22/09/2026
अनूपगढ़ की बेटी, श्रीमती संतोष बावरी जी संघर्ष के दौर में भी धैर्य बनाए रखने और कठिन परिस्थितियों में रास्ता निकालने वाली राजनीतिक शख्सियत।
राजनीति में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं, लेकिन अनुभव और जमीन से जुड़ाव हर दौर में अपनी पहचान बनाते हैं। अनूपगढ़ नगरपालिका में विपरीत परिस्थितियों के बीच भाजपा का बोर्ड बनना और निखिला मोहित छाबड़ा जी का चेयरमैन बनना इसी राजनीतिक घटनाक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निखिला जी को बहुत-बहुत बधाई और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
मोहित छाबड़ा जी की जनसेवा और आमजन के बीच उनकी सक्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले समय में नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और अनूपगढ़ की जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी काम होगा।
अनूपगढ़ की मिट्टी से निकले लोगों का अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने का जज़्बा ही इस शहर की असली ताकत है। संतोष बावरी जी के राजनीतिक अनुभव और निखिला मोहित छाबड़ा जी के नए दायित्व के साथ अब सबकी निगाहें आने वाले विकास कार्यों पर रहेंगी।
नए दायित्व के लिए निखिला मोहित छाबड़ा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अनूपगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं
शुभेच्छु - टीम संतोष बावरी, विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़
Santosh Bawri