31/08/2026
नगर निकाय चुनाव
आपके हक़ और अधिकारों की लड़ाई का चुनाव
आपके मुद्दों पर, आपके हक़ के लिए
किसानों के लिए और सिंचाई के पानी के लिए
लड़ने वालों को जिताएं!
नगर निकाय चुनाव केवल गली, सड़क, नाली और सफाई का चुनाव नहीं है।
आज के समय में स्थानीय चुनाव भी देश और समाज से जुड़े बड़े मुद्दों से अलग नहीं हैं।
महंगाई, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, किसान, मजदूर, महिलाएं, बेरोजगार नौजवान और विद्यार्थी—इन सभी के जीवन पर सरकार की नीतियों का असर पड़ता है।
इसलिए जाति-पाति, धर्म और पार्टीबाजी से ऊपर उठकर उन उम्मीदवारों को वोट दें, जो हमेशा आपके बीच रहे हैं, आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़े रहे हैं और आपके हक़-अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
नगरपालिका में आपकी आवाज़ कौन उठाएगा?
आपकी गली, मोहल्ले, सड़क, पानी, नाली, सफाई, रोशनी और अन्य स्थानीय समस्याओं के लिए मजबूती से आवाज उठाने वाले प्रतिनिधियों को चुनें।
जो आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं के लिए हर वक्त आपके साथ खड़े होते हैं, आपकी लड़ाई लड़ते हैं और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं—उन्हें अपना वोट और समर्थन दें।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) — CPI(M)
के उम्मीदवारों को वोट दें और विजयी बनाएं!
आपका वोट — आपके हक़ की आवाज़
जनता की एकता — संघर्ष की ताकत
लाल सलाम! ✊