समय में देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल होने जा रहा है।
करीब 747 किलोमीटर लंबा यह मेगा एक्सप्रेसवे पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी और हरियाणा तक यात्रा को तेज़, सुरक्षित और बेहद आसान बना देगा। 🛣️✨
इस एक्सप्रेसवे से
✔️ व्यापार को नई उड़ान
✔️ रोजगार के नए अवसर
✔️ उद्योग और निवेश में बढ़ोतरी
✔️ पर्यटन और रियल एस्टेट को बूस्ट
अब गोरखपुर से पानीपत का सफर घंटों में पूरा होगा 🚗💨
यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि नए भारत के विकास की मजबूत नींव है 🇮🇳
📍 यह एक्सप्रेसवे कई जिलों को सीधे जोड़ते हुए पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा।
विकास की यह रफ्तार हर गांव, हर शहर तक पहुंचेगी

29/01/2026

पानीपत-गोरखपुर हाईवे : जिले में 131 गांवों की जमीन के बैनामों पर रोक
Meerut Bureauमेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:24 AM IST
Panipat-Gorakhpur Highway: Ban on land deeds of 131 villages in the district
विज्ञापन

रजनीश त्यागी

बिजनौर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने पानीपत से गोरखपुर तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हाईवे (शामली–पुवायां, फेज-1) के निर्माण को लेकर बिजनौर जिले में भूमि अर्जन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में एनएचआई की ओर से डीएम बिजनौर को पत्र लिखा गया है।
इस पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जिले के 131 गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अब इन गांवों में जमीन के बैनामों और अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में डीएम की ओर से भी एसडीएम और रजिस्ट्रार को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर-शामली-पानीपत एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए सर्वे पूरा हो गया है। प्रदेश के 22 जिलों से होकर इसे निकाला जा रहा है। इसमें बिजनौर में भी एलाइनमेंट सर्वे का काम पूरा हो चुका है। शामली से गोरखपुर तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 747.424 किलोमीटर होगी। यह कॉरिडोर पानीपत से शामली और वहां से गोरखपुर में सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर समाप्त होगा। बिजनौर जिले में यह परियोजना एनएच-734 के अंतर्गत किमी 86.860 से किमी 142.195 तक प्रस्तावित है। बिजनौर में इसकी लंबाई 56 किलोमीटर रहेगी। बिजनौर जिले में बालावाली के पास से होकर स्योहारा क्षेत्र से होकर जाना तय माना जा रहा है। इसमें अब एनएचएआई की ओर से डीएम बिजनौर को पत्र लिखा गया है। जिसमें 131 गांवों की सूची दी गई है।
साथ ही इन गांवों में बैनामों पर रोक, अनाधिकृत निर्माण न होने देने के लिए कहा गया है। वहीं इसके बाद डीएम ने सभी एसडीएम और सब रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर इन रोक को लागू करने को कहा है। इस परियोजना के पूरा होने से बिजनौर जिले को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी और दिल्ली, हरियाणा व पूर्वांचल की ओर आवागमन सुगम होगा।
वहीं, एनएचएआई की ओर से बिजनौर में एसएलओ को प्राधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। इनका काम जमीन अधिग्रहण करना होगा। वहीं साथ ही चयनित गांवों की सूची भी एनएचएआई की ओर से एसएलओ विभाग को सौंप दी गई है। (संवाद)

बिन व्याही माँ बनी युवती से अब प्रशिक्षु सिपाही ने किया विवाह, बेटे को भी अपनाया 💏👰🏻💕😍
14/01/2026

बिन व्याही माँ बनी युवती से अब प्रशिक्षु सिपाही ने किया विवाह, बेटे को भी अपनाया 💏👰🏻💕😍

Shamli Gorakhpur highway
09/01/2026

Shamli Gorakhpur highway

 #शामली_गोरखपुर_ग्रीनफील्ड #इकनॉमिक_कॉरिडोर_एक्सप्रेसवे  #गांजर_रेउसा_सीतापुर शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की ...
07/01/2026

#शामली_गोरखपुर_ग्रीनफील्ड
#इकनॉमिक_कॉरिडोर_एक्सप्रेसवे
#गांजर_रेउसा_सीतापुर
शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसे ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के पश्चिमी हिस्से (शामली) को पूर्वी हिस्से (गोरखपुर) से सीधे और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करना है
औद्योगिक और व्यापारिक विकास (Industrial Hubs)
इस एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने की योजना है।

फायदा इससे स्थानीय उद्योगों (जैसे शामली और मुजफ्फरनगर का चीनी और लोहा उद्योग और गोरखपुर का टेक्सटाइल व खाद उद्योग) को बड़ा बाजार मिलेगा।
निर्यात यह मार्ग नेपाल सीमा के करीब से गुजरेगा, जिससे भारत-नेपाल व्यापार और निर्यात (EXIM trade) को बढ़ावा मिलेगा
प्रमुख शहरों और एक्सप्रेसवे से जुड़ाव
यह कॉरिडोर केवल एक सड़क नहीं है, बल्कि यह यूपी के अन्य बड़े एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने वाली 'बैकबोन' बनेगा
यह गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे 5 प्रमुख मार्गों से जुड़ेगा
इससे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से पूर्वांचल और बिहार तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा

तकनीकी और सुरक्षा योजनाएं
हवाई पट्टी (Airstrip) रक्षा और आपातकालीन स्थिति के लिए इस पर फाइटर जेट उतारने के लिए एक एयरस्ट्रिप बनाने की भी योजना है।
ग्रीन कॉरिडोर: सड़क के दोनों ओर हजारों पेड़ लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।
प्रमुख शहरों और एक्सप्रेसवे से जुड़ाव
​यह कॉरिडोर केवल एक सड़क नहीं है, बल्कि यह यूपी के अन्य बड़े एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने वाली 'बैकबोन' बनेगा
​यह गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे 5 प्रमुख मार्गों से जुड़ेगा
​इससे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से पूर्वांचल और बिहार तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा।
​
कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
​यह एक्सप्रेसवे 22 जिलों के ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरेगा
​योजना मार्ग के किनारे एग्रीकल्चरल हब्स बनाए जाएंगे ताकि किसान अपनी फसलें (सब्जियां, फल) कम समय में दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े बाजारों तक पहुंचा सकें। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

चूंकि यह न सिर्फ एक्सप्रेसवे बल्कि एक ग्रीन फील्ड इकोनामिक कॉरिडोर है चूंकि गवर्नमेंट ने इसके साथ ही तकरीबन आठ से 12 इकनोमिक टाउनशिप हब बनाने की बात कही है साथ ही रेउसा से बिसवां की तरफ और बहराइच की तरफ जाने वाली जो राज्य सड़क मार्ग है वह भविष्य में नेशनल हाईवे की ओर अग्रसर है क्योंकि रेउसा चौराहे से बिसवां,तंबौर,बहराइच , महमूदाबाद लखनऊ तथा दो जिलों का संपर्क मार्ग और गांजर के लिए अपने मानदंडों पर एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है
तब क्यों न इस पिछड़े इलाके में एक इकनॉमिक टाउनशिप रेउसा को भी चिन्हित किया जाए और एग्रो इंडस्ट्री स्थापित कर इस क्षेत्र में भी रोजगार सृजन किया जाए

चूंकि विकसित भारत 47 के तहत 2023 में रेउसा को एक प्रमुख पिछड़े इलाके का विकास केंद्र बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद चिन्हित किया है तो क्यों ना पिछड़े इलाके के राजनीतिक नेतागण इसी एक्सप्रेसवे में रेउसा के पास में एक बड़ा इंटर्जेक्शन बनाकर एक एग्रीकल्चर इंडस्ट्री को स्थापित करने के लिए प्रयासरत हो जो इस पिछड़े इलाके के उद्धार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा

जब इतने सारे इंतजाम हो ही रहे तब इस पिछड़े इलाके के लिए भी एक बड़ा इंटर्जेक्शन और इंडस्ट्रियल टाउनशिप मिलनी चाहिए
#शामली_गोरखपुर_एक्सप्रेसवे
फोटो प्रतीकात्मक है

02/01/2026

Helw dosto y Jamin bikau h dhanora tahsil ke papsari khadar Gao me ek dam badiya Location par h Gao K pass lene bale sampar kre 9997764922

Address

Lodhipur Banjara Amroha
Amroha
244221

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amroha khabar ap ke pass posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share