PRO Ashok Nagar

Directions Website Contact the organization

PRO Ashok Nagar PRO jansampark of Ashok Nagar, Government of Madhya Pradesh

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा कार्यक्रम में अध्यक्ष खाद्य नागरिक...
07/10/2026

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा कार्यक्रम में अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव, मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए सेवा ज्योति यात्रा रथों को रवाना किया
#सेवा_संकल्प_अभियान

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा में अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति न...
07/10/2026

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा में अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव जी द्वारा विकसित भारत 2047 का संकल्प दिलाया।
Krishna Pal Singh Yadav
#सेवा_संकल्प_अभियान

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा में माननीय प्रधानमंत्री श्री Naren...
07/10/2026

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के वर्चुअल संबोधन को उपस्थितजनों द्वारा सुना जा रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा का आयोजन जिला मुख्यालय अशोकनगर के ...
07/10/2026

सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा का आयोजन जिला मुख्यालय अशोकनगर के बिमानों का चबूतरा पछाडीखेडा रोड पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचन आयोग ने दिए आवश्‍यक निर्देश --मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा वीडियों क...
06/10/2026

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचन आयोग ने दिए आवश्‍यक निर्देश
--
मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा वीडियों कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। वीडियों कान्‍फ्रेंस में जिला स्‍तर पर अपर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एन.सिंह ने भाग लिया।
निर्वाचन आयोग द्वारा छूटे हुए मतदाता तथा प्रथम वार युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों में कहा गया कि जिले के सभी मतदान केन्‍द्रों पर 07,08 एवं 08 अक्‍टूबर को मतदाताओं के नाम जोडने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। छूटे हुए मतदाता तथा नवीन मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाये जाएं। फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरे जाने से छूट रहेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा बताया गया कि मतदाता अपने नामों की पुष्टि ईसीआई पोर्टल पर तथा भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाईट पर कर सकते है। छूटे हुए मतदाता तथा नवीन मतदाता ऑनलाईन फॉर्म 06 भर सकते है। कॉलेजों में बीएलओ जाकर नये मतदाताओं के ऑनलाईन फॉर्म 6 भरवा सकते है। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए।

पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ-...
06/10/2026

पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ
--
जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय पठार अशोकनगर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पूर्व विधायक श्री जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात बच्चों को एक-एक कर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका द्विवेदी के संरक्षण में तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह राजपूत, जिला टीकाकरण अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि पेट में कृमि होने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एनीमिया, कमजोरी तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नियमित कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को “कृमि मुक्त बच्चा—स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य” का संदेश देते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र रघुवंशी, विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.के. बमुरिया, परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रजनी चारी, डीसीएम आनंद माथुर, सीपीएचसी कंसल्टेंट नागेंद्र रघुवंशी,व्‍हीसीसीएम पंकज शर्मा, प्रियंका सोनी, के.पी. साहू, यशवंत रघुवंशी जिला मलेरिया सलाहकार, अरविंद रघुवंशी, विनय नेमा सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन 7 अक्टूबर को --सेवा संकल्‍...
06/10/2026

सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन 7 अक्टूबर को
--
सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय पर संशोधित स्‍थान बिमानों का चबूतरा पछाडीखेडा रोड अशोकनगर पर प्रात: 09 बजे से किया गया है। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में प्रात: 09.45 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी वचुअली जुड़ेंगे और माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन होगा।माननीय प्रधानमंत्री जी उद्बोधन के पश्चात दिल्ली के मुख्य समारोह में सेवा ज्योति को प्रज्जवलित किया जाएगा। दिल्ली में सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के बाद सभी जिलों में कार्यक्रम के अतिथिगण द्वारा सेवा ज्योति को प्रज्वलित किया जाएगा। जिस मशाल से जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेवा ज्योति को प्रज्वलित किया जाएगा, उसी मशाल से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की सेवा ज्योति को भी प्रज्वलित किया जायेगा। ज्योति प्रज्वलन के बाद जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उपस्थित नागरिक अपने क्षेत्र की सेवा ज्योति मशाल के साथ अपनी-अपनी विधानसभाओं के लिए प्रस्थान करेंगे ओर विधानसभा क्षेत्र में सेवा यात्रा निकाली जाएगी। विधानसभा क्षेत्र की सेवा ज्योति यात्रा का नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सम्मिलित होगें।
कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सेवा ज्योति संकल्‍प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्‍प सभा के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम की सभी आवश्‍यक तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्‍यक निर्देश दिए।
बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान

06/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में आज
भोपाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अशोकनगर जिले की विकासखंड मुंगावली के सेंट मीरा स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा श्रीजी मिश्रा को पुरस्कृत किया गया।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने छात्रा श्रीजी मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी इसी तरह अपनी प्रतिभा का निरंतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक...
06/10/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से 149 विभिन्नसमस्यामूलक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किए जाने के निर्देश दिए

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत  विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित --सेवा संकल्प अभियान 20...
05/10/2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोक नगर में सोमवार को “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विकसित भारत 2047 में भूमिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विशेषज्ञ व्याख्यान हेतु ब्रेक थ्रू साइंस समिति गुना के श्री विकास बंसल उपस्थित रहे ।
श्री बंसल ने कार्यशाला में बच्चों को बताया की किस प्रकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी दोनों एक दूसरे के पूरक होकर नवीन विकसित भारत का सृजन कर रहे हैं ।
इसी क्रम में सेवा गतिविधि के अंतर्गत “फिट इंडिया खेल सत्र” का आयोजन भी संस्था परिसर में किया गया। जिसमे पहले उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं को पी.टी. करवाई गयी इसके बाद छात्रों ने अपनी अलग अलग टीम बना कर बोलीबाल मैच का आयोजन किया। तत्पश्चात गोला फेक गतिविधि का आयोजन किया गया एवं कई अन्य खेलो का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. बी.के. गुप्ता ने ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी और जीवन में खेलों के महत्व को बताया । साथ उन्होंने छात्र – छात्राओं को क्रीडा प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिसा लेने के लिए प्रेरित किया।
इन समस्त गतिविधियों में संस्था के श्री अनिल धकाते विभागाध्यक्ष विज्ञान विभाग, श्री मनीष वैद्य ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी, श्री भरत यादव व्याख्याता, श्री कृष्णकांत अहिरवार, श्री आशु गुरहा, श्रीमती नितिशा चौरसिया, सतपाल सिंह चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
#सेवा_संकल्प_अभियान

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, नवीन कलेक्ट्रेट, कम्पोजिट भवन, ईसागढ़ रोड, अशोकनगर पिन
Ashoknagar
473331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Ashok Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Ashok Nagar:

Shortcuts

Share