Poshan Abhiyaan Araria

Call Directions Contact the organization

Poshan Abhiyaan Araria Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Poshan Abhiyaan Araria, Government Organization, Araria.

POSHAN Abhiyaan or National Nutrition Mission, is Government of India’s flagship programme to improve nutritional outcomes for children, pregnant women and lactating mothers.

11/09/2026
पोषण माह के दौरान प्रोटीन युक्त आहार के प्रति किया गया जागरूक9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत आज 11 सितंबर 2026  ...
11/09/2026

पोषण माह के दौरान प्रोटीन युक्त आहार के प्रति किया गया जागरूक

9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत आज 11 सितंबर 2026 को अररिया परियोजना के केन्द्र संख्या-331 पर पोषण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, श्रीमती कविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, श्रीमती रेनू कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती रूपा कुमारी द्वारा सहभागिता करते हुए उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों को पोषण के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान विशेष रूप से प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों पर चर्चा की गई। महिलाओं एवं माताओं को बताया गया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का शामिल होना आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दाल, चना, सोयाबीन, अंडा, दूध, पनीर, मूंगफली आदि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोषण थाली, 5 रंगों की थाली, पोषण संवाद, पोषण प्रश्नोत्तरी एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। उपस्थित माताओं एवं महिलाओं से संवाद करते हुए संतुलित आहार, बच्चों के पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी ने कहा कि “सही पोषण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। परिवार में उपलब्ध स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल कर कुपोषण को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।”

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती रेनू कुमारी ने माताओं एवं लाभार्थियों से पोषण संबंधी संदेशों को अपने परिवार एवं समुदाय तक पहुंचाने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार देने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना को मजबूत करते हुए पोषण माह को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने का संदेश दिया गया।

प्रेस विज्ञप्ति अररिया दिनांक:- 16.04.2026दिनांक 9 अप्रैल, से 23 अप्रैल, 2026 तक पोषण पखवाड़ा में ज़िला प्रोग्राम पदाधिकार...
16/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति अररिया
दिनांक:- 16.04.2026

दिनांक 9 अप्रैल, से 23 अप्रैल, 2026 तक पोषण पखवाड़ा में ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी अध्यक्षता में जोकीहाट परियोजना अंतर्गत का पंचायत काकण में समुदाय स्तर सभी सेविका सहायिका के उपस्थिति सभी पंचायत प्रतिनिधि के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। 8वा पोषण पखवाड़ा (09 से 23 अप्रैल)

पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल उद्दीपन (Early Child Stimulation) के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवधि में निर्धारित गतिविधि कैलेंडर एवं अवधारणा नोट के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार भी विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सभी गतिविधियों की प्रविष्टि जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर सुनिश्चित की जा रही है तथा जिला एवं परियोजना स्तर से इसकी सतत निगरानी की जा रही है।

वर्ष 2026 के पोषण पखवाड़ा के तहत पाँच प्रमुख थीम निर्धारित किए गए हैं, जिनके अनुरूप कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। 09 से 15 अप्रैल तक मातृ एवं शिशु पोषण तथा 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्तेजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों में पोषण एवं देखभाल व्यवहार सुदृढ़ हो तथा बच्चों के संज्ञानात्मक एवं भाषा विकास को बढ़ावा मिले। वहीं 16 से 23 अप्रैल तक 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा के माध्यम से स्कूल रेडीनेस एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा बच्चों में स्क्रीन टाइम में कमी लाकर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरे पखवाड़े के दौरान मजबूत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती कविता ने सभी संबंधित सेविका सहायिका एवं महिला पर्यवेक्षिका को निर्देशित किया है कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी से इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें, ताकि कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ठोस प्रगति हो सके। , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री राजा अहमद खान के द्वारा पोषण के महत्व को समझाया कि बच्चों का संज्ञात्मक विकास कैसे किया जाता है। इस कार्यक्रम में पंचायत के आम लोगों के साथ सभी सेविका सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ पोषण अभियान के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव ने भाग लिया।1. कुपोषण की शीघ्र पहचान एवं परामर्श सत्र
2. विशेष VHSND पोषण एवं वृद्धि निगरानी
3. प्रारंभिक उद्दीपन एवं ECCE पर जागरूकता सत्र
4. भाषा विकास एवं कहानी सत्र
5. अभिभावकों के साथ पोषण पर चर्चा

प्रेस विज्ञप्ति अररिया दिनांक:- 10.04.2026दिनांक 9 अप्रैल, से 23 अप्रैल, 2026 तक पोषण पखवाड़ा में सभी संबंधित विभागों के ...
10/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति अररिया
दिनांक:- 10.04.2026

दिनांक 9 अप्रैल, से 23 अप्रैल, 2026 तक पोषण पखवाड़ा में सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उदघाटन /बैठक का आयोजन किया गया सर्वप्रथम ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी ने पौधा दे कर ज़िला पदाधिकारी का स्वागत किया और ज़िला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर 8वा पोषण पखवाड़ा (09 से 23 अप्रैल)कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल उद्दीपन (Early Child Stimulation) के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवधि में निर्धारित गतिविधि कैलेंडर एवं अवधारणा नोट के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार भी विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सभी गतिविधियों की प्रविष्टि जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर सुनिश्चित की जा रही है तथा जिला एवं परियोजना स्तर से इसकी सतत निगरानी की जा रही है।

वर्ष 2026 के पोषण पखवाड़ा के तहत पाँच प्रमुख थीम निर्धारित किए गए हैं, जिनके अनुरूप कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। 09 से 15 अप्रैल तक मातृ एवं शिशु पोषण तथा 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्तेजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों में पोषण एवं देखभाल व्यवहार सुदृढ़ हो तथा बच्चों के संज्ञानात्मक एवं भाषा विकास को बढ़ावा मिले। वहीं 16 से 23 अप्रैल तक 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा के माध्यम से स्कूल रेडीनेस एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा बच्चों में स्क्रीन टाइम में कमी लाकर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरे पखवाड़े के दौरान मजबूत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी से इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें, ताकि कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ठोस प्रगति हो सके।

Address

Araria
854311

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919431653511

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poshan Abhiyaan Araria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Poshan Abhiyaan Araria:

Shortcuts

Share